Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुधीर शर्मा व राजेंद्र राणा की टिप्पणियों के प्रति नादौन कांग्रेस में आक्रोश। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गीता भवन से नादौन बस स्टैंड तक निकाली रोष रैली। भाजपा नेताओं के खिलाफ हुई जोरदार नारेबाजी।
Roshan Sharma
सुधीर शर्मा व राजेंद्र राणा की टिप्पणियों के प्रति नादौन कांग्रेस में आक्रोश। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गीता भवन से नादौन बस स्टैंड तक निकाली रोष रैली। भाजपा नेताओं के खिलाफ हुई जोरदार नारेबाजी।
More news from Himachal Pradesh and nearby areas
- शिमला जिला परिषद को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, DC ऑफिस के घेराव की चेतावनी कहा- कांग्रेस कार्यालय की तरह काम कर रहा शिमला DC ऑफिस • दो दिन में चुनाव की तारीख़ नहीं दी, तो जाएंगे कोर्ट शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा के पास बहुमत है। शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ने बीजेपी में अपने 13 सदस्यों को परिचय करवाया और दो अन्य सदस्यों के साथ संपर्क की भी बात कही। उन्होंने ज़िला शिमला के DC अनुपम कश्यप पर भी निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि DC कार्यालय कांग्रेस का कार्यालय बन गया है। उन्होंने दावा किया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए बीजेपी के पास बहुमत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह पिछले तीन दिन से DC शिमला से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनसे फोन पर बात नहीं हो पाई है। अधिकारियों के हालातों को उन्होंने चिंताजनक बताया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर चुनाव की तारीख तय नहीं की गई, तो DC कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि DC कार्यालय कांग्रेस का कार्यालय बन गया है। इसके साथ ही बीजेपी मामले को लेकर कोर्ट में जाएंगे। जयराम ठाकुर ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में चुनाव की तारीख तय नहीं हुई, तो भाजपा DC कार्यालय का घेराव करेगी। उन्होंने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के मामले को लेकर कोर्ट जाने की बात भी कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 31 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा था, लेकिन सरकार ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर यह कोर्ट की अवमानना का मामला भी बनता है। बाइट— जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष3
- बिलासपुर-चंडीगढ़ के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए पुलिस ने जारी किया वैकल्पिक मार्ग बिलासपुर : कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मैहला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मंडी भराड़ी चौक के आगे फोरलेन पर छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस ने चंडीगढ़ और बिलासपुर के बीच आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन फोरलेन के माध्यम से मंडी भराड़ी पुल से नौणी चौक तक पहुंचेंगे। इसके बाद पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-205 (NH-205) का इस्तेमाल करते हुए स्वारघाट और कीरतपुर की ओर जाएं1
- बाड़ी छजोली में गाड़ी से तेल चोरी। नेशनल हाईवे किनारे खड़ी थी गाड़ी सी सी टी वी में वारदात दर्ज देखे वीडियो बाड़ी छजोली में गाड़ी से तेल चोरी। नेशनल हाईवे किनारे खड़ी थी गाड़ी सी सी टी वी में वारदात दर्ज देखे वीडियो।1
- सेक्टर-12 की साईं की पाठशाला पहुंचे मनीषी महाराज ज्ञानानंद, बच्चों को दिया आशीर्वाद1
- पंचकूला के सरकारी कॉलेज में शिक्षा मंत्री का औचक निरीक्षणविद्यार्थियों के बीच पहुंचे महीपाल ढांडा पंचकूला के सरकारी कॉलेज में शिक्षा मंत्री का औचक निरीक्षणविद्यार्थियों के बीच पहुंचे महीपाल ढांडा हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शनिवार को पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित राजकीय महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, सुविधाओं, शिक्षकों की उपलब्धता सहित विभिन्न मुद्दों पर फीडबैक लिया। छात्रों ने भी अपनी समस्याएं और मांगें मंत्री के सामने रखीं। शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।1
- शिमला में भाजपा की तिरंगा यात्रा… हर घर तिरंगा का संदेश संसद में गतिरोध को लेकर कांग्रेस पर बरसे सांसद सुरेश कश्यप, बोले- जनता की गाढ़ी कमाई हो रही जाया स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज शिमला में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा सांसद सुरेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सीटीओ चौक से शुरू हुई और शेर-ए-पंजाब, मालरोड होते हुए रिज मैदान पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा संगठन की ओर से देशभर में जिला मुख्यालयों और विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। जयराम ठाकुर ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा लगाने का भी आह्वान किया। बाइट—- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष वहीं, भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश में देशभक्ति का माहौल बने और पूरा देश एकता के सूत्र में बंधे, इसी उद्देश्य से देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगे की रक्षा के लिए अनेक वीरों ने अपना जीवन बलिदान किया है। ऐसे में हर घर में तिरंगा फहराकर उनके बलिदान और देश के प्रति सम्मान को मजबूत करने की जरूरत है। सुरेश कश्यप ने कहा कि तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के जश्न में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित करने का संदेश दिया गया। बाइट—- सुरेश कश्यप, सांसद, शिमला संसदीय क्षेत्र वहीं, संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार जारी गतिरोध को लेकर भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित कर रहा है, जिससे देश और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद में चर्चा नहीं हो पा रही है। सुरेश कश्यप ने कहा कि पिछले करीब दो सप्ताह से संसद की कार्यवाही लगातार प्रभावित हो रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से सांसद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाना चाहते हैं, लेकिन हंगामे के कारण उन्हें चर्चा का अवसर नहीं मिल पा रहा है। सुरेश कश्यप ने असम समेत देश के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर संसद में चर्चा होना जरूरी है। इसके अलावा मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पारित किए जाने हैं, लेकिन लगातार हो रहे हंगामे के कारण संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद हो रहा है। भाजपा सांसद ने कहा कि संसद की कार्यवाही चलाने में जनता की गाढ़ी कमाई खर्च होती है। ऐसे में यदि सदन लगातार बाधित रहता है तो यह पैसा भी निरर्थक जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से अपील की कि संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने दिया जाए और विपक्ष देशहित व जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाए। कश्यप ने कहा कि सांसद अपने क्षेत्रों की समस्याओं और देश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को संसद में रखना चाहते हैं। ऐसे में सदन में चर्चा और विधायी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी दलों को सहयोग करना चाहिए। बाइट—- सुरेश कश्यप, भाजपा सांसद, शिमला संसदीय क्षेत्र4
- देवता साहब जाख रचोली के प्रांगण में तीन दिवसीय मेले केअंतिम दिन में पहाड़ी गायकों ने मचाया धमाल , जमकर लगी नाटी #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur1