17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रहेगी थीम *स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला मुख्यालय से ग्राम स्तर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां* * 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रहेगी थीम दौसा, 16 सितम्बर। स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS-2026)’ अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक स्वच्छता, जनभागीदारी, जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बुधवार को अभियान के संबंध में जिला कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत समिति विकास अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियां समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से आयोजित करने तथा अधिकाधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य एक दिवसीय सफाई अभियान से आगे बढ़कर सामूहिक स्वामित्व, व्यवहार परिवर्तन, जनभागीदारी एवं स्वच्छता के सतत रखरखाव को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्वच्छता लक्षित इकाइयों को चिन्हित कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। सफाई कार्य में लगे सफाई-मित्रों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आमजन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों की सहभागिता से स्वच्छता गतिविधियों को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अभियान में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रति जागरूकता, विद्यार्थियों एवं युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी, जनभागीदारी एवं सामूहिक स्वामित्व तथा कबाड़ से उपयोगी उत्पाद एवं कला को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। *इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम* अभियान के तहत 17 एवं 18 सितम्बर को ‘स्वच्छ पाठशाला एवं युवा सहभागिता’, 19 एवं 20 सितम्बर को स्वच्छता लक्षित इकाइयों एवं कठिन स्थलों की स्वच्छता तथा 21 एवं 22 सितम्बर को स्वच्छ सार्वजनिक स्थानों, शौचालयों एवं जल निकायों से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण, ‘रिड्यूस-रीयूज-रीसाइकिल’ एवं जनभागीदारी पर आधारित गतिविधियां होंगी। 25 एवं 26 सितम्बर को स्वच्छता के लिए खेल एवं कार्यक्रम के बाद सफाई, 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छ पर्यटन स्थलों से संबंधित गतिविधियां तथा 28 एवं 29 सितम्बर को ‘कचरे से समृद्धि’ एवं कला आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 30 सितम्बर को सफाई-मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित होंगे। अभियान के विशेष दिवस के रूप में 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस एवं विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा, नगर परिषद आयुक्त हंसा मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- आज सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाझरवाला से लाका वाली सातो बहनों माताजी की 12वीं विशाल ध्वज पदयात्रा सुबह 7:15 बजे ठाकुर जी मंदिर से ध्वज पूजन कर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ पदयात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं के द्वारा पद यात्रा में बोलों सच्चे दरबार की जय हो के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा आगे बड़ी इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया इस दौरान पदयात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया तथा पद यात्रियों को ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह नींबू शिकंजी शरबत नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान भक्तों ने भी खुलकर तथा बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं को जगह-जगह चाय पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान लाका वाली माता जी सातों बहनों की की फुल बंगला झांकी सजाई गई यह यात्रा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित की व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की गई तथा माताजी के दरबार में पहुंचकर ध्वज चढ़ाया जाएगा और पदयात्रा समिति के द्वारा भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा इस दौरान श्रद्धालुओं में नरसी, गंगा सहाय, रामफूल ,ब्रह्म ,प्रकाश पवन ,अनिल शर्मा,बनवारी मुकेश सीताराम, दीपक, सुनील, आनंद पुष्पेंद्र, देवी सहाय ,रामदयाल, अनिल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पद यात्रा में भाग लिया4
- अजमेर नगर निगम में मेयर नामांकन पर आपत्ति, कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल का नामांकन निरस्त को लेकर कांग्रेस का विरोध, कई दिग्गज नेता पहुंचे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर, , निर्वाचन अधिकारी के कमरे में चल रही मंत्रणा1
- लावारिस हालत में घूम रही मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया रात में सूचना मिलते ही मंडावरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया, पति ने पहचान कर साथ ले गया मंडावरी। खानपुर-मंडावरी रोड पर मंगलवार रात लावारिस हालत में घूम रही करीब 45 वर्षीय महिला को मंडावरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि खानपुर-मंडावरी रोड पर एक महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आसपास के थानों में भी उसकी पहचान के संबंध में सूचना दी। पुलिस की सूचना के बाद महिला के पति रामफूल मीणा थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। परिवार से मिलकर चेहरे पर लौटी खुशी काफी समय से अपने परिजनों से दूर रही महिला के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का पुण्य कार्य किया है। मंडावरी पुलिस की इस मानवीय पहल से पुलिस की संवेदनशील एवं मददगार छवि सामने आई है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़4
