Shuru
Apke Nagar Ki App…
“तेल संकट के बीच भारत को बड़ी राहत! ईरान ने भारतीय टैंकरों के लिए खोला होर्मुज का रास्ता” #Iran #IndiaNews #HormuzStrait #BreakingNews #OilCrisis #WorldNews #Geopolitics #BharatJantantra #InternationalNews #TrendingNews
Satish Kumar
“तेल संकट के बीच भारत को बड़ी राहत! ईरान ने भारतीय टैंकरों के लिए खोला होर्मुज का रास्ता” #Iran #IndiaNews #HormuzStrait #BreakingNews #OilCrisis #WorldNews #Geopolitics #BharatJantantra #InternationalNews #TrendingNews
- User5207Rohtas, Bihar😂on 13 March
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Nitish Kumar1
- Post by Arun bhaiya1
- सूर्यपुरा प्रखंड में कई जगहों पर सूबे में भाजपा पार्टी का पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर बुधवार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगा एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया।बुधवार को पटना के लोकभवन में सूबे के नए मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी के शपथ लेने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में कई जगहों पर जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अजय शौडिक और विकास कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।वहीं बलिहार बाजार के मां गायत्री आभूषण भंडार में एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मनोज वर्मा के नेतृत्व में सूबे में भाजपा का पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा एवं मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय', 'भाजपा जिंदाबाद' नरेंद्र मोदी और 'सम्राट चौधरी जिंदाबाद' एनडीए जिंदाबाद के नारे भी लगाए, साथ सूर्यपुरा, दावथ प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर पार्टी के समर्थकों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने पर एक दूसरे को शुभकामना दी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार का गठन विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दावथ एवं सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र में देर शाम तक जश्न का माहौल चलता रहा ।जहां लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे,इस अवसर पर सुदामा पांडे,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, संजय वर्मा, ललित गिरी,रितु कुशवाहा, राजेश पासवान, राजन कुमार, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, , सत्यम कुमार, सुरेश वर्मा, उमा शंकर गुप्ता ,सुरेंद्र यादव, राहुल पांडे, मंटू पांडे, राधेश्याम सेठ, कैलाश सेठ,अयोध्या सिंह, शिवनंदन सिंह, अमरजीत कुमार, सन्नन कुमार, सचिन गुप्ता, कुश कुमार,बाला जी पांडेय, गुपूत सिंह और सतेंद्र कुमार, सहित पार्टी एवं एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।2
- सासाराम। नगर निगम के पुरानी जीटी रोड स्थित साहू सिनेमा के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ से टकरा जाने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि स्कार्पियो सवार कुल तीन लोग एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी साहू सिनेमा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। घटना बीती रात करीब दो बजे की बताई जाती है और स्कॉर्पियो ने पेड़ के समीप पान दुकान की दो गुमटियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह चिपट गई और दोनों गुमटियां दूर जा गिरीं। वहीं टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर एक शव एवं दोनों घायलों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों की पहचान 27 वर्षीय प्रतिक राज एवं 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कारण तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई चल रही है।4
- कैमूर। बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक के पास उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी गाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से बड़ौदा चेक पोस्ट के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप लग्जरी गाड़ियों से पटना ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम अलर्ट हो गई और संदिग्ध वाहनों का पीछा करना शुरू किया। घेराबंदी कर टीम ने अंबेडकर चौक के पास दोनों लग्जरी गाड़ियों को रोक लिया। वही तलाशी के दौरान दोनों लग्जरी गाड़ियों से कुल 417 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। विभाग ने तत्काल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मौके से गिरफ्तार चालक की पहचान अश्वनी कुमार झा (निवासी पूर्णिया) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि शराब की इस खेप को पटना पहुंचाया जाना था। वही कार्रवाई के दौरान दूसरी गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। साथ ही, जब्त गाड़ियों के नंबर के आधार पर उनके मालिकों की पहचान की जा रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। वही उत्पाद विभाग का कहना है कि "शराब तस्करों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी सूरत में जिले के रास्तों का इस्तेमाल तस्करी के लिए नहीं करने दिया जाएगा।"4
- Post by आजाद जमावादी1
- भीम आर्मी ने मनाई बाबा साहब की जन्म जयंती, ग्राम बाजना में दिखा उत्सव जैसा माहौल1
- दुर्घटना बोलकर नहीं आता है आप लोग कान खोलकर सुन लीजिए अपने अनमोल को संभाल के रखिए 🙏🙏1