Shuru
Apke Nagar Ki App…
लगातार बारिश के बाद नौनेरा-ऐबरा डैम के 22 गेट खोलकर छोड़ा 2.88 लाख क्यूसेक पानी लगातार बारिश और कैचमेंट एरिया में पानी की जबरदस्त आवक के बाद ईआरसीपी के तहत बने पहले नौनेरा-ऐबरा डैम/ बैराज के कल 22 गेट खोलकर कालीसिंध नदी में 2.88 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की गईं...
Ahmed Siraj Farooqi
लगातार बारिश के बाद नौनेरा-ऐबरा डैम के 22 गेट खोलकर छोड़ा 2.88 लाख क्यूसेक पानी लगातार बारिश और कैचमेंट एरिया में पानी की जबरदस्त आवक के बाद ईआरसीपी के तहत बने पहले नौनेरा-ऐबरा डैम/ बैराज के कल 22 गेट खोलकर कालीसिंध नदी में 2.88 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की गईं...
More news from राजस्थान and nearby areas
- बस का बढा किराया कम करवाने की मांग को लेकर सिरोंज में सड़कों पर उतरी जेन अल्फा सरकार या उसकी मातृ/ पितृ संस्था अधिकारों के बजाय कर्तव्य लादने की कितनी भी बात करें, धीरे-धीरे लोग प्रजा से नागरिक बनने की दिशा में बढ़ चले हैं: जंतर-मंतर पर हुए जेन जी के आंदोलन के बाद अब जेन अल्फा ने मोर्चा संभाल लिया है: वीडियो मध्यप्रदेश के विदिशा के सिरोंज का है जहां बच्चे बस के बढ़े हुए किराए को कम करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं: वैसे जेन अल्फा के बच्चे काफी पहले से अधिकतर मामलों में स्टाफ कम होने और किसी अच्छे टीचर का ट्रांसफर रुकवाने के लिए धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं लेकिन मीडिया में उन्हें ऐसा कवरेज नहीं मिला जैसा अब मिल रहा है: इन दिनों भी जंतर-मंतर का आंदोलन जब शुरू हुआ ही था बारां जिले के अटरू में बच्चे धरना प्रदर्शन कर रहे थे: उसके बाद तो एक के बाद एक कई जगह से खबरें आने लगीं...1
- रंगबाड़ी बालाजी नगर रामदूत हनुमान मंदिर पर शिक्षा मंत्री को सदबुद्धि देने के लिए किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यज्ञ रंगबाड़ी बालाजी नगर रामदूत हनुमान मंदिर पर शिक्षा मंत्री को सदबुद्धि देने के लिए किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यज्ञ कोटा, 12 अगस्त। गणेश नगर मण्डल अध्यक्ष चेतन सोलंकी ने बताया की रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बालाजी नगर रामदूत हनुमान मंदिर में पिछले 10 वर्षों से नाली का पानी आने की समस्या बनी हुई है, सोलंकी ने बताया की अभी तो बारिश भी ज्यादा नही आई फिर भी नालियों जाम हो जाने के कारण नालियों का पुरा गंदा पानी पूरे पार्क में भर जाता है जिसके कारण पूरा पार्क जलमग्न हो जाता है यहां के निवासियों का कहना है जब भी शिक्षा मंत्री जी इस क्षेत्र में आते हैं तो यहाँ के निवासी सब रामदूत हनुमान मंदिर में गंदा पानी भरने की समस्या बताते हैं ,पर आज भी हमारी इस समस्या का हल नही हुवा, आज अपनी इसी माँग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गन्दे पानी में बैठ कर शिक्षा मन्त्री के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ किया की भगवान शिक्षा मंत्री को बुद्धि दे की मंत्री बने समय बीत जाने के बाद भी अभी तक भी इस क्षेत्र का विकास शिक्षा मंत्री जी नही करा पाये अब नगर निगम चुनाव में जनता के बीच किस मुँह से वोट मांगने जायेगे सदबुद्धि यज्ञ करने वाले में पूर्व उपमहापौर पवन मीणा , राजेन्द्र नागर,शिवप्रकाश नागर, दीपक सेन, सौरभ शर्मा ,धीरज नागर, प्रताप सिंह हाड़ा, निक्की चौधरी, तरुण गौतम आदि कई कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रही।1
- सांगोद में सांसद जन सेवा अभियान का आगाज, पहले ही दिन उमड़ा जनसैलाब कोटा, 12 अगस्त। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के मार्गदर्शन में बुधवार को नगर पालिका सांगोद में ‘सांसद जन सेवा अभियान’ के तहत दो दिवसीय विशेष जन सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़े अपने प्रकरणों का त्वरित समाधान करवाया। शिविर में आमजन की सुविधा के लिए विभिन्न प्रशासनिक विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां एक ही छत के नीचे आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन, जन आधार कार्ड में सुधार, सरकारी दस्तावेजों का शुद्धिकरण, खाद्य सुरक्षा पात्रता का सत्यापन एवं नवीन