logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालोद पंचायत में कथित अनियमितताओ को लेकर उपसरपंच ने खोला मोर्चा *तालोद पंचायत में कथित अनियमितताओं को लेकर उप सरपंच ने खोला मोर्चा*- *सीईओ जनपद आलोट को आवेदन देकर पंचायत के कार्यों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग* किशनगढ़ ताल -शंभुसिंह तंवर जनपद पंचायत आलोट की ग्राम पंचायत तालोद में कथित अनियमितताओं और पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर उप सरपंच अंजय सिंह पंवार ने जनपद पंचायत आलोट के सीईओ को लिखित शिकायत प्रस्तुत कर विभिन्न मामलों की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उप सरपंच पंवार ने सरपंच सुरेश पोरवाल, पंचायत सचिव सत्यनारायण व्यास एवं रोजगार सहायक बद्री सिंह के संबंध में आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत कार्यालय में अक्सर ताला लगा रहता है तथा सचिव एवं रोजगार सहायक के नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए परेशान होना पड़ता है। शिकायत में ग्राम तालोद में स्वीकृत रिचार्ज प्वाइंट के कार्यों का भी उल्लेख किया गया है। उप सरपंच का आरोप है कि स्वीकृति के बावजूद संबंधित स्थानों पर अभी तक कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं लगभग 15 माह पूर्व बनाए गए सीसी रोड के क्षतिग्रस्त होने पर भी सवाल उठाते हुए इसकी गुणवत्ता एवं निर्माण में हुए व्यय की जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पूर्व में इसी सीसी रोड को लेकर ग्रामीण शिवम बामनिया द्वारा की गई शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि मामले में जांच दल ने मौके का निरीक्षण किया था। शिकायत में दावा किया गया है कि उस समय कार्य में अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी, जबकि सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठे थे। इसके अलावा ग्राम पंचायत तालोद के खेड़ा नयाखेड़ा में सांसद निधि से स्वीकृत करीब 8 लाख रुपये के टीन शेड के निर्माण की गुणवत्ता की भी जांच किए जाने की मांग की गई है। उप सरपंच ने पिछले चार वर्षों में ग्राम पंचायत तालोद में कराए गए समस्त विकास कार्यों एवं उनके भुगतान की जांच कराने तथा शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग जनपद सीईओ से की है।

2 hrs ago
user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
865d60c6-1421-4c0e-b776-548d836523c1

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुंबई में इज़राइल के कॉन्सल जनरल यानीव रेवाच ने लालबागचा राजा के दर्शन किए। मुंबई में इज़राइल के कॉन्सल जनरल यानीव रेवाच ने लालबागचा राजा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गणेश उत्सव की भव्यता की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और मजबूती के लिए भगवान गणेश से आशीर्वाद मांगा।
    1
    मुंबई में इज़राइल के कॉन्सल जनरल यानीव रेवाच ने लालबागचा राजा के दर्शन किए। 
मुंबई में इज़राइल के कॉन्सल जनरल यानीव रेवाच ने लालबागचा राजा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गणेश उत्सव की भव्यता की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और मजबूती के लिए भगवान गणेश से आशीर्वाद मांगा।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आलोट मंडी से गेहूं के ताजा भाव अपडेट किसान भाइयों आज 17 सितंबर 2026 के दिन अर्जुन राठौर 2994
    1
    आलोट मंडी से गेहूं के ताजा भाव अपडेट किसान भाइयों आज 17 सितंबर 2026 के दिन अर्जुन राठौर 2994
    user_Arjun rathore2994
    Arjun rathore2994
    Alliance church आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रेम विवाह के बाद सुखेड़ा के परिवार ओर सुरभि जैन ने हर्ष जैन को फंसा दिया झूठे दहेज केस में जावरा सुखेड़ा प्रेम विवाह के बाद लड़की के परिवार ने किया झूठा दहेज केस जावरा सुखेड़ा हर्ष जैन ओर सुरभि जैन सुखेड़ा का बहुचर्चित प्रेम संबंध ओर फिर लड़की के परिवार ने किए झूठे मुकदमे का हुआ भंडाफोड़ लड़की के परिवार का आरोप झूठा साबित हुआ, प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने किया झूठा दहेज केस ओर लगाए झूठे आरोप जिसमे जारी हुआ सीसीटीवी फुटेज प्रेम विवाह के बाद झूठे दहेज केस मै फंसा देना अपने आप मै एक घिनौनी हरकत है प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के लड़की के मध्य पहले कई वर्षों का प्रेम संबंध था फिर लड़की के परिवार को भनक लगते ही बिना देन लेन के विवाह तय कर दिया फिर 5 महीने बाद परिवार अपनी बेटी को खुद ले गया फिर भगाने के झूठे आरोप लगा दिए ।। हमने उस झूठे दहेज केस की सीसीटीवी फुटेज वायरल होते ही सच का पता लगाया तो सारा माजरा सामने आया कि सुखेड़ा का जैन परिवार अन्य सभी परिवार की तरह बेटी के प्रेम विवाह से नाराज था बस उस वजह से झूठे मुकदमेबाजी कर रहा है ।।
