बागजाला गांव के विकास पर वन विभाग का अवरोध खत्म करने की मांग पर 6 अप्रैल को डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय हल्द्वानी के सम्मुख होगा प्रदर्शन • हल्द्वानी/बागजाला गांव के विकास पर वन विभाग का अवरोध खत्म करने की मांग पर 6 अप्रैल को डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय हल्द्वानी के सम्मुख होगा प्रदर्शन • आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए हो रहा है आंदोलन • तैयारी की समीक्षा के लिए किसान महासभा बैठक किसान महासभा बागजाला कमेटी के पूर्व घोषित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत बागजाला गांव के विकास पर वन विभाग का अवरोध खत्म करने की मांग पर 6 अप्रैल को डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय हल्द्वानी के सम्मुख धरना प्रदर्शन किया जायेगा. आज इस आंदोलन की तैयारी की समीक्षा बैठक की गयी जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की. अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आजादी से भी पहले बसे गाँव बागजाला को वन विभाग के माध्यम से अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने का षड्यंत्र कर बागजाला गांव के लोगों को पहले से सरकार द्वारा दी गई बुनियादी सुविधाओं पंचायत प्रतिनिधि चुनने का अधिकार, सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई नहरों और नये भवन निर्माण, गांव में जल जीवन मिशन अन्तर्गत चल रहे हर घर नल, हर घर जल के निर्माण पर रोक लगा दी गई. जिसके कारण बागजाला वासियों को जनान्दोलन को बाध्य होना पड़ रहा है। भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, वन विभाग की जारी हठधर्मिता के खिलाफ बागजाला गांव के जनहित में उठाई जा रही जायज मांगों को पूरा करने की मांग पर आगामी 6 अप्रैल को बागजाला गांव के लोग अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में जनआंदोलन की शुरूआत डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय हल्द्वानी के सम्मुख एक चेतावनी धरने से करेंगे, यदि तब भी समाधान न हुआ तो पुनः अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जायेगा। 8 सूत्रीय मांगें: ☆ जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं को तुरंत शुरू किया जाए। ☆ गांव की सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों को बिना देरी के अनुमति दी जाए। ☆ नहरों की मरम्मत कर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ☆ बरसाती नहर के किनारे रहने वाले लोगों के लिए पक्के रास्ते का निर्माण किया जाय और नहर के किनारों की मरम्मत की जाय। ☆ बिजली और पानी के नए कनेक्शन लगाने का अनुमति पत्र जारी किया जाय। ☆ विकास कार्यों में वन विभाग द्वारा डाली जा रही अनावश्यक बाधाओं को तुरंत समाप्त किया जाए। ☆ डीएफओ गांव में स्ट्रीट लाइट/सोलर लाइट लगाने का अपना वादा पूरा करें। ☆ वन विभाग द्वारा बागजाला वासियों को पूर्व में दिए गए सभी नोटिस वापस लिए जाएँ। बैठक में आनंद सिंह नेगी, डॉ कैलाश पाण्डेय, डॉ उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, प्रेम सिंह नयाल, गणेश राम, पंकज चौहान, रईस अहमद, सुलेमान मलिक, चंदन सिंह मटियाली, असलम, बबलू, रेशमा, दौलत सिंह, दिनेश चंद्र, नईम बानो, जेबुननिशा, हेमा देवी, उमा देवी, रफी, मकसूद, शोभा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे.

- यह कहानी है अटूट साहस, आधुनिक चिकित्सा की सर्वोच्च निपुणता और भगवान के रूप में धरती पर मौजूद एक डॉक्टर के जादुई हाथों की।1
- "बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए नाला पार करने वाले पुल की अति आवश्यकता है।" ये दिनेशपुर वार्ड नंबर 3 हमारे 5 के बीच में है ये नाला (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड बारिश में पानी पर नहीं होता है लोगो को दिक्कत होती है दिनेशपुर नगर पंचायत में वी बोल दिया बहुत बार पर उधर से वी कुछ नहीं हुआ ये पुल जल्दी से जल्दी बन जाए सरकार से बस इतना निवेदन है4
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- Post by Radhe Shayam1
- ऋषिकेश में हुई यह शर्मनाक घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- विडियो देखें- मध्यप्रदेश भोपाल से लूट का लाइव वीडिओ आया सामने..1
- *हल्द्वानी- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में की रबी फसल की क्रॉप कटिंग* *क्रॉप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन, उत्पादकता के आंकड़े किए जाते हैं तैयार-जिलाधिकारी* हल्द्वानी 4 अप्रैल 2026 सूवि। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में रबी की फसल में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न जिलाधिकारी द्वारा किसान नागेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लाट पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी पर फसल कटाई प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्थानीय कृषकों को फसल क्षति से होने वाली हानि से बचने के लिए फसल बीमा कराने हेतु परामर्श दिया। *मौके पर जिलाधिकारी द्वारा फसल कटाई की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रॉप कटिंग कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सही आकलन सुनिश्चित हो सके।* जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन के वैज्ञानिक एवं वास्तविक आकलन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से प्रति हेक्टेयर उपज का सटीक आंकलन प्राप्त होता है, जो शासन द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारण, खाद्यान्न खरीद एवं विभिन्न कृषि योजनाओं के संचालन में सहायक होता है। साथ ही, यह प्रक्रिया Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति (बीमा दावा) प्रदान करने का आधार भी बनती है। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र सिंह डांगी एवं मीना नेगी तथा बीमा कंपनी एजेंट हेम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1