logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का पुतला दहन किए जाने पर रहा भारी आक्रोश सपा ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का पुतला दहन किए जाने पर रहा भारी आक्रोश मिर्जापुर, 30 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किए जाने के विरोध में पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (नगर) को सौंपा गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विगत 28 जुलाई को स्थानीय संकटमोचन तिराहे पर अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किया गया, जो कि "जीवित व्यक्ति के पुतला दहन" के अंतर्गत कानूनन अपराध के साथ ही पूर्णतः अलोकतांत्रिक व अमर्यादित है। इनके खिलाफ चौबीस घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज किए जाने की चेतावनी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्यथा हमारे कार्यकर्ता भी जिले भर में चट्टी - चौराहों पर पुतला दहन का अभियान चलाएंगे, जिसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन ही पूरी तरह जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर संचालन करते हुए पार्टी के जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि ऐसे असामाजिक कृत्य से पार्टी के लाखों समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे राजनैतिक व सामाजिक वातावरण में तनाव व्याप्त है तथा जिले में शांति व सौहार्द प्रभावित होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पार्टीजनों में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, अशोक यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, कीर्ति कोल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, झल्लू यादव, अनीस खान, बलराम यादव, पतालू यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह, अभय यादव , सलीम बादशाह, चंदन यादव, रंजीत फौजी, सभासद राकेश यादव, अभिषेक दुबे, रामजी यादव, जाहिद अख्तर, राजकुमार यादव, मेवा लाल प्रजापति, आकाश यादव, कौशिक कन्नौजिया, प्रिंस राव, उपेन्द्र तिवारी, हरिशंकर यादव, कन्हैया लाल यादव, लाल बहादुर यादव, शिव पूजन, मंत्री यादव, धनंजय सिंह, रवि सोनकर, अयान आलम व वीरेंद्र यादव, राजकमल सिंह कसेरा इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे। भवदीय अशोक सिंह "मुन्ना" जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी, मिर्जापुर

7 hrs ago
user_Up mirror news Mirzapur
Up mirror news Mirzapur
मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

सपा ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का पुतला दहन किए जाने पर रहा भारी आक्रोश सपा ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का पुतला दहन किए जाने पर रहा भारी आक्रोश मिर्जापुर, 30 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किए जाने के विरोध में पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (नगर) को सौंपा गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष

देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विगत 28 जुलाई को स्थानीय संकटमोचन तिराहे पर अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किया गया, जो कि "जीवित व्यक्ति के पुतला दहन" के अंतर्गत कानूनन अपराध के साथ ही पूर्णतः अलोकतांत्रिक व अमर्यादित है। इनके खिलाफ चौबीस घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज किए जाने की चेतावनी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्यथा हमारे कार्यकर्ता भी जिले भर में चट्टी - चौराहों पर पुतला दहन का अभियान चलाएंगे, जिसके लिए पुलिस व जिला

प्रशासन ही पूरी तरह जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर संचालन करते हुए पार्टी के जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि ऐसे असामाजिक कृत्य से पार्टी के लाखों समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे राजनैतिक व सामाजिक वातावरण में तनाव व्याप्त है तथा जिले में शांति व सौहार्द प्रभावित होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पार्टीजनों में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, अशोक यादव, आशीष यादव,

