स्वास्थ्य सेवा में भमोरा सीएचसी ने रचा नया कीर्तिमान, लगातार तीसरी बार जनपद में प्रथम स्थान ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भमोरा ने लगातार तीसरी बार जनपद में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी कार्यकुशलता का शानदार प्रमाण पेश किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की जुलाई 2026 की स्वास्थ्य रैंकिंग में सीएचसी भमोरा ने बरेली जनपद के सभी 16 विकासखंडों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पहले मई और जून माह की रैंकिंग में भी केंद्र ने नंबर-1 स्थान हासिल किया था। लगातार तीन माह तक शीर्ष पर बने रहना सीएचसी की प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर प्रबंधन और पूरी टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीएचसी भमोरा की इस उपलब्धि के पीछे मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन महत्वपूर्ण रहा है। केंद्र पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण, गैर संचारी रोगों की जांच, आयुष्मान भारत योजना, संस्थागत प्रसव, रोगी संतुष्टि तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य सेवाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार का सकारात्मक परिणाम रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है। चिकित्साधीक्षक डॉ.विवेक कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे अस्पताल परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसका श्रेय केंद्र के चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों, आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं सहित पूरी स्वास्थ्य टीम की मेहनत, आपसी समन्वय और समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना टीम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी भावना के साथ सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग में प्रथम स्थान मिलना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी है। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ मरीजों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे। सीएचसी भमोरा की लगातार तीसरी बार मिली इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन से भमोरा सीएचसी ने ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

- बरेली में फर्जी सेना दस्तावेजों से अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी! बरेली में कैंट पुलिस ने अग्निवीर भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले आरोपी राजेश तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खुद को सेना से जुड़ा बताकर अभ्यर्थियों को री-मेडिकल में पास कराने का झांसा देता था और इसके बदले मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी सेना की मोहर, मोबाइल फोन, अभ्यर्थियों का रजिस्टर, फर्जी कॉल-अप लेटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा फर्जी एंव कूटरचित आर्मी दस्तावेज तथा मोहर का प्रयोग कर अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री मानुष पारीक, #SPCity बरेली की बाइट।#1
- Uttar Pradesh Se ek Badi khabar/ Tasveeron ke aur sutron Ke hawale se is prakar se khabar/ airport Jaise 23 terminal/ airport Jaise world class/ 250 nai basein kharidne ke liye/ 400 karod manjur/ bujrag mahilaon/ bujurg mahilaon per 14000 Se jyada/ bason Mein free Yatra/ Suraksha ke liye/ Uttar Pradesh Se ek Badi khabar/ Tasveeron ke aur sutron Ke hawale se is prakar se khabar/ airport Jaise 23 terminal/ airport Jaise world class/ 250 nai basein kharidne ke liye/ 400 karod manjur/ bujrag mahilaon/ bujurg mahilaon per 14000 Se jyada/ bason Mein free Yatra/ Suraksha ke liye/1
- #BADAUN मे दिव्यांग के घर में घुसे दबंग, मचाया तांडव...! घर में घुसकर दिव्यांग से मारपीट का आरोप 4 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं—पीड़ित का दावा..परिवार दहशत में, गांव में मचा हड़कंप हज़रतपुर थाना क्षेत्र के पिपला गांव का मामला1
- *बदायूं के फैजगंज बेहटा मामले में DIG ने की अधिकारियों के साथ बैठक।* *बदायूँ के फैजगंज बेहटा मामले में DIG ने की अधिकारियों के साथ बैठक* *बदायूं।* जनपद बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा में हुई घटना को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र IPS अजय साहनी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में DIG ने घटना के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर वीडियो बाइट भी जारी की। फेसबुक पेज Dig Range Bareilly पर इसकी जानकारी पोस्ट की गई है।1