    4
    प्रेम विवाह के बाद सुखेड़ा के परिवार ओर सुरभि जैन ने हर्ष जैन को फंसा दिया झूठे दहेज केस में जावरा सुखेड़ा प्रेम विवाह के बाद लड़की के परिवार ने किया झूठा दहेज केस 
जावरा सुखेड़ा हर्ष जैन ओर सुरभि जैन सुखेड़ा का बहुचर्चित प्रेम संबंध ओर फिर लड़की के परिवार ने किए झूठे मुकदमे का हुआ भंडाफोड़ लड़की के परिवार का आरोप झूठा साबित हुआ,
प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने किया झूठा दहेज केस ओर लगाए झूठे आरोप जिसमे जारी हुआ सीसीटीवी फुटेज 
प्रेम विवाह के बाद झूठे दहेज केस मै फंसा देना अपने आप मै एक घिनौनी हरकत है 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के लड़की के मध्य पहले कई वर्षों का प्रेम संबंध था फिर लड़की के परिवार को भनक लगते ही बिना देन लेन के विवाह तय कर दिया फिर 5 महीने बाद परिवार अपनी बेटी को खुद ले गया फिर भगाने के झूठे आरोप लगा दिए ।।
हमने उस झूठे दहेज केस की सीसीटीवी फुटेज वायरल होते ही सच का पता लगाया तो सारा माजरा सामने आया कि सुखेड़ा का जैन परिवार अन्य सभी परिवार की तरह बेटी के प्रेम विवाह से नाराज था बस उस वजह से झूठे मुकदमेबाजी कर रहा है ।।
    user_Tikku
    Tikku
    जावरा, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अरनिया गुर्जर में शासकीय भूमि से राजस्व अमले ने हटाया अतिक्रमण। फीता डालकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गवरिया ने भूमि अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम कोटवार की निगरानी में सौंपी।
    1
    अरनिया गुर्जर में शासकीय भूमि से राजस्व अमले ने हटाया अतिक्रमण। फीता डालकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गवरिया ने भूमि अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम कोटवार की निगरानी में सौंपी।
    user_मुकेश मुछाल जावरा, रतलाम
    मुकेश मुछाल जावरा, रतलाम
    Local News Reporter जावरा, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बड़ोद 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया घाट प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर नगर परिषद ने जलाए 2100 दीप घाट पर सजाया ‘आशीर्वाद का दीप’, दीपों से जगमगाया परिसर बड़ौद (आगर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर परिषद द्वारा पंचेश्वर महादेव घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उत्साहपूर्वक जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर घाट पर ‘आशीर्वाद का दिया ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर परिषद की ओर से 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। घाट पर एक साथ 2100 दीपों के जलने से पूरा घाट रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। नगर परिषद मुख्य अधिकारी शोभा राम पर मार अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी उपाध्यक्ष प्रतिनिधिक चंद्रपालसिंह राजपूत , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों सहित नागरिकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर घाट की आकर्षक विद्युत एवं दीप सज्जा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। दीपों की रोशनी से घाट का दृश्य मनमोहक नजर आया।
    4
    बड़ोद 17 सितंबर 
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया घाट
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर नगर परिषद ने जलाए 2100 दीप
घाट पर सजाया ‘आशीर्वाद का दीप’, दीपों से जगमगाया परिसर
