Shuru
Apke Nagar Ki App…
रातू में रांची जिला नाई समाज की 84वीं वार्षिक महासभा संपन्न चौरासी महासभा के बैनर तले जिला नाई समाज, रांची द्वारा शनिवार को ठाकुर बगीचा, आमटांड़, रातू में 84वीं वार्षिक महासभा की गयी. मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि नाई समाज को अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होकर ताकत दिखाने की जरूरत है. उन्होंने प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूत करने पर भी जोर दिया. सम्मेलन में पश्चिम बंगाल से आई सचिता प्रमाणिक और गिरिडीह की उषा देवी ने महिलाओं की भागीदारी और समाज में एकता पर बल दिया. महासभा में रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, बोकारो और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए
Sanjay kumar
रातू में रांची जिला नाई समाज की 84वीं वार्षिक महासभा संपन्न चौरासी महासभा के बैनर तले जिला नाई समाज, रांची द्वारा शनिवार को ठाकुर बगीचा, आमटांड़, रातू में 84वीं वार्षिक महासभा की गयी. मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि नाई समाज को अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होकर ताकत दिखाने की जरूरत है. उन्होंने प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूत करने पर भी जोर दिया. सम्मेलन में पश्चिम बंगाल से आई सचिता प्रमाणिक और गिरिडीह की उषा देवी ने महिलाओं की भागीदारी और समाज में एकता पर बल दिया. महासभा में रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, बोकारो और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए
More news from झारखंड and nearby areas
- कांके विधायक प्रतिनिधि ने बुढ़मू में ट्रांसफार्मर उद्घाटन कर ग्रामीणों को दी बिजली राहत बुढ़मू: विधायक कांके श्री सुरेश कुमार बैठा के प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार ने बुढ़मू प्रखंड के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मुर्गी गांव में झामुमो कार्यकर्ता राम लाल यादव की दशकर्म विधि में शामील होकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिनकी 10 दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अकतान गांव में 25 केवी के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया। फिर आरीद गांव में 63 केवी तथा 100 केवी के दो ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन कर ग्रामीणों को स्थायी बिजली आपूर्ति और आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इन नई सुविधाओं से क्षेत्र में बिजली की लंबे समय की समस्या का समाधान होगा। कार्यक्रमों में प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उराव, मुखिया प्रतिनिधि राजू उराव, पूर्व मुखिया विनोद मुंडा, कांग्रेस नेता तस्लीम अंसारी, सुरेश मुंडा, कुदुस अंसारी, मुदस्सिर एहरार, हाफिज राजा, अमीरुल हक, हरिश्चंद्र मुंडा, राजेंद्र लोहार, हीरालाल यादव, अजय कुमार यादव आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- आरपीएफ की महिला सिपाही ने बचायी महिला यात्री की जान, बच्चे को आरपीएफ की महिला सिपाही ने बचायी महिला यात्री की जान, बच्चे को दिया मदर्स डे का सबसे बड़ा तोहफा रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पवन कुमार के निर्देशों पर ड्यूटी पर आरपीएफ बेहद एलर्ट हैl रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल साविता गारी ने अपनी सतर्कता और बहादुरी से ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की, दिनांक 09.05.2026 को ट्रेन संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस खुलने के दौरान एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म गैप में गिरकर चलती ट्रेन के साथ घसीटने लगी। ड्यूटी पर तैनात लेडी कांस्टेबल साविता गारी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत महिला को पकड़ लिया और ट्रेन रुकने तक मजबूती से थामे रखा। उनकी सूझबूझ और साहस के कारण महिला की जान बच गई।1
- बिहार में लोक अदालत में रिकॉर्ड तोड़ा, बिहार प्रदेश में नंबर-1 रहा पटना... #patnalokadalat #biharpolitics #biharnews #biharpolitics #nitishkumar #patnanews #bjpbihar #indianews #rjdbihar #tejsviyadav #jdu #dhanbadnews #patnatraffic1
- राँची से बड़ी शुरुआत ! National Lok Adalat में 22 लाख+ मामलों पर सुनवाई राँची से बड़ी शुरुआत ! National Lok Adalat में 22 लाख+ मामलों पर सुनवाई झारखंड में साल 2026 की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन राज्यभर में किया गया। रांची सिविल कोर्ट से वर्चुअल उद्घाटन के साथ 22 लाख से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई। इस विशेष लोक अदालत में बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, बिजली-पानी बिल विवाद, पारिवारिक मामले, श्रम विवाद और अन्य दीवानी मामलों का त्वरित समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान QR Code आधारित सुविधा भी शुरू की गई, जिससे लोग मोबाइल के जरिए अपनी शिकायत और जानकारी दर्ज कर सके। वीडियो में जानिए: National Lok Adalat 2026 की पूरी जानकारी Ranchi Civil Court से क्या हुआ ऐलान कितने मामलों की सुनवाई हुई QR Code सुविधा कैसे करेगी मदद आम लोगों को क्या फायदा मिलेगा Jharkhand और Ranchi की ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Jharkhand National Lok Adalat 2026, Ranchi Lok Adalat, National Lok Adalat Jharkhand, Ranchi Civil Court News, Jhalsa News, JHALSA Ranchi, Lok Adalat Latest News, Jharkhand Court News, Legal News Jharkhand, 22 lakh cases lok adalat, Ranchi News Today, Jharkhand Breaking News, Court Settlement News, QR Code Legal Service, Legal Awareness Jharkhand, Sujit Narayan Prasad, Ranchi High Court News, Hindi News Jharkhand, Lok Adalat Live, Jharkhand Judiciary News #NationalLokAdalat #JharkhandNews #RanchiNews #LokAdalat2026 #Jhalsa #LegalNews #CourtNews #RanchiCivilCourt #JharkhandCourt #BreakingNews #HindiNews #PublicAwareness #LiveUpdate #JharkhandLive #NewsUpdate1
- रांची के कोलांबी गांव में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से अवैध हथियार भी जब्त किए।1
- झारखंड के रांची जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग करना आरोपियों को महंगा पड़ा है। नगड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।1
- झारखंड में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा बताया।1
- बुढ़मू में दो एकड़ मकई फसल नष्ट, तेजू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल निवासी तेजू कुमार की दो एकड़ जमीन पर लगी मकई की फसल गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने दरांती से काटकर नष्ट कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही तेजू ने शुक्रवार को बुढ़मू थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। तेजू ने बताया कि उन्होंने लीज पर ली गई जमीन पर मकई की खेती की थी। गुरुवार रात वे परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार को खेत का मुआयना करने पर फसल को पूरी तरह नष्ट पाया। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण कृत्य बताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।1