Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shiv Academy Near Mehta Electrical Store, Baroh Road Chowk
शिव अकादमी
Shiv Academy Near Mehta Electrical Store, Baroh Road Chowk
More news from Bilaspur and nearby areas
- बिलासपुर : घुमारवीं के केंद्रीय विद्यालय पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार1
- बंद बस रूट बहाल करने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले विधायक रणधीर शर्मा बिलासपुर। श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों से बंद पड़े विभिन्न एचआरटीसी बस रूटों को शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई। विधायक रणधीर शर्मा ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि बस रूट बंद होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जनहित को देखते हुए बंद पड़े सभी महत्वपूर्ण बस रूटों को जल्द से जल्द दोबारा संचालित किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने विधायक की मांग को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बंद बस रूटों के पुनः शुरू होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और विद्यार्थियों सहित आम जनता की दैनिक आवाजाही पहले की तरह सुचारु हो सकेगी।1
- प्रधान रजनी भल्ला ने बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह ने ग्रामीणों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। पंचायत कर्सोली की प्रधान रजनी भल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह के विशेष प्रयासों से गांव गुलरवाला में लंबे समय से लंबित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पिछले कई वर्षों से इस स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे, क्योंकि छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को हर बार नालागढ़ अस्पताल जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी। प्रधान रजनी भल्ला ने बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह ने ग्रामीणों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने के बाद गांव गुलरवाला सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि इस परियोजना का टेंडर लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंप दिया गया है। विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पीएचसी भवन का निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके। प्रधान रजनी भल्ला ने विधायक बाबा हरदीप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास से जुड़े जिस भी कार्य के लिए उन्होंने विधायक से सहयोग मांगा, उन्होंने हमेशा सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि बाबा हरदीप सिंह ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर गांववासियों का विश्वास जीता है और आज उसी का परिणाम है कि गांव में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गांववासियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जताई है। उनका कहना है कि पीएचसी बनने से स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के घर के नजदीक उपलब्ध होंगी और सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अब बार-बार नालागढ़ नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि लोक निर्माण विभाग तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित करेगा। गांव गुलरवाला में बनने जा रहा यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि निर्माण कार्य निर्धारित छह महीने की समय सीमा में पूरा होता है, तो यह क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। , DK News Nalagarh, शम्मी राजपूत1
- सतपाल रायजादा का BJP पर हमला, पीरनिगाह मंदिर निधि की जांच की मांग पीरनिगाह मंदिर फंड विवाद: रायजादा बोले- सच्चाई जांच से सामने आएगी ऊना में मंदिर निधि को लेकर कांग्रेस-BJP आमने-सामने | Satpal Raizada Latest News सतपाल रायजादा का BJP पर हमला, पीरनिगाह मंदिर निधि की जांच की मांग पीरनिगाह मंदिर फंड विवाद: रायजादा बोले- सच्चाई जांच से सामने आएगी ऊना में मंदिर निधि को लेकर कांग्रेस-BJP आमने-सामने | Satpal Raizada Latest News1
- आस्था का अद्भुत नज़ारा हरिद्वार में! शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा हर की पैड़ी। उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। हर की पैड़ी से लेकर कांवड़ मार्ग तक लाखों श्रद्धालु "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया। 🙏 बाबा भोलेनाथ सभी शिवभक्तों की यात्रा मंगलमय और सुरक्षित रखें। #Haridwar #KanwarYatra #HarHarMahadev #BolBam #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #ShivBhakt #BreakingNews #TillTheEndNews1
- भक्तिमयी धुनों पर झूमे श्रद्धालु जागरण की रात उस समय और भी अलौकिक हो गई जब हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक धर्मेंद्र शर्मा ने मंच संभाला। उन्होंने एक से बढ़कर एक माँ भगवती के भजनों और हिमाचली भेंटों की प्रस्तुति दी। गायिका की सुरीली आवाज़ और भक्तिमय भजनों पर पूरी रात श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। पूरे वातावरण में माँ के जयकारों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। 🌸 मां कोकसर का महिमा व मान्यता विशेष मान्यता: माता कोकसर को मां भगवती के कन्या रूप में पूजा जाता है। जनश्रुति और स्थानीय लोगों की गाढ़ आस्था है कि: माता के इस पावन दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामना लेकर आता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता। विषम परिस्थितियों और कठिन मौसम के बीच भी मां कोकसर अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और क्षेत्र में खुशहाली बनाए रखती हैं। आयोजकों द्वारा इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों श्रद्धालुओं ने प� भक्तिमयी धुनों पर झूमे श्रद्धालु जागरण की रात उस समय और भी अलौकिक हो गई जब हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक धर्मेंद्र शर्मा ने मंच संभाला। उन्होंने एक से बढ़कर एक माँ भगवती के भजनों और हिमाचली भेंटों की प्रस्तुति दी। गायिका की सुरीली आवाज़ और भक्तिमय भजनों पर पूरी रात श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। पूरे वातावरण में माँ के जयकारों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। 🌸 मां कोकसर का महिमा व मान्यता विशेष मान्यता: माता कोकसर को मां भगवती के कन्या रूप में पूजा जाता है। जनश्रुति और स्थानीय लोगों की गाढ़ आस्था है कि: माता के इस पावन दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामना लेकर आता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता। विषम परिस्थितियों और कठिन मौसम के बीच भी मां कोकसर अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और क्षेत्र में खुशहाली बनाए रखती हैं। आयोजकों द्वारा इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों श्रद्धालुओं ने प�1
- एक अच्छे पंचायत प्रधान होने के गुण ;- जगातखाना पंचायत के प्रधान मोतीराम कश्यप जमीनी स्तर पर अपनी पंचायत में कार्य करते हुए #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #RampurhatMunicipality1