गुना, गुलाब, गुनिया देखेगी दुनिया’ समय-सीमा बैठक में कलेक्टर का विजन ‘गुना, गुलाब, गुनिया देखेगी दुनिया’ समय-सीमा बैठक में कलेक्टर का विजन” लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गुना l कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री कन्याल ने हाल ही में जिले में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी ने टीम भावना के साथ उत्कृष्ट कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब हम अपने कार्य को मन लगाकर और प्रसन्नता के साथ करते हैं, तो उसके परिणाम भी बेहतर आते हैं। कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि हमें ऐसे कार्य करने चाहिए जिनसे लोग हमें हमारे अच्छे कार्यों के लिए याद रखें। उन्होंने कहा कि जिले में किए जा रहे नवाचारों से गुना को नई पहचान मिल रही है और “गुना,गुलाब, गुनिया देखेगी दुनिया” के रूप में जिला विशेष पहचान बनाएगा। जनगणना कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश बैठक में जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि जिले में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष कार्य को तेजी से पूरा किया जाए, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। कमजोर प्रगणकों की सहायता कर जनगणना कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। फील्ड विजिट बढ़ाने और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री कन्याल ने अधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक फील्ड भ्रमण करें तथा जहां भी जाएं, वहां पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मंडियों में शरबत और ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर सख्ती सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए। यदि शिकायतें लंबित पाई जाती हैं तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वेतन कटौती की जाएगी। उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर कलेक्टर ने कहा कि कार्यों के भुगतान समय पर किए जाएं। समय पर भुगतान होने से कार्यों के क्रियान्वयन में अनावश्यक बाधाएं नहीं आतीं और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित होता है। नरवाई जलाने और अवैध डीजे संचालन पर कार्रवाई के निर्देश बैठक में नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं जुर्माना वसूली के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध रूप से डीजे बजाने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। एसडीएम साप्ताहिक चौपाल लगाएंगे कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक एसडीएम सप्ताह में कम से कम एक चौपाल आयोजित करें और आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करें। भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों को लंबित न रखने के निर्देश भी दिए गए। ज्ञान भारतम् पोर्टल पर प्राचीन पांडुलिपियों के अपलोड का आह्वान बैठक में ज्ञान भारतम् पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया गया कि 75 वर्ष से अधिक पुराने ग्रंथ, वेद, पांडुलिपियां एवं अन्य ऐतिहासिक दस्तावेज इस पोर्टल पर अपलोड किए जा सकते हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आमजन को इसके लिए प्रेरित किया जाए ताकि हमारी सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित की जा सके। जल गंगा संवर्धन अभियान में तेजी लाने के निर्देश जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अभियान की प्रगति तेज करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

- मध्य प्रदेश के इंदौर में पार्किंग में खड़ी पांच बसों में लगी आग में लगी अचानक आग मध्य प्रदेश इंदौर1
- राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ के वार्ड नंबर 9 में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। कूड़े के ढेर और जलभराव से बीमारियां फैलने का डर है, जिसके चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। निवासियों ने जल्द से जल्द प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।1
- मां अंजनी लाल धाम में हनुमानजी को चमत्कार देखें सम्पर्क 94558921391
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर के एक निजी चुन्नीलाल भारत पेट्रोल पंप पर अचानक आज सोमवार रात्रि 8:00 बजे भीषण आग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर के एक निजी चुन्नीलाल भारत पेट्रोल पंप पर अचानक आज सोमवार रात्रि 8:00 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। मौके पर लोगों में दहशत फैल गई। इस खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।इस घटना में 11 लोग झुलस गए हैंसभी को पचोर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया एक की हालत गंभीर दमकल गाड़ियों से आग पर काबू करने की कोशिश जा रही है। #राजगढ़ #मध्यप्रदेश3
- बड़ी खबर , पचोर पेट्रोल पंप पर लगी अचानक आग,कई बाइक जलकर हुई राख 1 युवक झुलसा राहत बचाव कार्य जारी पचोर में भीषण आगजनी बीच बाजार में पेट्रोल पंप पर आग लगी जिसमे कई बाइक ,टैंकर,सहित एक युवक खुलासा। जानकारी के अनुसार कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले गए घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।4
- नेताजी चरणों में क्या गिरे इधर-उधर जाते देखे एडिशनल एसपी सोशल मीडिया पर वायरल होता वीडियो नेताजी चरणों में क्या गिरे इधर-उधर जाते देखे एडिशनल एसपी सोशल मीडिया पर वायरल होता वीडियो1
- राजगढ़ जिले के पचोर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपको वीडियो पसंद आए तो लाइक कर अपनी प्रतिक्रिया दें।1
- मध्य प्रदेश कांग्रेस सांसद जीतू पटवारी ने पूछा क्या आप 15 लख रुपए में घर चला सकते हैं और उनकी जगह छीनकर क्या 15 लाख में घर भी बना सकते हैं मध्य प्रदेश1