Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरे फेसबुक प्रोफाइल से जुड़े सर्च करे Adv Ankit Kumar Mishra अपने फेसबुक में जाकर सर्च करे - Adv Ankit Kumar Mishra और भेजे फ्रेंड रिक्वेस्ट और हमसे जुड़े🙏
Adv Ankit Kumar Mishra
मेरे फेसबुक प्रोफाइल से जुड़े सर्च करे Adv Ankit Kumar Mishra अपने फेसबुक में जाकर सर्च करे - Adv Ankit Kumar Mishra और भेजे फ्रेंड रिक्वेस्ट और हमसे जुड़े🙏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को मुफ्त स्किल ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के बाद रोजगार के अवसर भी दिए जाते हैं जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकें।1
- Post by JSB NEWS UP1
- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के नेतृत्व में शहर में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। महेश्वरी देवी चौराहे से लेकर चौक बाजार तक प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई की, जिससे दुकानदारों और ठेला-फेरी लगाने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई। अभियान की शुरुआत होते ही कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ स्थानों पर प्रशासन को सख्ती भी बरतनी पड़ी। इस दौरान महेश्वरी देवी चौराहा, प्रकाश टॉकीज, कोतवाली क्षेत्र, शंकर गुरु चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी और छावनी चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर सड़क और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से नालों के ऊपर रखे गए अस्थायी ढांचे, तख्त, टीनशेड और अन्य सामान को हटवाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है, ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस अभियान में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेन्द्र, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक खरे, गौरव श्रीवास्तव, मनीष, विकास, सफाई नायक राजाराम सहित नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहे।1
- बाँदा: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियाँ तेज, जिलाधिकारी ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश बाँदा जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी ने 25 से 27 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लाइन कंट्रोल रूम और डीएवी कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की अनवरत निगरानी, सुचारू इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए, साथ ही भीषण गर्मी के मद्देनजर केंद्रों पर पेयजल, छाया, फर्नीचर और प्राथमिक चिकित्सा (एम्बुलेंस) की मुकम्मल व्यवस्था करने को कहा। दो पालियों (प्रातः 10-12 और दोपहर 3-5 बजे) में होने वाली इस परीक्षा के लिए आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज सहित कई विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जहाँ परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल को सुव्यवस्थित ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।2
- Post by Abhay TV News2
- भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। बांदा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर किसानों की समस्याओं की चर्चा की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।जिसमे कहा गया है कि बारिश ओलावृष्टि से और विद्युत से हुए नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा से भरपाई कराई जाए। मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा आए दिन लापरवाही के चलते मरीजों की मौत हो जाती है ।और तीमारदारों के साथ मारपीट व अभद्रता की जाती है ।जिसका मुख्य कारण अस्पतालों में नियुक्त डॉक्टर द्वारा प्राइवेट इलाज करना है ।समय से डॉक्टर अस्पताल नहीं आते। जांच करा कर कानूनी कार्यवाही की जाए। ग्राम पंचायत तरहटी कालिंजर में देसी शराब की दुकान शारदा माता के मंदिर के सामने होने के कारण पूजा के लिए आने जाने में भारी परेशानी होती है ।जिसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। महुआ ब्लॉक के सभी गांव में हर घर नल योजना के तहत पानी की सप्लाई न होने से भारी समस्या हो रही है ।श्रमायुक्त कार्यालय में लाभार्थी परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार श्रमायुक्त द्वारा किया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जाए। समस्याओं की तमाम मांगों को लेकर ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ,जोनल महासचिव सरोज ,जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू, अर्चना, दिनेश पटेल ,विमला देवी, साधना वर्मा ,बृजेश कुमार, गौरव सक्सेना, जय राम तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।3
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट2
- सब्जी लादकर बांदा से बेंदा जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।1