बहराइच । महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालय, बहराइच ने चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग (ऑर्थाेपेडिक्स) विभाग में मण्डल स्तर पर पहली बार अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से टोटल नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन किया गया। इस उपलब्धि से मेडिकल कॉलेज बहराइच ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की है। लगभग 6 वर्षों से घुटने की गंभीर समस्या से पीड़ित 70 वर्षीय पुरुष मरीज भागुवाती प्रजापति (काल्पनिक नाम), निवासी चित्तौरा, जनपद बहराइच का सफलतापूर्वक टोटल नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किया गया। यह जटिल शल्य चिकित्सा अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सम्पन्न की गई। डॉ. (प्रो.) मिथिलेश कुमार ने बताया कि मरीज लंबे समय से घुटने की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, जिसके कारण चलने-फिरने के साथ-साथ दैनिक जीवन के सामान्य कार्य करना भी अत्यंत कठिन हो गया था। मरीज का विस्तृत परीक्षण एवं आवश्यक जांचें कराने के बाद विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से टोटल नी रिप्लेसमेंट करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है तथा ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। चिकित्सकीय निगरानी में मरीज का उपचार एवं पुनर्वास किया जा रहा है। इस जटिल एवं महत्वपूर्ण ऑपरेशन को सफल बनाने में अस्थि रोग विभाग की विशेषज्ञ टीम तथा अन्य सहायक चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विभाग की ओर से डॉ. आशीष ने आवश्यक एनेस्थीसिया एवं चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) संजय खत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अस्थि रोग विभाग एवं पूरी ऑपरेशन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मण्डल स्तर पर पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट जैसी जटिल शल्य चिकित्सा का सफल होना मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए अत्यंत गौरव एवं गर्व का विषय है। प्रो. खत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार की अत्याधुनिक एवं जटिल शल्य चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे बहराइच सहित आसपास के जनपदों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्चस्तरीय एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। प्राचार्य ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निरंतर प्रयास है कि गंभीर बीमारियों एवं जटिल ऑपरेशनों के लिए मरीजों को दूरस्थ महानगरों की ओर न जाना पड़े और उन्हें बेहतर, आधुनिक तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार अपने ही क्षेत्र में मिल सके। मण्डल स्तर पर पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन की सफलता को मेडिकल कॉलेज बहराइच की स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह सफलता न केवल संस्थान की विशेषज्ञ चिकित्सा क्षमता को दर्शाती है, बल्कि भविष्य में क्षेत्र के हजारों घुटना रोगियों के लिए बेहतर उपचार की नई उम्मीद भी लेकर आई है।

- नेपाल में आए भयंकर बाढ़ मे सैकड़ों घरों के सामान बहाओ में बह गए। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में सैकड़ों घर नदी की तेज धारा में बह गए और हजारों परिवारों का जीवनभर का सामान पलभर में उजड़ गया। कई लोग अभी भी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं, जबकि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में बाढ़ के पानी में बहकर आए गैस सिलेंडरों को कुछ लोग उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आपदा की इस घड़ी में भी कुछ लोग राहत की बजाय गैस सिलेंडर लूटने में जुट गए। हालांकि वायरल वीडियो के सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। आपदा के समय मानवता और संवेदनशीलता सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।1
- रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलरही.... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हो रही प्रशंसा.... उत्तर प्रदेश,बहराइच- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 27, 28 और 31 अगस्त 2026 को महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा महिलाओं के साथ एक सहयोगी को भी यात्रा की सुविधा दी जा रही है l बहराइच से नानपारा - रुपैडीहा की ओर जा रही रोडवेज बस संख्या 38 99 में यात्रा के दौरान स्टाफ से जानकारी ली गई बताया कि बस में पांच महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर रही हैं। उन्हें विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथियों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं को नियमानुसार अलग से टिकट भी जारी किया जा रहा है। इसके अलावा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से रक्षाबंधन के बाद भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं को मिली इस विशेष सुविधा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई है।1
- क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया बहराइच 27 अगस्त , सरयू नदी तट (बरुहा घाट) शिव मंदिर परिसर में आज क्षेत्रीय सामाजिक व धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया गया। आयोजन में गायत्री परिवार, संघ परिवार , समाजसेवियों के अलावा तमाम स्थानीय ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे। महामना मालवीय मिशन (अवध) , व गायत्री परिवार , शिव चर्चा परिवार तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि, क्षेत्रीय इलाकों में अवैध नशा क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है अब तक इसकी चपेट में आकर सैकड़ों तरुण व नवजवान बर्बाद हो गए हैं सैकड़ों महिलाएं विधवा हो गई हैं। अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उन्होंने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जगह जगह जन जागरण चौपाल का आयोजन कर लोगों को अवैध नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने अवैध नशा उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि , अवैध नशा कारोबारी तरूणों व युवाओं को अपने संजाल में फंसाकर उनकी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है तभी इसपर विराम संभव हो सकेगा।क्षेत्रीय समाजसेवी डॉ० राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन सहभागिता की आवश्यकता है तभी अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विद संजय चौहान ने किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी प्रदीप गुप्ता , प्रियांशु गुप्ता , रामवतार , रक्षाराम केवट , जितेंद्र चौहान , संदीप , जय राम , रामानंद , विजय , नंदू चौहान , राकेश जायसवाल , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी बी०के तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरयू नदी तट (बरुहा घाट) पर अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक शपथ भी लिया।1
- बाढ़ का पानी सिर्फ घर और सामान ही नहीं बहाता, बल्कि कई परिवारों के सपने भी उजाड़ देता है। कहीं लोग अपनों को खोने के गम में हैं, तो कहीं जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ लोग बाढ़ में बहकर आए सामान को निकालने के लिए भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी तस्वीरें बाढ़ की भयावहता और लोगों की मजबूरी को सामने लाती हैं। एक ओर बाढ़ में जान गंवाने वालों का दर्द है, तो दूसरी ओर अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे परिवारों की बेबसी। मुश्किल हालात में हर गुजरता पल पीड़ितों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और हरसंभव मदद की जरूरत है। #news #nepal #viral #video #instagood1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,1
- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस खूबसूरत सजावट से जगमगाया शहर, राजा मस्जिद से लेकर गलियों तक दिखा शानदार नजारा1
- नेपाल में मौत का भयानक मंज़र। #nepal1
- नेपाल फ्लैश फ्लड हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मरने वालों का आंकड़ा 157 के करीब पहुंचा. देखिए Ashutosh Mishra की रिपोर्ट1