सोमनाथ अमृत महोत्सव में महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल कन्नौज। सोमनाथ अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को मां अन्नपूर्णा मंदिर से दौलेश्वर मंदिर तक महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा का शुभारंभ मां अन्नपूर्णा मंदिर से हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दौलेश्वर मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। यात्रा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उपजिलाधिकारी तिर्वा राजेश कुमार, डीसी एनआरएलएम राजकुमार लोधी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय तथा जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने कहा कि सोमनाथ अमृत महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन से लोगों में सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम रहे। कलश यात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
सोमनाथ अमृत महोत्सव में महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल कन्नौज। सोमनाथ अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को मां अन्नपूर्णा मंदिर से दौलेश्वर मंदिर तक महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा का शुभारंभ मां अन्नपूर्णा मंदिर से हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दौलेश्वर मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। यात्रा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने
पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उपजिलाधिकारी तिर्वा राजेश कुमार, डीसी एनआरएलएम राजकुमार लोधी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय तथा जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने कहा कि सोमनाथ अमृत महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन से लोगों में सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम रहे। कलश यात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
- कन्नौज के पनगवा ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण की मांग तेज़ हो गई है। तालग्राम ब्लॉक के सराय प्रयाग क्षेत्र में जल्द सड़क बनाने की आवश्यकता पर ग्रामीणों ने जोर दिया है।1
- रोटेटेबल पैड से लैस नए मूवर कन्नौज में भारी सामान को आसानी से कहीं भी ले जाने में मदद करेंगे। ये 360-डिग्री गतिशीलता के साथ किसी भी दिशा में सुचारू आवाजाही प्रदान करते हैं। इससे सामान खिसकाने का काम बेहद सुविधाजनक और कुशल बन जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश में एक दरोगा ने मानसिक बीमार युवक को बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- गुरसहायगंज रोड पर बड़ा सड़क हादसा चार पहिया कर से अभी टक्कर1
- छोटी बहन का बड़ा प्यार ❤️ Silver Bracelet Gift 🎁 Emotional Brother Sister Bond #shorts #BrotherSisterLove #SilverBracelet Description: मेरी छोटी बहन ने मेरे लिए सिल्वर का खूबसूरत ब्रासलेट गिफ्ट किया ❤️ यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं बल्कि उसके प्यार, अपनापन और सम्मान की निशानी है 🤗 दिल से धन्यवाद मेरी प्यारी बहन 🙏 भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है 💖 Braslet पसंद आए तो Like 👍 Comment 💬 और Subscribe 🔔 जरूर करें। #BrotherSisterLove #SilverBracelet #SisterGift #EmotionalVideo #FamilyLove #BrotherSisterBond #Gift #Shorts #YouTubeShorts #Love #ViralShorts #Trending #CuteMoments1
- ककवन इलाके मे लखनऊ- इटावा राजमार्ग के किनारे गैर जिम्मेदार किसानों द्वारा अपने खेतों में आग लगा दी गई जिससे आसपास के कई पेड़ भी उसे आग में झुलस गए हैं! उप जिलाधिकारी उसे अनुरोध है की कम से कम ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों को चेतावनी के रूप में कार्रवाई की जाए जिससे फसलों के अवशेष खेत में न जले बड़ी संख्या मात्रा में किसानों को एक और भूसे की जरूरत है तो वहीं दूसरी ओर कंबाइन से कटे गेहूं में किस आग लगा रहे हैं!1
- अरौल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत आज दिनाक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच थाना अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस एवं ट्रक का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस, जो पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस एवं हाइड्रा की सहायता से वाहन हटवाकर सुचारु करा दिया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मृतक यात्री बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं, जो मजदूरी हेतु दिल्ली जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।1
- फेसबुक पर कंटेंट बनाकर अब आप भी घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं। इस गाइड में 2026 तक फेसबुक मोनेटाइजेशन एक्टिवेट करने और बैंक अकाउंट जोड़ने का पूरा तरीका बताया गया है। जल्द से जल्द अपना पेज सेटअप कर कमाई शुरू करें।1