logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र निवासी और नर्सिंग के छात्र अभिषेक कुमार की उसके ही तीन दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने ले जाने के दौरान आरोपियों की हुंडई कार धौडाड़ थाना क्षेत्र में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार सवार दोस्त चोटिल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मृतक अभिषेक कुमार का शव कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जब जांच शुरू की गई, तो इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने धौडाड़ थानाध्यक्ष अमित कुमार की मौजूदगी में छापेमारी कर मामले का उद्भेदन किया। एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया कि रंजीत कुमार पासवान की बहन और हुंडई कार को लेकर अभिषेक कुमार से लगातार विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में रंजीत पासवान ने अपने दोस्तों अर्थव भारद्वाज उर्फ पियूष उपाध्याय और संजीव कुमार गुप्ता के साथ मिलकर अभिषेक को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी अर्थव भारद्वाज उर्फ पियूष उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

4 hrs ago
user_Daya Tiwary
Daya Tiwary
संवाददाता सासाराम, रोहतास, बिहार•
4 hrs ago

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र निवासी और नर्सिंग के छात्र अभिषेक कुमार की उसके ही तीन दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने ले जाने के दौरान आरोपियों की हुंडई कार धौडाड़ थाना क्षेत्र में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार

सवार दोस्त चोटिल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मृतक अभिषेक कुमार का शव कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जब जांच शुरू की गई, तो इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। रोहतास एसपी रौशन

कुमार के निर्देश पर सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने धौडाड़ थानाध्यक्ष अमित कुमार की मौजूदगी में छापेमारी कर मामले का उद्भेदन किया। एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया कि रंजीत कुमार पासवान की बहन और हुंडई कार को लेकर अभिषेक कुमार से लगातार विवाद चल

रहा था। इसी रंजिश में रंजीत पासवान ने अपने दोस्तों अर्थव भारद्वाज उर्फ पियूष उपाध्याय और संजीव कुमार गुप्ता के साथ मिलकर अभिषेक को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी अर्थव भारद्वाज उर्फ पियूष उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • नीट की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने से पहले कट ऑफ के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। काउंसलिंग कराने से पहले कट ऑफ से जुड़ी जानकारी जुटाना बेहद महत्वपूर्ण है।
    1
    नीट की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने से पहले कट ऑफ के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। काउंसलिंग कराने से पहले कट ऑफ से जुड़ी जानकारी जुटाना बेहद महत्वपूर्ण है।
    user_Abhishek Kumar eMedia
    Abhishek Kumar eMedia
    Content Creator (YouTuber) डेहरी, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • गुजरात के समुद्र तट पर स्थित भेंट द्वारिका नाथ में समुद्र का भव्य दर्शन हुआ है। इसके संबंध में बताया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा जी को जो धन भेंट किया था, वह धन इसी समुद्र में समाहित है। भेंट द्वारिका नाथ के तट से समुद्र का यह नजारा बेहद भव्य दिखाई दे रहा है।
    1
    गुजरात के समुद्र तट पर स्थित भेंट द्वारिका नाथ में समुद्र का भव्य दर्शन हुआ है। इसके संबंध में बताया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा जी को जो धन भेंट किया था, वह धन इसी समुद्र में समाहित है। भेंट द्वारिका नाथ के तट से समुद्र का यह नजारा बेहद भव्य दिखाई दे रहा है।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    21 hrs ago
  • बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, कैमूर द्वारा शुक्रवार को मोहनिया स्थित शारदा ब्रजराज प्लस-2 उच्च विद्यालय परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन एडीएम सह पीजीआरओ राजेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी, डीसीएलआर कमला कांत त्रिवेदी, विद्यालय के प्राचार्य अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मेले में करीब 25 निजी कंपनियों और संस्थानों ने भाग लिया और जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
    4
    बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, कैमूर द्वारा शुक्रवार को मोहनिया स्थित शारदा ब्रजराज प्लस-2 उच्च विद्यालय परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन एडीएम सह पीजीआरओ राजेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी, डीसीएलआर कमला कांत त्रिवेदी, विद्यालय के प्राचार्य अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस मेले में करीब 25 निजी कंपनियों और संस्थानों ने भाग लिया और जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
    user_Vinod kumar singh
    Vinod kumar singh
    Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    5 hrs ago
  • औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी नीरज कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिमरी जैतिया गांव निवासी नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। एएसआई त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था और घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
    1
    औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी नीरज कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिमरी जैतिया गांव निवासी नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। एएसआई त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था और घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    56 min ago
  • जंतर मंतर पर लगातार हो रही हड़तालों के बावजूद सरकार की ओर से साधी गई चुप्पी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इतने विरोध और हड़ताल होने के बाद भी सरकार द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देने और मौन रहने को लेकर यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर इतने प्रदर्शनों के बाद भी सरकार चुप क्यों बनी हुई है।
    1
    जंतर मंतर पर लगातार हो रही हड़तालों के बावजूद सरकार की ओर से साधी गई चुप्पी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इतने विरोध और हड़ताल होने के बाद भी सरकार द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देने और मौन रहने को लेकर यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर इतने प्रदर्शनों के बाद भी सरकार चुप क्यों बनी हुई है।
    user_Abhishek Kumar eMedia
    Abhishek Kumar eMedia
    Content Creator (YouTuber) डेहरी, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत केनार कला पंचायत के निवासी शाहिद आलम ने नीट परीक्षा में 4883वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के बाद आज उनके घर जाकर शाहिद आलम जी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके आवास पहुंचकर सम्मान देने वालों में पैक्स अध्यक्ष विष्णु शंकर चौबे जी, उप मुखिया देव पूजन दुबे और समाजसेवी रमेश पासवान साथ में मौजूद रहे।
    2
    रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत केनार कला पंचायत के निवासी शाहिद आलम ने नीट परीक्षा में 4883वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के बाद आज उनके घर जाकर शाहिद आलम जी को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उनके आवास पहुंचकर सम्मान देने वालों में पैक्स अध्यक्ष विष्णु शंकर चौबे जी, उप मुखिया देव पूजन दुबे और समाजसेवी रमेश पासवान साथ में मौजूद रहे।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    21 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में औरंगाबाद परिवार न्यायालय के भरण-पोषण वाद के वारंटी लुक्का गांव निवासी सुनील साव (पिता- कामेश्वर साव) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जिसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी कार्रवाई के तहत पौथू थाना कांड संख्या 64/26 (BNS) के नामजद अभियुक्त अनिल यादव (पिता- स्व. बैजनाथ यादव), निवासी ग्राम परसडीह को पौथू बाजार से गिरफ्तार किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में औरंगाबाद परिवार न्यायालय के भरण-पोषण वाद के वारंटी लुक्का गांव निवासी सुनील साव (पिता- कामेश्वर साव) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जिसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है।

वहीं दूसरी कार्रवाई के तहत पौथू थाना कांड संख्या 64/26 (BNS) के नामजद अभियुक्त अनिल यादव (पिता- स्व. बैजनाथ यादव), निवासी ग्राम परसडीह को पौथू बाजार से गिरफ्तार किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    57 min ago
  • बिहार में रोपनी करने जाने के दौरान रास्ते में एक पिकअप पलट गया। इस हादसे में पिकअप सवार 25 लोग घायल हो गए हैं।
    1
    बिहार में रोपनी करने जाने के दौरान रास्ते में एक पिकअप पलट गया। इस हादसे में पिकअप सवार 25 लोग घायल हो गए हैं।
    user_गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    Chainpur, Kaimur (Bhabua)•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.