- किसान परिवार की बेटी ने ससुराल में लहराया परचम, अजबपुरा की संगीता ने जीता पार्षद का चुनाव लालसोट। उपखंड के छोटे से गांव अजबपुरा की बेटी ने अपनी सफलता से गांव का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार में जन्मी संगीता चौहान पत्नी यशपाल सिंह चौहान ने अपने ससुराल श्रीगंगानगर में भाजपा के टिकट पर श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड-2 से पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। संगीता की जीत की खबर मिलते ही अजबपुरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के सर्व समाज के लोगों ने अपनी लाडली बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए फोन पर शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों और ग्रामीणों ने कहा कि संगीता ने चुनाव जीतकर न केवल अपने ससुराल, बल्कि अपने पीहर अजबपुरा का भी मान बढ़ाया है। अजबपुरा की पहचान सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रही है। राजकीय सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, उद्योग और बागवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में गांव के लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव की सर्व समाज की एकता का उदाहरण भी कई बार सामने आया है। पूर्व में गांव के युवाओं को प्रधान, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर जिम्मेदारी मिल चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार राजकीय सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अजबपुरा के करीब 80 होनहार बेटे-बेटियां वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगीता की राजनीतिक सफलता ने इस उपलब्धियों की कड़ी में एक और अध्याय जोड़ दिया है। गांव में उनकी जीत को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल है।3
- विकसित भारत जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोटल में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोट में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट, विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, लालसोट के संयुक्त सहयोग से गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय दौसा के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में आमजन एवं चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ एवं नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली गई तथा नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। शिविर के दौरान PMO डॉ. राजकुमार सेहरा, BCMO डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी, राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट डॉ. अनुराग दैमन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय, मनोज कुमार (LT) सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। चिकित्सा प्रशासन द्वारा रक्तदाताओं एवं रक्त संग्रहण के लिए पहुंची ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय दौसा की टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि रक्तदान एक पुनीत एवं मानवीय कार्य है। दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। चिकित्सा प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। “रक्तदान महादान — रक्त दीजिए, जीवन बचाइए।” 🩸❤️4
- अस्पताल से लौट रहे मरीज की गाड़ी के आगे आया कुत्ता अचानक मारे ब्रेक तो पीछे से मार दे टक्कर मानपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर वहां सरपट दौड़ रहे थे इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक गाड़ी में सवार होकर जयपुर से अस्पताल से मरीज को दिखाकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान मानपुर थाना अंतर्गत हाईवे पर एक कुत्ता अचानक आ गया जिसके कारण गाड़ी चालक ने ब्रेक मारे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट डीजायर पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गई1
- जमात के गणेश मंदिर पर छप्पन भोग की झांकी सजाई, नंद उत्सव धूमधाम से मनाया उपखंड मुख्यालय के कौथून रोड जमात स्थित गणेश मंदिर पर आज श्री राम महिला मंडल ग्रुप द्वारा छप्पन भोग की आकर्षक झांकी लगाई गई। साथ ही नंद उत्सव भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। सभी महिलाएं राधा-कृष्ण के भजनों पर जमकर नाची और खुशियां मनाई। भजनों की धुन पर पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि हर महीने अलग-अलग मंदिरों में 56 भोग लगाया जाता है। इसी परंपरा के तहत आज गणेश मंदिर में यह आयोजन किया गया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।1
- कानोता से लालसोट पपलाज माता के लिए पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा किया स्वागत बस्सी क्षेत्र स्थित कानोता से लालसोट पपलाज माता के लिए पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ता शिकंजी शर्बत फल फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई4