Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
VBed Vyas
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़, - पट्टी तहसील के डडवा मोहखरी गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत खड़ंजा मार्ग का निर्माण कार्य सोमवार सुबह शुरू हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष ने रास्ते की चौड़ाई और सीमा को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि खड़ंजा उनकी निजी जमीन में आ रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे सार्वजनिक रास्ता बता रहा है। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और कहासुनी हाथापाई में बदल गई। सूचना पर पट्टी थाने की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष पट्टी ने बताया कि "फिलहाल दोनों पक्षों को शांत कराकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। राजस्व टीम से पैमाइश कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"1
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान बोले हमारे मुख्यमंत्री जी बहुत घबराएं हुए हैं, सोचो डिप्टी सीएम ने सीएम की तस्वीर हटा दी और सीएम, डिप्टी सीएम को नहीं हटा सकते हैं‼️1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA2
- रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी भीषण आग आग की चपेट में आकर 7 बकरियां व दो गायो की जिंदा जलकर हुई मौत घर पर रखा लगभग 30 बोरी गेहूं व 30 बोरी धान के साथ पांच बोरी सरसों जलकर हुआ खाक आग बुझाने का प्रयास कर रहे ग्रह स्वामी समरजीत आग में झुलसे अग्निशमन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची ग्रामीण व अग्नि सामान की गाड़ियों ने मिलकर आग पर पाया काबू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एक दर्जन सदस्य मौके पर पहुँचे हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंगद का पुरवा मजरे प्यारेपुर गांव की घटना। बाइट-- धीरेंद्र प्रताप सिंह (अग्निशमन प्रभारी)3
- जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अम्बेडकर चौराहे पर डा0 अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। डीएम ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर लोगों को बधाई दी और बताया कि अम्बेडकर न केवल संविधान के निर्माता थे बल्कि एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, कानूनविद, लेखक और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ भी थे।1
- प्रतापगढ़। सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने की प्रेसवार्ता, अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का दिया विवरण, सांसद निधि, पीएमजीएसवाई व पीडब्ल्यूडी से जिले में बनेगी सड़कें : सांसद, सौभाग्य योजना के अंतर्गत 200 गांवों में बिजली की व्यवस्था की : सांसद, किसानों को उचित मूल्य व रोजगार के लिए संसद में आंवला फैक्ट्री का प्रस्ताव रखा : डॉ. एसपी सिंह पटेल, रेलवे में अंडरपास, ओवरब्रिज, प्रमुख ट्रेनों का ठहराव अन्य सुविधाओं का प्रस्ताव भेजा है : सांसद, इस दौरान उनकी पत्नी पूर्व एमएलसी कांति सिंह भी रही मौजूद,2
- Post by Shivprashadl1
- आसपुर देवसरा। भीखमपुर दहेज की माग पूरी न होने के चलते ससुराल के लोग शादी के बाद से ही विवाहिता को प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। प्रताड़ना की हद तब पार हो गई। जब उसे मासूम बच्ची के साथ मारपीट कर मुंबई से भगा दिया गया। मासूम बेटी की तबीयत बिगड़ी ससुराली जनों की उपेक्षा के चलते समुचित इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र थाने पर दिया है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी चंदन सरोज पुत्री मुरलीधर सरोज का विवाह 15 जून 2020 को प्रेमचंद निवासी ग्राम उड़ैयाडीह के साथ हिंदू रीत रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के बाद से पूरा परिवार मुंबई में निवास करता है। विवाहित चंदन की मां ने हैसियत के अनुरूप दान दहेज दिया था। पर ससुराल के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल डेढ़ लाख रुपए नगद टीवी वाशिंग मशीन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। इस दौरान उसे एक बेटी पैदा हुई, जो दिमागगी रूप से दिव्यांग थी। आरोप है कि बीते 19 मार्च 2026 को 11 बजे रात को पति ससुर देवर सास ननद एक राय होकर मुंबई स्थित उसके आवास से दहेज की माग पूरी न होने को लेकर मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद मुंबई में रह रही उसने रिश्ते में बुआ को जानकारी दी तो वह लोग आए और उसे अपने घर ले गए। चंदन के भाई ने यहां से टिकट भेजा और उसे भीखमपुर गांव बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ी जिसे इलाज के लिए बनारस ले जाया गया पर ससुराल वालों ने इलाज का खर्च नहीं दिया। जो कुछ भी मायके वालों से हो सका उतना ही इलाज हो सका। समुचित इलाज के अभाव में बेटी ने इलाज के दौरान तीन दिन पूर्व दम तोड़ दिया। ससुराल में बेटी की मौत की जानकारी देने के बाद भी ससुराल पक्ष से कोई भी व्यक्ति उसे देखने तक नहीं आया। जिससे परेशान विवाहिता ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे भाई समेत परिजनों के साथ थाने आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।1