कौशाम्बी ब्रेकिंग न्यूज़ *पुलिस मुठभेड़ में धराया मंगलसूत्र लुटेरा, कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कार्रवाई* जनपद कौशाम्बी में मंगलसूत्र लूट की वारदातों से दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश अमित पासी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना सराय अकिल व थाना करारी क्षेत्र में हुई छिनैती की घटनाओं में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर गठित टीमों ने मुखबिर की सूचना पर हजारीपुरवा मोड़ के पास घेराबंदी की। देर रात बाइक से पहुंचे आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और गिरने के बाद फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, मोटरसाइकिल और ₹1840 नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों से छिनैती की वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ प्रयागराज और कौशाम्बी में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना सराय अकिल पुलिस और एसओजी टीम की अहम भूमिका रही।

- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- मुरैना में उजागर हुई नल-जल योजना घोटाले की पूरी कहानी? पोरसा की रैपुरा ग्राम पंचायत का मामला। गांव प्यासा, फाइलों में विकास! बिना काम के करोड़ों का भुगतान किए जाने का आरोप1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, मचा हड़कंप कोरांव थाना अंतर्गत गांधी नगर में हाईवा की टक्कर से महिला की हुई मौत मृतक महिला करमा करछना की फातिमा बताई जा रही है फिलहाल कोरांव पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- प्रयागराज के हड़िया क्षेत्र के देवबरा एक छोटे से ग्राम सभा में राजन महाराज का दिव्या भव्य दरबार सजा वहां पर कथा वाचक राजन महाराज कथा सुनाते हुए भक्तों को सनातन का अलग जागने के लिए कहा और भव्य भीड़ देते हुए प्रशासन चार चौकन व्यवस्था करी है 40 से 50000 भक्तों की भीड़ बताई जा रही है कथा सुनने के लिए आते हैं ऐसी भीड़ देखने को मिलती है प्रयागराज में पहला भागवत कथा उनका हुआ है 2028 में उन्होंने कहा सीतामढ़ी बालकृष्ण तिवारी के यहां भी आएंगे और करेंगे या वहां के भक्तों का कहना है उन्होंने कहा सनातन को जगाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जो कार्य किया राम जी को अयोध्या में लाकर के बैठा दिए नहीं तो 70 साल से मुकदमे ही चल रहे थे मंदिर तो बन जाती लेकिन राम जी का आस लगाए बैठे रहते कथा के मुख्य संयोजक राधे मोहन पांडे,अवधेश तिवारी, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया संरक्षक बालकृष्ण तिवारी,अरुण मिश्रा,जगदीश तिवारी,डॉ रविंद्र नाथ पांडे, सुशील पांडे,विकाश इलाहाबादी, साहब तिवारी,पिंटू पांडे,सहित समस्त लोग मौजूद रहे।1
- Post by Sona Rohit1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1