logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामवलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति एवं नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई कार्य में प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित। समस्त ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का नियमित पर्यवेक्षण/समीक्षा के साथ-साथ निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण आउटपुट के दिये गये निर्देश। सन्त कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की अद्यतन स्थिति व नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई कार्य में प्रगति आदि से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे। बैठक में अवगत कराया गया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई का कार्य सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, यह कार्य विगत दिनांक 21 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ है। यह भी अवगत कराया गया कि जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी डाटा के सापेक्ष वितरण की गई नोटिस तथा सुनवाई के प्रतिशत की प्रगति 47.10 प्रतिशत है। समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी डाटा के सापेक्ष की गई सुनवाई एवं अपलोडिंग की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य में गुणात्मक प्रगति दर्शाने के सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य समयबद्ध है, इसमें सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण रुचि लेते हुए पूरी तन्मयता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समयावधि में आवंटित बूथों पर जाकर शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए डाटा अपलोड करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त बीएलओ को संबंधित भाग संख्याओं की नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित निर्वाचकों की सूचियां उपलब्ध करा दी जाए, जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ को यह जानकारी अवश्य दे दी जाए कि विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 की निर्वाचक नामावली से मैपिंग न होने (नो-मैपिंग) और तार्किक विसंगतियों के अतिरिक्त ऐसे मतदाता जो दिनांक 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हैं उन्हें चिन्हित करते हुए बीएलओ द्वारा सूचित कर दिया जाए कि उनका नाम निर्वाचक नामावली में है और उन्हें कोई नोटिस निर्गत नहीं होना है। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलिता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा में नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों से संबंधित शत-प्रतिशत मतदाताओं को नोटिस का वितरण करते हुए उसकी सुनवाई कर डाटा अपलोड कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित एसआईआर कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में तेजी लाएं, जिससे निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण व अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

21 hrs ago
user_Durgesh Mishra
Durgesh Mishra
रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
64a3e5e3-2c75-4145-aecc-8347e8c0301f

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामवलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति एवं नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई कार्य में प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित। समस्त ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का नियमित पर्यवेक्षण/समीक्षा के साथ-साथ निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण आउटपुट के दिये गये निर्देश। सन्त कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की अद्यतन स्थिति व नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई कार्य में प्रगति आदि से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे। बैठक में अवगत कराया गया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई का कार्य सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, यह कार्य विगत दिनांक 21 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ है। यह भी अवगत कराया गया कि जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों

cdc42405-dd29-45fa-b987-83476a8719cf

में नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी डाटा के सापेक्ष वितरण की गई नोटिस तथा सुनवाई के प्रतिशत की प्रगति 47.10 प्रतिशत है। समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी डाटा के सापेक्ष की गई सुनवाई एवं अपलोडिंग की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य में गुणात्मक प्रगति दर्शाने के सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य समयबद्ध है, इसमें सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण रुचि लेते हुए पूरी तन्मयता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समयावधि में आवंटित बूथों पर जाकर शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए डाटा अपलोड करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त बीएलओ को संबंधित भाग संख्याओं की नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित निर्वाचकों की सूचियां उपलब्ध करा दी जाए, जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ को यह जानकारी अवश्य दे दी जाए कि विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 की निर्वाचक नामावली से मैपिंग न होने (नो-मैपिंग) और तार्किक विसंगतियों के अतिरिक्त ऐसे मतदाता जो दिनांक 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हैं उन्हें चिन्हित करते

