logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मिला  नेतृत्व, हरीश घोष बने फिर रामपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मिला  नेतृत्व, हरीश घोष बने फिर  अध्यक्ष रामपुर बुशहर,10 मार्च मीनाक्षी  आम आदमी पार्टी ने रामपुर विधानसभा में संगठन को मजबूत करने के लिए इमानदार और जुझारू नेता हरीश घोष को रामपुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। हरीश घोष इससे पहले भी अध्यक्ष पद पर रहते हुए रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कई कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नियुक्ति के बाद हरीश घोष ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने रामपुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं का दिल की गहराई से धन्यवाद किया और कहा कि आने वाले समय में रामपुर विधानसभा में पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ें और काम की राजनीति को आगे बढ़ाएं। हरीश घोष ने कहा कि देश में ईमानदार राजनीति की जरूरत है और आम आदमी पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र की सरकार द्वारा अरविन्द केजरीवाल  को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की गई, अब यह साफ हो गया है कि वे एक ईमानदार नेता हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने भी इस पूरे मामले को एक साजिश बताया है और सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। फोटो कैप्शन  रामपुर बुशहर : हरीश घोष मंडल अध्यक्ष। 

2 hrs ago
user_MINAKSHII BHARDWAJ
MINAKSHII BHARDWAJ
रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago
76887e28-4350-44b2-aa4c-17ab6106930f

रामपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मिला  नेतृत्व, हरीश घोष बने फिर रामपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मिला  नेतृत्व, हरीश घोष बने फिर  अध्यक्ष रामपुर बुशहर,10 मार्च मीनाक्षी  आम आदमी पार्टी ने रामपुर विधानसभा में संगठन को मजबूत करने के लिए इमानदार और जुझारू नेता हरीश घोष को रामपुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। हरीश घोष इससे पहले भी अध्यक्ष पद पर रहते हुए रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कई कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नियुक्ति के बाद हरीश घोष ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने रामपुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं का दिल की गहराई से धन्यवाद किया और कहा कि आने वाले समय में रामपुर विधानसभा में पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ें और काम की राजनीति को आगे बढ़ाएं। हरीश घोष ने कहा कि देश में ईमानदार राजनीति की जरूरत है और आम आदमी पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र की सरकार द्वारा अरविन्द केजरीवाल  को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की गई, अब यह साफ हो गया है कि वे एक ईमानदार नेता हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने भी इस पूरे मामले को एक साजिश बताया है और सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। फोटो कैप्शन  रामपुर बुशहर : हरीश घोष मंडल अध्यक्ष। 

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • निरमंड उपमंडल के पर्वतारोही प्रशिक्षु बालकृष्ण ठाकुर ने मार्च माह में ही समुद्र तल से लगभग 5187 मीटर ऊंची श्रीखंड महादेव कैलाश की चोटी फतह कर नया रिकॉर्ड बनाया है। आमतौर पर इस दुर्गम पर्वत पर मई–जून के बाद ही श्रद्धालु और पर्वतारोही पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कम हिमपात के कारण बालकृष्ण ठाकुर ने 8 मार्च को ही यहां तक पहुंचने में सफलता हासिल की। इस वर्ष पूरे उत्तर भारत में पिछले साल की तुलना में कम हिमपात हुआ है, जिसके कारण निचले क्षेत्रों में तापमान बढ़ा है और ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फ तेजी से पिघल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर आने वाले महीनों में तापमान पर पड़ सकता है और मई–जून में गर्मी पिछले वर्षों से अधिक बढ़ सकती है। बालकृष्ण ठाकुर ने बताया कि कम बर्फबारी को देखते हुए उन्होंने इस बार मार्च में ही रैकी करने का निर्णय लिया। वे 8 मार्च को सुबह करीब 2 बजे बाराटी नाला से श्रीखंड महादेव के लिए रवाना हुए। सुबह 5 बजे कालीघाटी पहुंचे और उसके बाद लगभग 9 बजे भीम डवारी पहुंचे। वहां जलपान करने के बाद 10 बजे पार्वती बाग के लिए आगे बढ़े और करीब 11 बजे 75 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन किए। पूजा-अर्चना और थोड़े विश्राम के बाद वे वापस लौट आए। इस पूरी यात्रा को पूरा करने में उन्हें कुल 9 घंटे 1 मिनट का समय लगा। उन्होंने बताया कि इस समय श्रीखंड क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में बहुत कम बर्फ है और करीब 4 फीट ही बर्फ बची है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन यात्रा एक माह पहले शुरू करता है तो भीम डवारी में स्नो ब्रिज के बिना यात्रा करना बेहद कठिन हो सकता है। श्रीखंड महादेव यात्रा उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल है, जिसे हर वर्ष जुलाई माह में श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट कुल्लू द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाता है। हालांकि कुछ श्रद्धालु आधिकारिक यात्रा से पहले भी भोले बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बालकृष्ण ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल इस समय यात्रा का प्रयास न करें, क्योंकि यह केवल रैकी थी जो बिना प्रशिक्षण के करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