बड़ौद (आगर)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर परिषद द्वारा पंचेश्वर महादेव घाट पर  विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उत्साहपूर्वक जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर घाट पर ‘आशीर्वाद का दिया ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर परिषद की ओर से 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
घाट पर एक साथ 2100 दीपों के जलने से पूरा घाट रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। नगर परिषद मुख्य अधिकारी शोभा राम पर मार अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी उपाध्यक्ष प्रतिनिधिक चंद्रपालसिंह राजपूत , आंगनवाड़ी  कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों सहित नागरिकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर घाट की आकर्षक विद्युत एवं दीप सज्जा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। दीपों की रोशनी से घाट का दृश्य मनमोहक नजर आया।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सालमगढ़ के बस स्टैंड स्थित पिपली चौक पर श्रीराम मित्र मंडल द्वारा भव्य गणेश स्थापना की गई है। सालमगढ़ के बस स्टैंड स्थित पिपली चौक पर श्रीराम मित्र मंडल द्वारा भव्य गणेश स्थापना की गई है। ​गणपति बप्पा की दैनिक महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं: ​श्रद्धालुओं की भागीदारी: आरती के समय पिपली चौक पर भारी उत्साह देखा जा रहा है, जहाँ महिलाएँ, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में एकत्र होकर धर्मलाभ ले रहे हैं। ​महाप्रसादी वितरण: महाआरती के संपन्न होने के पश्चात श्रीराम मित्र मंडल द्वारा सभी उपस्थित भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है। ​भक्तिमय माहौल: पूरे बस स्टैंड व पिपली चौक क्षेत्र में गणपति बाप्पा के भजनों और जयकारों के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना हुआ है।
    1
    सालमगढ़  के बस स्टैंड स्थित पिपली चौक पर श्रीराम मित्र मंडल द्वारा भव्य गणेश स्थापना की गई है।
सालमगढ़  के बस स्टैंड स्थित पिपली चौक पर श्रीराम मित्र मंडल द्वारा भव्य गणेश स्थापना की गई है।
​गणपति बप्पा की दैनिक महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं:
​श्रद्धालुओं की भागीदारी: आरती के समय पिपली चौक पर भारी उत्साह देखा जा रहा है, जहाँ महिलाएँ, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में एकत्र होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
​महाप्रसादी वितरण: महाआरती के संपन्न होने के पश्चात श्रीराम मित्र मंडल द्वारा सभी उपस्थित भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है।
​भक्तिमय माहौल: पूरे बस स्टैंड व पिपली चौक क्षेत्र में गणपति बाप्पा के भजनों और जयकारों के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना हुआ है।
    user_User3132
    User3132
    दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान के जैसलमेर में DGP राजीव कुमार शर्मा ने सीमावर्ती इलाकों में राजस्थान के जैसलमेर में DGP राजीव कुमार शर्मा ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर एरिया का निरीक्षण किया और सीमावर्ती गांवों के लोगों से बातचीत कर स्थानीय स्थिति की जानकारी ली।
    1
    राजस्थान के जैसलमेर में DGP राजीव कुमार शर्मा ने सीमावर्ती इलाकों में 
राजस्थान के जैसलमेर में DGP राजीव कुमार शर्मा ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर एरिया का निरीक्षण किया और सीमावर्ती गांवों के लोगों से बातचीत कर स्थानीय स्थिति की जानकारी ली।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उज्जैन के उनहेल में ट्राले की चपेट में आए एक व्यक्ति और महिला, दर्दनाक हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के उनहेल में आज एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक पुरुष और महिला को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
    1
    उज्जैन के उनहेल में ट्राले की चपेट में आए एक व्यक्ति और महिला, दर्दनाक हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के उनहेल में आज एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक पुरुष और महिला को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
    user_Vishal Parmar
    Vishal Parmar
    खाचरोद, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.