रोहित शुक्ला लल्लू, कीर्ति कोल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, झल्लू यादव, अनीस खान, बलराम यादव, पतालू यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह, अभय यादव , सलीम बादशाह, चंदन यादव, रंजीत फौजी, सभासद राकेश यादव, अभिषेक दुबे, रामजी यादव, जाहिद अख्तर, राजकुमार यादव, मेवा लाल प्रजापति, आकाश यादव, कौशिक कन्नौजिया, प्रिंस राव, उपेन्द्र तिवारी, हरिशंकर यादव, कन्हैया लाल यादव, लाल बहादुर यादव, शिव पूजन, मंत्री यादव, धनंजय सिंह, रवि सोनकर, अयान आलम व वीरेंद्र यादव, राजकमल सिंह कसेरा इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे। भवदीय अशोक सिंह "मुन्ना" जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी, मिर्जापुर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राहुल गांधी का पुतला दहन करने वाले बीजेपी सभासदों के प्रति कार्यवाही को लेकर क्या कहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल
    1
    राहुल गांधी का पुतला दहन करने वाले बीजेपी सभासदों के प्रति कार्यवाही को लेकर क्या कहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अनियंत्रित सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत मीरजापुर। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित सीमेंट कंटेनर घर में घुस गया, जिससे चारपाई पर सो रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना विन्ध्याचल के पुलिस चौकी गैपुरा क्षेत्रान्तर्गत कलना गहरवार गांव के पास गुरुवार दिनांक 30 जुलाई 2026 को करीब 03:00 बजे एक भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज की तरफ से आ रहा सीमेंट से लदा कंटेनर वाहन (संख्या MP 19ZQ9901) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा और पलट गया। इस हादसे में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे शिव प्रसाद गुप्ता (45 वर्ष), पुत्र गंगा प्रसाद गुप्ता, निवासी कलना गहरवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र रोहित (13 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना विन्ध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोहित को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे में शामिल वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी सदर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस द्वारा आवागमन को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    अनियंत्रित सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
मीरजापुर। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित सीमेंट कंटेनर घर में घुस गया, जिससे चारपाई पर सो रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
थाना विन्ध्याचल के पुलिस चौकी गैपुरा क्षेत्रान्तर्गत कलना गहरवार गांव के पास गुरुवार दिनांक 30 जुलाई 2026 को करीब 03:00 बजे एक भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज की तरफ से आ रहा सीमेंट से लदा कंटेनर वाहन (संख्या MP 19ZQ9901) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा और पलट गया।
इस हादसे में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे शिव प्रसाद गुप्ता (45 वर्ष), पुत्र गंगा प्रसाद गुप्ता, निवासी कलना गहरवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र रोहित (13 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना विन्ध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोहित को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे में शामिल वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी सदर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस द्वारा आवागमन को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_अमरनाथ गौतम पत्रकार
    अमरनाथ गौतम पत्रकार
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आज हमारे ऑफिस पर सभी ड्राइवर भाई का आंख का जांच हो रहा है छोटा या बड़ा दुर्घटना होने पर एक लाख का इंश्योरेंस दिया जाएगा
    1
    आज हमारे ऑफिस पर सभी ड्राइवर भाई का आंख का जांच हो रहा है छोटा या बड़ा दुर्घटना होने पर एक लाख का इंश्योरेंस दिया जाएगा
    user_वीरेंद्र कुमार सोनकर
    वीरेंद्र कुमार सोनकर
    Taxi Driver औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्ज़ापुर: सीर गोवर्धन से आई संत रविदास कलश यात्रा का भाजपा ने किया भव्य स्वागत।
    1
    मिर्ज़ापुर: सीर गोवर्धन से आई संत रविदास कलश यात्रा का भाजपा ने किया भव्य स्वागत।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • राहुल गांधी का पुतला दहन करने वालो पर उनके ऊपर कोई कार्रवाई न हुई तो कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप चंद्र जैन ने कहा..
    1
    राहुल गांधी का पुतला दहन करने वालो पर उनके ऊपर कोई कार्रवाई न हुई तो
कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप चंद्र जैन ने कहा..
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उज्जैन रेलवे स्टेशन जो महाकाल की नगरी है जय महाकाल कालों के काल महाकाल
    1
    उज्जैन रेलवे स्टेशन जो महाकाल की नगरी है जय महाकाल कालों के काल महाकाल
    user_वीरेंद्र कुमार सोनकर
    वीरेंद्र कुमार सोनकर
    Taxi Driver औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तत्काल मुकदमा नहीं किया गया तो कांग्रेस के लोग बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे
    1
    तत्काल मुकदमा नहीं किया गया तो कांग्रेस के लोग बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे
    user_मनोज अग्रहरि
    मनोज अग्रहरि
    Local News Reporter Mirzapur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.