    1
    निरमंड उपमंडल के पर्वतारोही प्रशिक्षु बालकृष्ण ठाकुर ने मार्च माह में ही समुद्र तल से लगभग 5187 मीटर ऊंची श्रीखंड महादेव कैलाश की चोटी फतह कर नया रिकॉर्ड बनाया है। आमतौर पर इस दुर्गम पर्वत पर मई–जून के बाद ही श्रद्धालु और पर्वतारोही पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कम हिमपात के कारण बालकृष्ण ठाकुर ने 8 मार्च को ही यहां तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
इस वर्ष पूरे उत्तर भारत में पिछले साल की तुलना में कम हिमपात हुआ है, जिसके कारण निचले क्षेत्रों में तापमान बढ़ा है और ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फ तेजी से पिघल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर आने वाले महीनों में तापमान पर पड़ सकता है और मई–जून में गर्मी पिछले वर्षों से अधिक बढ़ सकती है।
बालकृष्ण ठाकुर ने बताया कि कम बर्फबारी को देखते हुए उन्होंने इस बार मार्च में ही रैकी करने का निर्णय लिया। वे 8 मार्च को सुबह करीब 2 बजे बाराटी नाला से श्रीखंड महादेव के लिए रवाना हुए। सुबह 5 बजे कालीघाटी पहुंचे और उसके बाद लगभग 9 बजे भीम डवारी पहुंचे। वहां जलपान करने के बाद 10 बजे पार्वती बाग के लिए आगे बढ़े और करीब 11 बजे 75 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन किए। पूजा-अर्चना और थोड़े विश्राम के बाद वे वापस लौट आए। इस पूरी यात्रा को पूरा करने में उन्हें कुल 9 घंटे 1 मिनट का समय लगा।
उन्होंने बताया कि इस समय श्रीखंड क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में बहुत कम बर्फ है और करीब 4 फीट ही बर्फ बची है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन यात्रा एक माह पहले शुरू करता है तो भीम डवारी में स्नो ब्रिज के बिना यात्रा करना बेहद कठिन हो सकता है।
श्रीखंड महादेव यात्रा उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल है, जिसे हर वर्ष जुलाई माह में श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट कुल्लू द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाता है। हालांकि कुछ श्रद्धालु आधिकारिक यात्रा से पहले भी भोले बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
बालकृष्ण ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल इस समय यात्रा का प्रयास न करें, क्योंकि यह केवल रैकी थी जो बिना प्रशिक्षण के करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
    user_MINAKSHII BHARDWAJ
    MINAKSHII BHARDWAJ
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    8 min ago
  • कुल्लू में विधायक सुंदर ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में हुए कार्यों को लेकर कहा #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    1
    कुल्लू में विधायक सुंदर ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में हुए कार्यों को लेकर कहा
#kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by कलम जीत की
    1
    Post by कलम जीत की
    user_कलम जीत की
    कलम जीत की
    News Anchor रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अनुराग शर्मा को कांग्रेस पार्टी की ओर से कागड़ा राज्यसभा सीट से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया। और आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव द्वारा जो की इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए थे उनके द्वारा राज्यसभा सांसद नियुक्ति पत्र दिया गया।
    2
    अनुराग शर्मा को कांग्रेस पार्टी की ओर से कागड़ा राज्यसभा सीट से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया। और आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव द्वारा जो की इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए थे उनके द्वारा राज्यसभा सांसद नियुक्ति पत्र दिया गया।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    8 hrs ago
  • भारत में सबसे प्राचीन कलर देवभूमि हिमाचल का माना जाता है
    1
    भारत में सबसे प्राचीन कलर देवभूमि हिमाचल का माना जाता है
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Nothing makes us happier than a satisfied client! Hear what our happy customer has to say about their experience with Decoory Interiors. From design planning to final execution, we turn dream spaces into reality. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
    1
    Nothing makes us happier than a satisfied client! Hear what our happy customer has to say about their experience with Decoory Interiors. From design planning to final execution, we turn dream spaces into reality.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • राजकीय आईटीआई बरठीं के इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय के ट्रेनीज ने अंबिका इलेक्ट्रिकल वर्क्स कंदरौर जिला बिलासपुर में एक दिवसीय प्लांट विजिट किया। जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजर श्री जितेंद्र ठाकुर जी ने प्लांट के अंदर बनने वाले विभिन्न प्रकार के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें की इंसुलेटर लाइटनिंग अरेस्टर सी टी पी टी स्विचगियर जिओ स्विच इत्यादि के बारे में विस्तृत तरीके से बताया और ट्रेनीज को इस विजिट के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला इसमें संस्थान के अनुदेशक राजेश कुमार व अरुण शर्मा ट्रेनीज के साथ उपस्थित रहे और इस भ्रमण के लिए अंबिका इलेक्ट्रिकल वर्क्स की तरफ से अनुमति देने के लिए संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा जी ने उनका आभार व्यक्त किया
