डीएम ने प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश कलेर अरवल । जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने गुरुवार को कलेर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने बारी-बारी से प्रखंड एवं अंचल क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र में चल रही जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में डीएम ने बासगीत पर्चा, भू-लगान, जमाबंदी, दाखिल-खारिज, सैरात बंदोबस्ती, अतिक्रमण, एलपीसी, सेवांत लाभ एवं भूदान समेत विभिन्न मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों की संख्या और उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।इसके बाद जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कलेर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों से भी संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनकी समस्याओं एवं अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को समयबद्ध, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्था एवं मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

- हसपुरा औरंगाबाद, प्रखंड के पीरू,पचरुखिया सहित दर्जनों गांवों में भाकपा ने रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला हसपुरा प्रखंड के पीरू,रघुनाथ पुर,मलहारा, जैतपुर, पचरुखिया बाजार,सिहाड़ी, चौराही होते हुए हसपुरा में नुक्कड़ नाटक कर भाकपा की ओर से दिल्ली प्रस्तावित रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला गया1
- सभी भी तूफान आ गया है चीन के तूफान नेपाल को बहुत अच्छा से बेकार कर दिया बहुत आदमी मारा चैन बहुत कोई तो बोल नहीं कि मैं पानी को रहा हूं कि पानी आ रहा है नेपाल सब डूब गया बहुत आदमी मारा धन्यवाद1
- जदयू नेता मुकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए -1
- रफीगंज में प्रतिबंधित पशु के वध का आरोप, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन , दो बछडा़ को भेजा गया देवकुण्ड गौशाला रफीगंज थाना क्षेत्र राजा बिगहा के स्थित डॉ उदय कुमार के क्लीनिक से 100 मीटर दुर प्रतिबंधित पशु के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हिंदु संगठन एवं भाजपा के नेता पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी मिलने पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथलेश कुमार, ए एस आई बबनजीत कुमार, ए एस आई सुनिल सिंह, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, ए एस आई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच उत्पन विवाद को शांत कराया। इस संबंध में रफीगंज शहर के गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे आवेदक को सूचना मिली कि कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचकर देखा गया तो पशु के अवशेष तथा खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़ा पाया गया। आवेदक ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एस डीपीओ सदर 2 आदित्य कुमार पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। सदर एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि मामला शांतिपूर्वक है, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों बछड़ा को देवकुंड गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।1
- PK को वोट देने का फैसला सही साबित हुआ! BJP को जिस दिन वोट PK को वोट देने का फैसला सही साबित हुआ!BJP को जिस दिन वोट देंगे मेरा बेटा.............. जाएगा!!1
- Post by CHANDAN KUMAR1
- आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन। बिक्कु कुमार पटना- राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में गुरुवार को रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा एवं भारतीय जनता पार्टी शास्त्री नगर पटना मंडल के मंडल महामंत्री श्रीमती गुड़िया कुमारी जी के श्री कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा जी ने किया, जबकि आगत अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र जी ने कराया। वहीं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए श्रीमती गुड़िया कुमारी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पावन पर्व रक्षाबंधन की मूल भावना प्रेम, आत्मीयता, परस्पर सम्मान एवं सामाजिक समरसता के रूप में यह उत्सव मनाया जाता है। वहीं अपने उद्बोधन में श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने रक्षा बंधन उत्सव को विद्यार्थियों के जीवन से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल राखी बांधना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अधिकतम और बेहतर राखी निर्माण हेतु उन सबों को पुरस्कृत भी किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्ण वातावरण में अपनी सृजनशीलता का परिचय देते हुए सुंदर, आकर्षक एवं प्रेरक राखी का निर्माण कर सबको अचंभित कर दिया। वहीं आगत अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षा बंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी, सुरक्षा, स्नेह और संस्कारों का उत्सव है। वहीं आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती सरिता कुमारी जी ने कहा कि विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ केवल भाई द्वारा बहन की रक्षा का संकल्प लेना नहीं बल्कि एक-दूसरे का सम्मान, सहयोग, विश्वास और सुख-दुःख में साथ खड़े रहकर हर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का संकल्प लेने का उत्सव है। इस अवसर पर श्री शिव कुमार साहू, श्री नरेश प्रसाद, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सुश्री सुरभि कुमारी, सुश्री रुचि कुमारी, सुश्री ऋचा तिवारी, सुश्री दीक्षा कुमारी, श्रीमती मधु कुमारी सहित अन्य की उपस्थिति रही।1
- बिहार की दूसरी मैथिली ठाकुर के बेहद सुंदर राखी गीत को सुनिए -1