गणना कार्य में कोताही बरतने पर रेवाड़ी खेड़ा से शिक्षक सतीश कुमार पर हुआ मुकदमा दर्ज भिवानी। जनगणना कार्य में कोताही बरतने और कारण पूछे जाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर चार्ज ऑफिसर तहसीलदार की शिकायत पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी खेड़ा से शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ थाना सदर भिवानी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। वहीं दूसरी ओर डीसी साहिल गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गणना कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के तहत् एक मई से घर घर जाकर मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में गणना प्रगणक और सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी निगरानी के लिए चार्ज ऑफिसर भी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारियों को गणना कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी खेड़ा से शिक्षक सतीश कुमार द्वारा अपना कार्य शुरू नहीं किया गया, वहीं दूसरी ओर उनकी सुपरवाइजर रितु द्वारा कारण जानने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। रितु ने अपने चार्ज ऑफिसर तहसीलदार को बताया कि परगणक सतीश कुमार द्वारा बार-बार कहने के बावजूद भी वह गणना का कार्य शुरू नहीं कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शराब पीकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। इसी के चलते शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ फिर दर्ज करवाई गई। वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने गणना कार्य में लगे प्रगणको और सुपरवाइजर को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपना कार्य गंभीरता से करें। लापरवाही बताने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- 🚆 Bhiwani Train Accident | रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव | Breaking News ⚠️ भिवानी बाइपास पर बड़ा हादसा | ट्रेन से कटकर युवक की मौत | Railway Police जांच में जुटी1
- बवानी खेड़ा अवैध निर्माण विवाद को लेकर एडवोकेट राजेश सिंधु और एडवोकेट रामकिशन ने जाने क्या कहा1
- थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना में कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भारत नगर, नई अनाज मंडी हिसार निवासी महिला ने थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21अप्रैल को वह अपनी मां के साथ सेक्टर-13 भिवानी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति दीपक वहां आया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोपी पहले अपने ई-रिक्शा से एक डंडा लेकर आया और अपनी पत्नी सोनिया पर हमला कर दिया। जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी वापस ई-रिक्शा में गया और वहां से एक दरांती लेकर आया। आरोपी ने दरांती से अपनी पत्नी सोनिया व उसकी मां पर कई वार किए तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। दोनों घायल महिलाओं को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की शिकायत पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। महिला विरुद्ध अपराध में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसी दिन आरोपी को सेक्टर-13 भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना सिविल लाइन भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 इंचार्ज एएसआई विजय कुमार ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र रोशन निवासी बरवाला हिसार, हाल निवासी भारत नगर, नई सब्जी मंडी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया ई-रिक्शा, एक डंडा व एक दरांती बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिसार में ई-रिक्शा चलाने का काम करता है तथा शराब पीने का आदी है। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला किया था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।1
- भिवानी में ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया, जिसकी वजह से अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को नागरिक नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखवाया गया है।1
- भिवानी के देवसर गांव में नरेंद्र ने 24 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी विजय के बाद गांव के लोगों का आभार व्यक्त किया।1
- हरियाणा के बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई से कई घर टूट गए। पीड़ितों का आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था, तब घरों को तोड़ा गया और उनका सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए बड़ा दर्द और नुकसान लेकर आई है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ तट से दुनिया को अहम संदेश दिया। वहीं, महेंद्रगढ़ जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहाँ शिव स्तुति की गूंज सुनाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया।1
- भिवानी में प्लेटफार्म पर ही गार्ड और टीटी में बजी बॉक्सिंग। देखें किसकी हुई धुला ईई1