*जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न* *कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत निश्चित हो इसके लिए बनाई गई रणनीति* हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल नें की । इस बैठक में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मोहम्मद तस्लीम अंसारी की जीत निश्चित हो इसके लिए रणनीति बनाई गई । जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल द्वारा 36 वार्डो को चार जोन में बांटकर सभी कांग्रेसियों को जिम्मेवारी दी गई । जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्यों में भीम कुमार, बिनोद कुशवाहा, आबिद अंसारी, देवराज कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार यादव, दिगम्बर कुमार मेहता, साजिद अली खान, अजय कुमार प्रजापति, मुकेश पासवान, मोहम्मद जाविर, परवेज अहमद उपस्थित थे ।
*जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न* *कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत निश्चित हो इसके लिए बनाई गई रणनीति* हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल नें की । इस बैठक में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मोहम्मद तस्लीम अंसारी की जीत निश्चित हो इसके लिए रणनीति बनाई
गई । जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल द्वारा 36 वार्डो को चार जोन में बांटकर सभी कांग्रेसियों को जिम्मेवारी दी गई । जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्यों में भीम कुमार, बिनोद कुशवाहा, आबिद अंसारी, देवराज कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार यादव, दिगम्बर कुमार मेहता, साजिद अली खान, अजय कुमार प्रजापति, मुकेश पासवान, मोहम्मद जाविर, परवेज अहमद उपस्थित थे ।
- Post by Boltajharkhand1
- हज़ारीबाग पुराना समाहरणालय के बाहर अब नहीं मिलेगी सब्जियाँ, नगर निगम ने कचहरी गेट के अंदर दी जगह1
- Post by User36073
- हजारीबाग (पुराना समाहरणालय)। के जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक मुख्य सड़क पर लगने वाले रोज़ाना जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से इस मार्ग पर सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई बार वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए सभी सब्जी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि सड़क किनारे दुकानें लगने से लगातार यातायात बाधित हो रहा था, इसलिए व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब आम लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इधर इस कार्रवाई को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जाहिर की है।1
- Post by Kashif Adib1
- हजारीबाग में जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक रोज़ लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने सभी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है।3
- सदर प्रखंड के मेरू निवासी घनश्याम प्रसाद उर्फ (घमन) पिता झरन महतो पिछले दो महीने से मुंह कैंसर से जूझ रहा है अत्यंत ही गरीब परिवार से है सभी से अपील है के इस कैंसर पीड़ित की मदद करें। Mob 62006360741
- खाता संख्या 16 प्लॉट नंबर 817 जोकि मेरा खतियानी जमीन हैं इस जमीन को बेचने वाले और खरीदने वाले सावधान हों जाये दलालों से सावधान रहें1