भोपाल कोलार थाना पुलिस पर गंभीर आरोप, शिकायत लेकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं महिलाएं पुश्तैनी जमीन विवाद में पीड़ित परिवार के पुरषों को घंटो बिठाया गया थाने मे महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कोलार पुलिस की शिकायत करते हुए एक ही परिवार की बड़ी संख्या में महिलाएं भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि कोलार क्षेत्र में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर बीते दिनों कुछ लोगों द्वारा जबरन फेंसिंग कराई जा रही थी इस अवैध कार्रवाई की शिकायत परिवार ने डायल 112 पर की थी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता परिवार को ही घंटों थाने में बैठाए रखा इसी दौरान भोपाल पुलिस कमिश्नर का औचक निरीक्षण हुआ। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर कमिश्नर ने तत्काल परिवार की मदद करने और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बावजूद, महिलाओं का आरोप है कि कमिश्नर के जाने के बाद भी थाना पुलिस ने उनके परिवार के युवकों को घंटों तक थाने में बैठाकर रखा और बिना किसी लिखित शिकायत के उन्हें लंबे समय तक परेशान किया गया महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कराने की कोशिश हो रही है और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके
भोपाल कोलार थाना पुलिस पर गंभीर आरोप, शिकायत लेकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं महिलाएं पुश्तैनी जमीन विवाद में पीड़ित परिवार के पुरषों को घंटो बिठाया गया थाने मे महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कोलार पुलिस की शिकायत करते हुए एक ही परिवार की बड़ी संख्या में महिलाएं भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि कोलार क्षेत्र में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस
पर बीते दिनों कुछ लोगों द्वारा जबरन फेंसिंग कराई जा रही थी इस अवैध कार्रवाई की शिकायत परिवार ने डायल 112 पर की थी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता परिवार को ही घंटों थाने में बैठाए रखा इसी दौरान भोपाल पुलिस कमिश्नर का औचक निरीक्षण हुआ। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर कमिश्नर ने तत्काल परिवार की मदद करने और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बावजूद, महिलाओं का आरोप है कि कमिश्नर के
जाने के बाद भी थाना पुलिस ने उनके परिवार के युवकों को घंटों तक थाने में बैठाकर रखा और बिना किसी लिखित शिकायत के उन्हें लंबे समय तक परेशान किया गया महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कराने की कोशिश हो रही है और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके
- भोपाल उत्तर विधानसभा के वार्ड नंम्बर 21 में रमज़ान को देखते हुऐ साफ सफाई कराई गई नगर निगम द्वारा फैज बैग सचिव आरिफ अकील फैन्स क्लब1
- Post by Rajesh Ahirwar1
- यूजीसी रेगुलेशन लागू कराने भोपाल में सीएम आवास का घेराव.....2
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- Post by Aamir Khan1
- भोपाल केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरे कर्मचारी1
- Post by संतोष सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अपना जन अधिकार पार्टीश छग1
- Post by Rajesh Ahirwar1