Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rupali gosai
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- श्रद्धालुओं ने की संत नागा दादा की झांकी दर्शन भैंसदेही पूर्णा नगरी भैंसदेही स्थित चमत्कारिक संत श्रीश्री 1008 त्रिवेणी भारती नागा दादा संस्थान से तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। संत नागा दादा की पुण्यतिथि पर प्रथम दिवस संस्थान से निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए और संत श्री के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। नागझीरी से प्रारंभ हुई आकर्षक शोभायात्रा नागझीरी संस्थान से आकर्षक सज्जा के साथ संत श्री नागा दादा की सुंदर झांकी निकाली गई। सुंदर सजे घोड़े शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण बने रहे। झांकी नगर के प्रमुख मार्गों—प्राचीन शिवालय, मरही माता चौक, करार मोहल्ला, मस्जिद चौक, मंगलवारी मोहल्ला, सुधार मोहल्ला—से होकर धर्माल मोहल्ला चौक पहुंची। देर रात संस्थान लौटने पर संत नागा दादा का पूजन कर वार्षिक उत्सव के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। मार्गभर श्रद्धालुओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन शोभायात्रा के मार्ग में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने संत श्री की झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ढोल-ताशे की थिरकती धुनों पर दादा नाम संकीर्तन गाते युवा झूमते नजर आए। सभी ने 'नागा दादा' के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्ति रस से परिपूर्ण हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने फूल, चंदन और दीप अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। उत्सव प्रबंधन में सक्रिय रहे पदाधिकारी संस्था के अध्यक्ष कृष्णा झाड़े सहित राजू जोशी, प्रकाश घानेकर, धनराज धाकड़, संजू मोहने, सदानंद सराफ, भाऊराव भाऊ, गोदंयाभाऊ, हेमंत सावरकर, वीरेंद्र मालवीय, रामापानकर, दीपक शुक्ला, उग्रसेन नरवरे, गुड्डू मालवीय और नागा दादा के चरण सेवक मनोहर राजूरकर ने शोभायात्रा की पूरी व्यवस्था संभाली। इनकी मेहनत से कार्यक्रम बिना किसी विघ्न के सफल रहा। अगले दो दिनों4
- बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। ग्राम झोलपुरा निवासी 35 वर्षीय संगीता बाई, पति रामेश्वर, शनिवार शाम करीब 5 बजे देड़तलाई से अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार आईसर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह हादसा देड़तलाई ऐसी नाले के पास हुआ, जहां खकनार से खंडवा की ओर जा रहा तरबूज से भरा आईसर वाहन (MP04 GB 9973) अचानक पीछे से आया और महिला को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संगीता बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को खकनार अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 👉 सवाल उठता है: आखिर कब थमेगा सड़कों पर रफ्तार का कहर? कब तक बेगुनाह लोग यूं ही हादसों का शिकार होते रहेंगे?1
- ओंकारेश्वर नगरी के दर्शन नर्मदा का महत्व ग्यारस के दिन स्नान करने का बहुत बड़ा महत्व ओंकारेश्वर के दर्शन जय महाकाल1
- Post by Vishal Jadhav1
- "मंदिर या अखाड़ा? बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं पर बरसीं लाठियां, सुरक्षाकर्मियों की दबंगई आई सामने!" #Vrindavan #BankeBihariTemple #Mathura #PoliceGundagardi #KunalChoudhary MPPolitics ViralVideo DevoteesBeaten1