    1
    राजकीय आईटीआई बरठीं के इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय के ट्रेनीज ने अंबिका इलेक्ट्रिकल वर्क्स कंदरौर जिला बिलासपुर में एक दिवसीय प्लांट विजिट किया। जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजर श्री जितेंद्र ठाकुर जी ने प्लांट के अंदर बनने वाले विभिन्न प्रकार के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन  के उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें की इंसुलेटर लाइटनिंग अरेस्टर सी टी पी टी स्विचगियर जिओ स्विच इत्यादि के बारे में विस्तृत तरीके से बताया और ट्रेनीज को इस विजिट के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला इसमें संस्थान के अनुदेशक राजेश कुमार व अरुण शर्मा ट्रेनीज के साथ उपस्थित रहे और इस भ्रमण के लिए अंबिका इलेक्ट्रिकल वर्क्स की तरफ से अनुमति देने के लिए संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा जी ने उनका  आभार व्यक्त किया
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले सभी वर्गों को साथ लेकर हिमाचल के विकास के लिए करेंगे काम, पर्यटन, जनजातीय, पर्यावरण और युवा कल्याण के लिए करेंगे काम। कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बन गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें आज लोकभवन शिमला में पद एवं गोपनीयता की। शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मंत्रीगण, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, कई विधायक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के 30वे राज्यपाल बने हैं इससे पहले वे लद्दाख में उपराज्यपाल के पद पर तैनात थे। शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे। प्रदेश की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं और वह इसी भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सात महीने के भीतर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिलना अपने आप में विशेष है। राज्यपाल का पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती भी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में जाना जाता है इसलिए इसके विकास के लिए काम किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सरकार के साथ मिल कर काम किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्र का विकास और युवा कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रयास किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि अगले दो तीन महीने में हिमाचल के सभी 12 जिलों का दौरा किया जाएगा और बॉर्डर एरिया में विकास करना प्राथमिकता रहेगी। पूर्व के राज्यपालों के समाज हित में कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। बाइट..... कविंद्र गुप्ता..... राज्यपाल... हिमाचल प्रदेश इस दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ी जिम्मेवारी सौंपने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
    1
    कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले सभी वर्गों को साथ लेकर हिमाचल के विकास के लिए करेंगे काम, पर्यटन, जनजातीय, पर्यावरण और युवा कल्याण के लिए करेंगे काम।
कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बन गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें आज लोकभवन शिमला में पद एवं गोपनीयता की। शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मंत्रीगण, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, कई विधायक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के 30वे राज्यपाल बने हैं इससे पहले वे लद्दाख में उपराज्यपाल के पद पर तैनात थे।
शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे। प्रदेश की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं और वह इसी भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सात महीने के भीतर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिलना अपने आप में विशेष है। राज्यपाल का पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती भी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में जाना जाता है इसलिए इसके विकास के लिए काम किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सरकार के साथ मिल कर काम किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्र का विकास और युवा कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रयास किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि अगले दो तीन महीने में हिमाचल के सभी 12 जिलों का दौरा किया जाएगा और बॉर्डर एरिया में विकास करना प्राथमिकता रहेगी। पूर्व के राज्यपालों के समाज हित में कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। 
बाइट..... कविंद्र गुप्ता..... राज्यपाल... हिमाचल प्रदेश 
इस दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ी जिम्मेवारी सौंपने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
    user_MINAKSHII BHARDWAJ
    MINAKSHII BHARDWAJ
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.