- बरेली में सोनम खातून बनीं सोनम देवी, संजीव संग शादी की तैयारी — 5 साल से राधा-कृष्ण में आस्था का दावा बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में बिहार के बेगूसराय की रहने वाली सोनम खातून ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने की बात कही है। पंडित केके शंखधार की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के बाद अब सोनम, संजीव के साथ विवाह करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनम और संजीव की पहचान गुजरात में काम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और अब दोनों ने शादी का फैसला लिया है। सोनम का कहना है कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से राधा-कृष्ण में आस्था रखती हैं। उनका दावा है कि उन्होंने बिना किसी दबाव, डर या लालच के अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है। फिलहाल अगस्त मुनि आश्रम में हुई इस प्रक्रिया को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है और शादी की तैयारियां की जा रही हैं।1
- बरेली शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी पुलिस प्रशासन का रहा खास सहयोग पैगम्बर-ए-इस्लाम की 1501 वे यौमे पैदाईश का जश्न अपनी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ अपने रिवायती अंदाज में अंजुमन खुद्दामें रसूल के तत्वाधान में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की क़यादत में निकला। जुलूस से पूर्व दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां के घर और कोहाड़पीर जुलूस मंच पर उलेमा ने नबी ए करीम की तालीमात और ज़िंदगी पर रौशनी डाली। कायदे जुलूस हज़रत सुब्हानी मियां ने सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां को और मुफ्ती अहसन मियां ने सुबुर रज़ा को परचम-ए-रिसालत शाम 5.30 बजे सौपकर जुलूस रवाना किया। जुलूस अपने कदीमी रास्तों कोहाड़ापीर से कुतुबखाना,ज़िला अस्पताल,कुमार सिनेमा,कोतवाली के रास्ते दरगाह हज़रत पहलवान मियां पहुंचा यहां सलामी देने के बाद नावेल्टी चौराहा होते राजकीय इंटर कॉलेज,खलील तिराहा, करोलान,बिहारीपुर ढाल होता हुआ देर रात दरगाह आला हज़रत पहुंचकर खत्म हुआ। जुलूस का रास्तो में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने जगह-जगह फूलों से इस्तकबाल किया। रंग-बिरंगी पोशाक पगड़ी व जुब्बा पहने लोग अंजुमन की शक्ल में सरकार की आमद मरहबा-दिलदार की आमद मरहबा,खुशियां मनाओ सरकार आ गए आदि नारों के साथ चले। सबसे आगे परतापुर जीवन सहाय की अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा व रेलवे जंक्शन की अंजुमन अनवारे मुस्तफा चली। जुलूस शुरू होने से पहले स्टेज पर तिलावत-ए-कुरान से आगाज़ मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने किया। नात-ओ-मनकबत का नज़राना पेश किया। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपनी तक़रीर में कहा कि हमारे नबी ने अगड़े-पिछड़ों,ऊंच-नीच,काले व गोरे का भेदभाव को खत्म कर सबको बराबरी का दर्जा दिया। जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। दुनियावालो को अमन-शांति का पैगाम दिया। आगे कहा कि ये जुलूस नबीरे आला हज़रत हुज़ूर रेहान-ए-मिल्लत की देन है। मुफ्ती अय्यूब खान नूरी,मुफ्ती जमील ने भी खिताब किया। खुसूसी दुआ मुफ्ती आकिल रज़वी ने की। हज़रत सुब्हानी मियां व मुफ़्ती अहसन मियां व सय्यद आसिफ मियां व सभी अंजुमनों के सदर का स्टेज पर पहुँचने के बाद अंजुमन खुद्दामें रसूल के सचिव शान अहमद रज़ा ने दस्तारबंदी कर फूलों से इस्तकबाल किया। अंजुमन खुद्दामे रसूल के सदर सय्यद आसिफ मियां ने जुलूस की व्यवस्था संभालने वालों की दस्तारबंदी कर स्मृति चिन्ह दिया। बाद में मिठाई व लंगर बाटा गया। नासिर कुरैशी ने बताया कि जुलूस में मुख्य रूप से अंजुमन अनवारे मुस्तफ़ा,अंजुमन ग़ौसुल वरा,अंजुमन आशिकाने रज़ा, अंजुमन जानिसारने रसूल,अंजुम कुर्बान-ए-रसूल,अंजुमन रज़ा-ए-मिल्लत,अंजुमन फैज़ुल कुरान शामिल रही। जुलूस की व्यवस्था राशिद अली खान,हाजी जावेद खान,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,औररंगज़ेब नूरी,शारिक बरकाती,तारिक सईद,आलेनबी,नईम नूरी,इशरत नूरी,आसिम रज़ा, हाजी राशिद हुसैन,सय्यद माजिद,मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद रज़ा,युनुस गद्दी,मोहसिन रज़ा,काशिफ सुब्हानी,मुस्तकीम नूरी,इरशाद रज़ा,साजिद नूरी,सय्यद एजाज़,फारूक खान,नईम नूरी,अशमीर रज़ा,युनुस साबरी,मोहम्मद आसिफ,सुहैल रज़ा,गौहर खान आदि ने संभाली। जुलूस सकुशल सम्पन्न होने के बाद अंजुमन खुद्दाम रसूल के सदर सय्यद आसिफ मियां व सेकेट्री शान रज़ा ने सभी ज़िला प्रशासन समेत सभी का शुक्रिया अदा किया।1
- #NEPAL से इस वक़्त की बहुत बड़ी खबर LIVE 🔴🔴 तस्वीरें गवाही दे रही हैं... तबाही कितनी भयानक थी, इसका अंदाजा इन मंजरों से ही लगाया जा सकता है!1