c94e3e7d-b608-40fe-8639-a74454f00c10

हुए बीएलओ द्वारा सूचित कर दिया जाए कि उनका नाम निर्वाचक नामावली में है और उन्हें कोई नोटिस निर्गत नहीं होना है। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलिता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा में नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों से संबंधित शत-प्रतिशत मतदाताओं को नोटिस का वितरण करते हुए उसकी सुनवाई कर डाटा अपलोड कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित एसआईआर कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में तेजी लाएं, जिससे निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण व अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भावनाओं का विज्ञान
    1
    भावनाओं का विज्ञान
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    Media Consultant खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *शिकायत है* आकाशवाणी 17 2 2026 ई0 यह ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन है । ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली ,पुलिस स्टेशन बखिरा, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। 👉🏾 जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है, ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन गांव कानापार में बनवाया गया है। ✍️पंचायत भवन के गेट की कुंडी तोड़ डाली गई है ❗ यह काम अराजक तत्वों के द्वारा किया गया है । शायद उनका उद्देश्य पंचायत भवन के अंदर चोरी करने का उद्देश्य था । क्योंकि अंदर कंप्यूटर है ,सिस्टम सब लगे हुए हैं ,मशीन रखी हुई है, लेकिन किसी प्रकार का क्षति नहीं पहुंचाया गया है! केवल गेट को ही क्षति पहुंचाया गया है। पानी के पाइप को तोड़ डाला गया है। अराजक तत्वों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए। यह काम रात्रि में अंधेरे में किया गया है। 16 फरवरी 2026 ई0 को शाम को इसका पता चला है ,देखा गया है। अर्थात 15 फरवरी के रात में ही इसे तोड़ा गया है।
    2
    *शिकायत है*
आकाशवाणी
17 2 2026  ई0
यह  ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन है । ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली ,पुलिस स्टेशन बखिरा, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। 
👉🏾 जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है, ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन गांव कानापार  में बनवाया गया है। 
✍️पंचायत भवन के गेट की कुंडी तोड़ डाली गई है ❗
यह काम  अराजक तत्वों के द्वारा किया गया है । शायद उनका  उद्देश्य पंचायत भवन के अंदर चोरी करने का उद्देश्य था । 
क्योंकि अंदर कंप्यूटर है ,सिस्टम सब लगे हुए हैं ,मशीन  रखी हुई है, लेकिन किसी प्रकार का क्षति नहीं पहुंचाया गया है! 
केवल गेट को ही क्षति पहुंचाया गया है। पानी के पाइप को तोड़ डाला गया है। अराजक तत्वों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए। यह काम रात्रि में अंधेरे में किया गया है। 
16 फरवरी 2026  ई0 को शाम को इसका पता चला है ,देखा गया है। अर्थात 15 फरवरी के रात में ही इसे तोड़ा गया है।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तामेश्वर नाथ मेला संत कबीर नगर
    1
    तामेश्वर नाथ मेला संत कबीर नगर
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Vindhyavasini Yadav
    1
    Post by Vindhyavasini Yadav
    user_Vindhyavasini Yadav
    Vindhyavasini Yadav
    Local News Reporter Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    11 hrs ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मुआवजा वितरण में लेखपाल के गैर जिम्मेदाराना रवैए से प्रताड़ित परिवार, लगा रहा है सरकारी कार्यालयों के चक्कर #landdispute #gorakhpur
    1
    मुआवजा वितरण में लेखपाल के गैर जिम्मेदाराना रवैए से प्रताड़ित परिवार, लगा रहा है सरकारी कार्यालयों के चक्कर #landdispute #gorakhpur
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं का धरना | एडवोकेट नफीस अख्तर की 4 सूत्रीय मांगें, बड़े आंदोलन की चेतावनी
    1
    गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं का धरना | एडवोकेट नफीस अख्तर की 4 सूत्रीय मांगें, बड़े आंदोलन की चेतावनी
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेहदावल बायपास चौराहा हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहर में लौटी राहत की सांस__________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 17 फरवरी 2026: पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मेहदावल बायपास चौराहा पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है। अभियान के दौरान फुटपाथ के किनारे लगे ठेले, अनियमित वाहन पार्किंग और वाहन स्टैंड द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यातायात पुलिस के अधिकारीयो के निर्देश पर हेड कांस्टेबल संजय राय एवं हेड कांस्टेबल वशिष्ठ नारायण पांडेय अमोंग अन्य यातायात विभाग के जवानों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, मेहदावल बायपास चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या काफी गंभीर थी, जिससे यातायात जाम और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, इस चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करने से शहर की सुंदरता में भी इजाफा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। यह कार्रवाई शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक ने विशेष निर्देश दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
    2
    मेहदावल बायपास चौराहा हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहर में लौटी राहत की सांस__________________
राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर, 17 फरवरी 2026: पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मेहदावल बायपास चौराहा पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है। अभियान के दौरान फुटपाथ के किनारे लगे ठेले, अनियमित वाहन पार्किंग और वाहन स्टैंड द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यातायात पुलिस के अधिकारीयो के निर्देश पर हेड कांस्टेबल संजय राय एवं हेड कांस्टेबल वशिष्ठ नारायण पांडेय अमोंग अन्य यातायात विभाग के जवानों  की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, मेहदावल बायपास चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या काफी गंभीर थी, जिससे यातायात जाम और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, इस चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करने से शहर की सुंदरता में भी इजाफा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। यह कार्रवाई शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक ने विशेष निर्देश दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    Media Consultant खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.