ख़बर जिला सागर से। दिनांक : 09/03/2026 *कंट्रोल रूम की तत्परता और पुलिस टीम की सजगता से सुरक्षित मिले लापता बुजुर्ग, टली संभावित अनहोनी* सागर। सागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपसी समन्वय और मानवीय संवेदनशीलता के चलते घर से लापता हुए एक बुजुर्ग को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस सराहनीय पहल से एक संभावित बड़ी अनहोनी टल गई और परिवार की चिंता समाप्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश तिवारी (उम्र लगभग 73 वर्ष) आज 09 मार्च 2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गए थे। बताया गया कि उनकी याददाश्त कमजोर हो चुकी है, जिसके कारण वे नंगे पैर ही घर से निकल गए। उस समय घर में उनकी पत्नी अकेली थीं, जिससे उन्हें इस बात का पता नहीं चल सका। परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने अपने रिश्तेदार पूर्व प्रधान आरक्षक कमलेश को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने यह जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर में पदस्थ उपनिरीक्षक आर.के.एस. चौहान को दी। सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक आर.के.एस. चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बुजुर्ग का फोटो एवं विवरण सोशल मीडिया पर प्रसारित कराया तथा कंट्रोल रूम सागर के माध्यम से जिले के सभी थानों, डायल-112 वाहनों एवं चीता मोबाइलों को अलर्ट संदेश भेजा। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम से संभावित स्थानों के फुटेज भी चेक कराए गए, जिससे उनकी तलाश तेज़ी से शुरू की गई। इसी दौरान थाना मोतीनगर क्षेत्र में प्रधान आरक्षक 286 प्रदीप गोस्वामी एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य गौरव सेन को एक बुजुर्ग संदिग्ध अवस्था में शाम 7 बजे करीब मोतीनगर क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दिए। पूछताछ करने पर वे अपना सही पता नहीं बता पा रहे थे। पुलिस ग्रुप्स में वायरल फोटो की स्थिति को समझते हुए दोनों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें सुरक्षित थाना मोतीनगर लेकर आए। कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना और फोटो के मिलान के बाद पुष्टि हुई कि ये वही लापता बुजुर्ग वेद प्रकाश तिवारी हैं। इसके बाद तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी गई और उन्हें सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। बताया गया है कि वेद प्रकाश तिवारी मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जबकि उनके पुत्र अहमदाबाद में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। समय रहते पुलिस की सतर्कता नहीं होती तो बुजुर्ग कहीं दूर निकल सकते थे या किसी वाहन में बैठकर शहर से बाहर चले जाने की आशंका भी थी, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी। सागर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता से यह संभावित खतरा टल गया। *सराहनीय योगदान* इस महत्वपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह राजपूत उपनिरीक्षक आर.के.एस. चौहान (कंट्रोल रूम सागर), प्रधान आरक्षक 286 प्रदीप गोस्वामी प्रधान आरक्षक महेंद्र (थाना मोतीनगर) एवं नगर रक्षा समिति सदस्य गौरव सेन की विशेष रूप से सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता और सजगता से बुजुर्ग को सुरक्षित खोजा जा सका। सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है तथा किसी भी आपात स्थिति में नागरिक डायल-112 के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

- राजस्व में अव्वल बीना, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल – AAP का सिविल अस्पताल के सामने धरना बीना। सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।1
- लोकल न्यूज बीना में लोधी क्रांति सेना की बैठक संपन्न, बलिदान दिवस मनाने की बनी रूपरेखा1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना (सागर) बीना शासकीय चल रही आव्यवस्थाओं को लेकर आप पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया जिसमें दमयंती ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा निरंतर शासकीय चिकित्सालय में चाइल्ड स्पेशलिस्ट न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है है।1
- आम आदमी पार्टी में सिविल अस्पताल धना प्रदर्शन तहसीलदार को सोफा ज्ञापन1
- खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दीं।1