- आईटीआर (ITR) भरने/उसमे करेक्शन या रिफंड आदि के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से रहे सावधान indore.फाइनेंशियल ईयर समाप्त होने पर लोगों द्वारा टैक्स भरने की कार्यवाही करते है, जिसका ही फायदा उठाकर ठग अक्सर टैक्स रिफंड, केवाईसी अपडेट या आईटीआर में गलती सुधारने के बहाने फर्जी मैसेज और ईमेल आदि या फर्जी लिंक भेजकर लोगों को निशाना बनाते हैं। *अतः ऐसे सभी फर्जी मैसेज/लिंक आदि पर बिना वेरिफाई करें बिल्कुल क्लिक न करें और ओटीपी/बैंक डिटेल्स भी साझा न करें ।आईटीआर संबंधी सभी कार्य के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।*1
- निगम-मंडल की नियुक्तियों लिस्ट तैयार, दिल्ली से होगा आखिरी फैसला! MP News ,,,,##1
- आवाज ग्रुप का ईद मिलन समारोह इंसानियत का पैगाम देता हैं। इस बार नारी एक जिम्मेदारियां अनेक का पैगाम दिया इन्दौर प्रेस क्लब ऑडिटोरियम में रखा गया आवाज़ ग्रुप की ओर से ईद मिलन समारोह जिसमें खास मेहमान डॉ. माला सिंह ठाकुर (प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता), कनुप्रिया सत्तन, प्रोफेसर फरीदा जौहर, डॉ. आमना शेख थे। कार्यक्रम का आगाज़ मशहूर कार्डियक सर्जन डॉक्टर मुहम्मद अली ने किया। उन्होंने कुरान शरीफ की आयत पढ़ कर बताया कि इश्वर के नज़दीक मर्द और औरत दोनों का कर्म के अनुसार सामान दर्जा है। प्रो फरीदा जौहर ने समाज में नर और नारी के प्रति सोच को उदाहरण देकर समझाया कि रात को लड़का अगर दोस्तों के साथ वक्त बिताकर देर से घर आता है और लड़की जब देर से काम की वजह से देर से लौटती हैं तो हमारे नज़रिए और मापदंड में विरोधाभास पैदा हो जाता है। डॉ माला सिंह ठाकुर ने अपने सशक्त उद्बोधन में नारी की ज़िम्मेदारी उठाने की चुनौती को उसकी प्रकृति बताया और जीवन घर समाज सब इसी प्रकृति पर आश्रित है। उन्होंने सबसे आह्वान किया कि, घर में गाड़ी पार्क करने की तरह मोबाइल पार्क करने की जगह भी रखे और घर के सदस्यों को आपस मे संवाद के लिए अपना ज़्यादा समय देना चाहिए ताकि आपस में सामंजस्य और नारी के प्रति दृष्टिकोण में आदर का भाव बना रहे। कनुप्रिया सत्तन ने आवाज ग्रुप की तारीफ की कि, वो बरसो से मुहब्बत बाटने का काम कर रहा हैं। नारी की ममता और मां के किरदार को भावनात्मक लहजे में समझाया जिससे उपस्थित श्रोता बिरादरी के सामने नारी की गरिमा और सम्मान का मान बढ़ गया। डॉ आमना शेख ने कुरान की व्याख्या से औरत का मर्द के बराबर दर्जा विस्तार से बताया। साथ ही समाज में औरत के प्रति विपरीत आचरण के लिए धर्म के जनक के बजाए उसके अनुयायियों के आचरण को इसका ज़िम्मेदार बताया। संचालन कर रहे शब्बीर हुसैन ने कहा कि लड़का और लड़की दोनो समाज के अभिन्न अंग है और दोनो के बिना समाज अपंग है। परिचर्चा के बाद पांच समाजसेवियों सोनाली सोनी (ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प), राज़ी कादरी, मुहम्मदी खिदमत ए इन्सानियत वेलफेयर सोसायटी, जीतू बंगानी, पंखुरी किरनप्रकाश (नींव फाउंडेशन)को आवाज अवार्ड से सम्मानित किया गया। मेहमानों का परिचय रिजवान खान, आदिल सईद, मुश्ताक अली, निज़ाम अली ने दिया, प्रोग्राम का संचालन शब्बीर हुसैन ने किया और आभार नसरीन हकीम ने माना। प्रोग्राम के अंत में सभी ने शिरखुरमे के साथ एक दूसरे को ईद की बधाई दी।1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1