Shuru
Apke Nagar Ki App…
दारागंज स्थिर कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने मिलकर सुंदर मंदिर का निर्माण कराया जिसमें राधा कृष्ण की मूर्ति शिव जी की मूर्ति वी सभी देवी देवताओं की मूर्तियों को हर्ष और उल्लास प्राण प्रतिष्ठा
PK Crime Story
दारागंज स्थिर कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने मिलकर सुंदर मंदिर का निर्माण कराया जिसमें राधा कृष्ण की मूर्ति शिव जी की मूर्ति वी सभी देवी देवताओं की मूर्तियों को हर्ष और उल्लास प्राण प्रतिष्ठा
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बड़ा भ्रष्टाचार इटावा भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर सिल्ट विक्री1
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा में होली और रमज़ान सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना, अफवाह या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। इसी क्रम में थाना भरथना और थाना जसवंतनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया गया कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।2
- Post by PK Crime Story1
- dikfbgvdkfpofjrjrbiddoofjtjtjdojwgcvzgvrjfi1
- जसवंतनगर के पुरबिया होटल में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पारंपरिक उत्सव से आगे बढ़कर संवाद, संस्कृति और सामाजिक एकता का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम में रंगों की उमंग के साथ वैचारिक आदान-प्रदान और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन केवल होली के उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मीडिया और समाज के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने का माध्यम भी बना। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी ने समारोह को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सुबोध पाठक ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर अनुराग गुप्ता, यशवंत चतुर्वेदी, प्रेम कुमार शाक्य और मेघ सिंह वर्मा ने होली के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश देता है। आलोक उपाध्याय, चेतन जैन और पंकज राठौर ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ करने वाला बताया। समारोह में अमित द्विवेदी, मोहन सिंह राजपूत, मनोज कुमार, बृजेश यादव, रजनीश यादव, राहुल यादव, आशीष कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मोहम्मद आसिफ के साथ मिलकर फूलों की होली खेली। गुलाब और गेंदा की पंखुड़ियों के बीच मनाया गया यह उत्सव हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की प्रतीकात्मक मिसाल बन गया। अंत में मोहम्मद आसिफ ने उपस्थित सभी पत्रकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया समाज की जागरूकता और दिशा निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूती प्रदान करते हैं।1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Rohit Kumar1