Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुवासरा में चक्का जाम के दौरान ट्रक के फोड़े कांच पुलिस ने किया हल्का लॉठी चार्ज का प्रयोग *सुवासरा चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर ट्रक के कांच फोड़े, पुलिस के सब्र का बांध टूटा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा #सुवासरा #शामगढ़
राधे श्याम शर्मा
सुवासरा में चक्का जाम के दौरान ट्रक के फोड़े कांच पुलिस ने किया हल्का लॉठी चार्ज का प्रयोग *सुवासरा चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर ट्रक के कांच फोड़े, पुलिस के सब्र का बांध टूटा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा #सुवासरा #शामगढ़
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- बिना लाइसेंस चल रहा था खाद्य कारोबार, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई नीमच। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान चलाते हुए बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर न्यू निशा सेल्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। विभाग ने बताया कि मामले में अधिकतम 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं श्रीनाथ रेस्टोरेंट, निशा दूध डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। पानी-पताशा विक्रेताओं को भी स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने पर नोटिस दिया गया। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए हैं।1
- बरखेड़ा देव में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया राशन दुकान का औचक निरीक्षण मंदसौर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान मंदसौर जिला क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य की दुकान बरखेड़ा देव का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान रजिस्टरों की जांच की गई तथा उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। उपमुख्यमंत्री ने अनाज के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं रिकॉर्ड का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय जिला कलेक्टर सहित संबंधित विभाग एवं सहकारी संस्था के अधिकारी- कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।1
- N11दलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 13 मामलों का आरोपी चोरी की रकम.mp4 N11दलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 13 मामलों का आरोपी चोरी की रकम.mp41
- छोटी सादड़ी के हिंदू धर्मशाला में बच्चों को दिया जाता है निशुल्क प्रशिक्षण छोटी सादड़ी नगर के एक उत्साही युवा संजय कुमावत और उसके बेटे ने एक छोटी सी बाल व्यायाम शाला खोलकर बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है3
- MP "अग्रसेन नगर में देर रात सायरन बजाकर उत्पात मचाने का वीडियो वायरल। " MP अग्रसेन नगर में देर रात सायरन बजाकर उत्पात मचाने का वीडियो वायरल। " 6 बाइकों की गैंग ने रात में मचाया शोर, रहवासी बोले—अब कार्रवाई जरूरी।1
- निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के सख्त निर्देश नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता और समय-सीमा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण, पीआईयू, सेतु निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। धीमी गति वाले कार्यों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों व ठेकेदारों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कर विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।1
- N11दलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 13 मामलों का आरोपी चोरी की रकम.mp4 N11दलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 13 मामलों का आरोपी चोरी की रकम.mp41
- नीमच पुलिस का बड़ा खुलासा! 4 चोरी की बाइक बरामद, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार | साथी फरार **नीमच।** शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। नीमच केंट थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग **2 लाख रुपये कीमत की 4 चोरी की मोटरसाइकिल** बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी **साहिल पिता अय्यूब पठान**, निवासी एकता कॉलोनी, नीमच को तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल और करीब **100 सीसीटीवी कैमरों की जांच** के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शहर से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिन में पुरानी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे और चेहरा ढककर वारदात को अंजाम देते थे। मामले में **निंबाहेड़ा निवासी गोलू** अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। नीमच केंट थाना पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी **सौरभ शर्मा** और साइबर सेल की अहम भूमिका रही1