जुड़ाव, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया गया। इसके साथ ही मतदाता पहचान पत्र तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी एवं संशोधित करने के कार्य भी किए गए। इस दौरान प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं एवं उप प्रधान ओम नागर अडूसा सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि शिविर को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकरण दर्ज हुए और कई लाभार्थियों को एक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। आधार, जन आधार, खाद्य सुरक्षा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महिला एवं बाल विकास तथा मतदाता पहचान पत्र से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। 13 अगस्त को भी लगेगा शिविर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि 13 अगस्त को भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नगर पालिका डोम, सांगोद में शिविर जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, त्रुटि सुधार एवं नवीन पंजीकरण कर पात्र लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने वंचित नागरिकों, श्रमिकों एवं पात्र परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। #सांसदजनसेवाअभियान #सांगोद #सांगोद_न्यूज़ #कोटा #कोटा_न्यूज़ #ओमबिरला #हीरालालनागर #जनसेवाशिविर #जनसेवा #कोटाब्रेकिंग #राजस्थानन्यूज़ #RajasthanNews #KotaNews #SangodNews #OmBirla #HiralalNagar #BreakingNews #LatestNews #MHRNewsGroupKota #MediaHouseRajasthan #MHRDigital1
- झीलों की नगरी उयपुर में आज दादाबाड़ी में हमारा सम्मान हुआ1
- रंगबाड़ी बालाजी नगर के पार्क में सालों से जलभराव, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल **कोटा।** रंगबाड़ी बालाजी नगर वाई-23 स्थित पार्क इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क में बारिश का पानी कई वर्षों से जमा होता आ रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। पानी भरने से पार्क की स्थिति खराब हो गई है और आमजन के लिए पार्क का उपयोग करना मुश्किल हो रहा है। मौके की तस्वीरों में पार्क के बड़े हिस्से में पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। कई जगह पार्क की बेंचें भी पानी में डूबी नजर आ रही हैं, जबकि पैदल चलने वाले रास्तों पर भी जलभराव बना हुआ है। इससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की उचित निकासी, जल निकासी व्यवस्था और पार्क के लेवल को दुरुस्त करने जैसे कार्य किए जाएं, ताकि हर बारिश में यही समस्या दोबारा खड़ी न हो। वहीं, क्षेत्र को लेकर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि **शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र से जुड़े इलाके में यदि वर्षों से पार्क में पानी भर रहा है, तो स्थानीय प्रशासन और वार्ड स्तर पर इसकी सुध क्यों नहीं ली गई?** जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि पार्क का तत्काल निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, जमा पानी को हटाया जाए तथा भविष्य में जलभराव न हो इसके लिए स्थायी तकनीकी समाधान किया जाए। **जनता का सवाल साफ है—जब पार्क जनता के लिए है, तो वर्षों से भरे पानी से जनता को कब मिलेगी राहत?**4
- मुकंदरा टनल में 3 फीट तक भरा बारिश का पानी, एक्सप्रेस वे पर लगा लंबा जाम ।। मुकंदरा टनल में 3 फीट तक भरा बारिश का पानी, एक्सप्रेस वे पर लगा लंबा जाम ।। - पंप लगाकर टनल से पानी बाहर निकाला जा रहा। - पानी की निकासी के बाद ही टनल को वाहनों के लिए खोला जाएगा।1
- कोटा जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने थामी जीप की स्टीयरिंग कोटा...! कोटा जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने थामी जीप की स्टीयरिंग मौका था नगर निगम से निकली तिरंगा रैली का खुली जीप में सवार थे विधायक संदीप शर्मा, डिविजनल कमिश्नर अनिल अग्रवाल, रेंज आईजी हरेंद्र महावर और निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, तिरंगा रैली में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह देश भक्ति तरानों के साथ नए कोटा शहर से होकर निकली तिरंगा रैली कोटा शहर से होकर निकली तिरंगा रैली1