- मुंगावली शहर में मल्हारगढ़ रोड स्थित एक दुकानदार द्वारा अपने ग्राहक को प्लास्टिक का पोहा बेचा गया जब ग्राहक ने अपने घर पर जाकर पोहे को धो कर देखा तब उसने पाया कि इसमें प्लास्टिक है जो रबड़ की तरह खींच रहा है साथियों मुंगावली शहर में खुलेआम काला कारोबार चल रहा है इस तरह के खाक सामग्री खुलेआम बिकना एवं इससे आम आदमी के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाना बहुत ही परेशानी का विषय है इस तरह खुलेआम प्लास्टिक के पोहे का व्यापार होना एवं ग्राहक द्वारा जब इस बात को दुकानदार से बोला गया तो दुकानदार का कहना है कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है मेरा प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध है ऐसे खाद्य पदार्थ खुलेआम बेचना कानून अपराध है ऐसे दुकानदारों को इस तरह के पदार्थ बेचे एवं खरीदने पर रोक लगाई एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए2
- रंग पंचमी पर वन देवी लव-कुश मंदिर में रातभर गूंजा राई नृत्य, दूर-दूर से उमड़े श्रद्धालु ग्यारसपुर। ग्यारसपुर तहसील के वरबाई के घने जंगलों के बीच स्थित प्राचीन वन देवी लव-कुश मंदिर परिसर में रंग पंचमी के पावन अवसर पर पारंपरिक राई नृत्य और लोकगीतों का भव्य आयोजन किया गया। पूरी रात चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने लोक संस्कृति की इस अनूठी प्रस्तुति का आनंद लिया। वन देवी लव-कुश मंदिर वह पवित्र स्थल है, जहां माता जानकी अपने दोनों पुत्र लव-कुश के साथ विराजमान हैं। यहां भगवान हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित है। घने जंगलों के बीच स्थित यह धार्मिक स्थल क्षेत्र में “मिनी करीला” के नाम से भी प्रसिद्ध है, जहां रंग पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष पारंपरिक राई नृत्य का आयोजन किया जाता है। रविवार रात लगभग 11 बजे राई नृत्य और लोकगीतों का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो लगातार सुबह करीब 5 बजे तक चलता रहा। पूरी रात कलाकारों ने लोकधुनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि हुकम सिंह किरार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति के व्यवस्थापक भूपेंद्र किरार और समिति के सदस्यों ने दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंच के दाईं ओर महिलाओं और बाईं ओर पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- 14 से 15 साल के बीच की बच्चियों को यह वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है:- डॉ संजीव अग्रवाल बीना (सागर) सोमवार को शासकीय चिकित्सालय बीना में चल रहे। एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन को लेकर प्रदीप पाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीना ने वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी लेने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है। बच्चियों में कैंसर से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। उन्होंने शीघ्र ही क्षेत्र में जागरूकता लाकर अधिक से अधिक बच्चियों वैक्सीन के प्रति जागरूक कर सके। पाल ने कहा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। बीएमओ संजीव अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) से बचाने के लिए किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। जो अभी तक बीना में लगभग 100 बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को राजस्थान के अजमेर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। सर्वाइकल कैंसर से कई महिलाओं की जान जा चुकी है, लेकिन अब यह वैक्सीन सुरक्षा कवच बनेगी। क्या है सर्वाइकल कैंसर डॉ संजीव अग्रवाल बीएमओ डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्वाकल कैंसर गर्भाशय के निचले हस्से का कैंसर है, जिसे सर्विक्स भी कहा जाता है। लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर, हामन पैपिलोमावायरस के हाई-रिस्क टाईप से जैनेटलट्रेक्स में लगातार इन्फेक्शन के कारण होते हैं। एचपीवी प्रजनन मार्ग का सबसे आम वायरल इन्फेक्शन है। हॉलांकि ज्यादातर एचपीवी इन्फेक्शन में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं वे अपने आप ठीक हो जाती हैं लेकिन एचपीवी का लगातार इन्फेक्शन सर्वाईकल कैंसर का कारण बन सकता है। बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है उन्होंने कहा कि बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन उन बच्चियों को लगेगी जिनकी उम्र 14 साल से 15 साल की बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है । वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। आधार कार्ड न होने की स्थिति में सहमति पत्र भरना होगा। उन्होंने इस उम्र की किशोरियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके।4