logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेणुका खापा में पांच एकड़ का गेहूं 15 मिनट में जलकर राख, किसान को लाखों का नुक्सान आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के रेणुका खापा में भीषण आग जनी की घटना सामने आई धामनगांव निवासी पप्पू अमरघडे के खेत में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महज़ 15 मिनट में पांच एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी अनुसार किसान पप्पू अमरघडे का खेत रेणुका खापा से लगा हुआ है अचानक गेहूं में आगजनी की घटना सामने आई जिसमें किसान का लगभग 100 कुंटल से अधिक गेहूं जल गया आग को देख रेणुका खापा निवासियों ने दौड़कर सुझबुझ से आग पर काबू पाया वहीं भैंसदेही फायर ब्रिगेड भी घटना स्थल पहुंची और आग पर काबू पाया समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो लगभग 50 एकड़ से अधिक का अन्य किसानों की गेहूं की सफल राख हो जाती फिलहाल पिडित किसान ने शासन प्रशासन से मुवावजे की मांग की ।

1 day ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
1 day ago

रेणुका खापा में पांच एकड़ का गेहूं 15 मिनट में जलकर राख, किसान को लाखों का नुक्सान आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के रेणुका खापा में भीषण आग जनी की घटना सामने आई धामनगांव निवासी पप्पू अमरघडे के खेत में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महज़ 15 मिनट में पांच एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी अनुसार किसान पप्पू अमरघडे का खेत रेणुका खापा से लगा हुआ है अचानक गेहूं में आगजनी की घटना सामने आई जिसमें किसान का लगभग 100 कुंटल से अधिक गेहूं जल गया आग को देख रेणुका खापा निवासियों ने दौड़कर सुझबुझ से आग पर काबू पाया वहीं भैंसदेही फायर ब्रिगेड भी घटना स्थल पहुंची और आग पर काबू पाया समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो लगभग 50 एकड़ से अधिक का अन्य किसानों की गेहूं की सफल राख हो जाती फिलहाल पिडित किसान ने शासन प्रशासन से मुवावजे की मांग की ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊर्जा डेस्क की महिला अधिकारियों का हुआ सम्मान मुलताई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीबीआई ट्रस्ट द्वारा थाना मुलताई की ऊर्जा डेस्क में कार्यरत महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीबीआई ट्रस्ट के जिला संयोजक लीलाधर नारद ने एस आई मोनिका पटले महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, सोनू ठाकुर, मेघा ध्रुवे और छाया मस्कोले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसआई मोनिका पटले ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से महिला पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ता है और वे समाज में महिला सुरक्षा के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होती हैं।
    1
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊर्जा डेस्क की महिला अधिकारियों का हुआ सम्मान
मुलताई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीबीआई ट्रस्ट द्वारा थाना मुलताई की ऊर्जा डेस्क में कार्यरत महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीबीआई ट्रस्ट के जिला संयोजक लीलाधर नारद ने एस आई मोनिका पटले महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, सोनू ठाकुर, मेघा ध्रुवे और छाया मस्कोले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एसआई मोनिका पटले ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से महिला पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ता है और वे समाज में महिला सुरक्षा के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होती हैं।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं। पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं। पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।
    1
    शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार
सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं।
पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं।
पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छीपाबड़ के पास खिड़कियां क्षेत्र में भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई। और मकोडिया में ढाई एकड़ गेहूं की फसल जली | शॉर्ट सर्किट से लगी आग आखिर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के पीछे क्या कारण है और किसानों को राहत कब मिलेगी?
    1
    छीपाबड़ के पास खिड़कियां क्षेत्र में भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई।
और मकोडिया में ढाई एकड़ गेहूं की फसल जली | शॉर्ट सर्किट से लगी आग
आखिर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के पीछे क्या कारण है और किसानों को राहत कब मिलेगी?
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी में उमडा विशाल जनसैलाब सिंगोड़ी:– रंग पंचमी के अवसर पर परंपरागत सिंगोड़ी स्थित कबीरवाडा में भव्य मेला का आयोजन आयोजित किया गया जिसे कोमी एकता का प्रतीक भी कहा जाता है। जिले में एक मात्र कबीर पंथ के जीवित समाधि स्थल में कबीर पंथ के सातवे वंशाचार्य श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में विभिन्य धार्मिक आयोजन हुए, इस दौरान विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों के अलावा मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यूपी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतू यंहा पहुंचे। वही सिंगोड़ी में सुबह से ही हजारों लोगो की भीड़ देर रात तक रही, लोगो ने पुराने झूले का आनंद लिया तो वही जम कर खरीददारी भी की। 5 दिवसीय विशाल भंडारा भी लगातार सम्पन्य हुआ समिति के संयोजक परसादी पटेल और योगेश यादव ने बताया लगातार कई वर्षो से जन सहयोग से समाधि स्थल पर भंडारा का आयोजन किया जाता है वही विगत पांच दिनों से भंडारा आयोजित किया जा रहा है जो रोज सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर चलता रहा। वही पंथ के अनुयाइयों की सुभीदाओ को लेकर जनपत सदस्य ने समाधि स्थल के पास शौचालय बनाने के लिए करीब पांच लाख की राशि अपने मद से दिया है जिसका निर्माण भी जल्द सुरु करने की बात कही गई है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष शेष राव यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे उत्तम ठाकुर टीकाराम सोनू सरसवर रमेश, डॉ उमेश शर्मा, पहलवान पुष्प कुमार जैन सहित भारी तादात में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी में उमडा विशाल जनसैलाब
सिंगोड़ी:– रंग पंचमी के अवसर पर परंपरागत सिंगोड़ी  स्थित कबीरवाडा में भव्य मेला का आयोजन आयोजित किया गया जिसे कोमी एकता का प्रतीक भी कहा जाता है। जिले में एक मात्र कबीर पंथ के जीवित समाधि स्थल में कबीर पंथ के सातवे वंशाचार्य श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में विभिन्य धार्मिक आयोजन हुए, इस दौरान 
विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों के अलावा मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यूपी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतू यंहा पहुंचे। वही सिंगोड़ी में सुबह से ही हजारों लोगो की भीड़ देर रात तक रही, लोगो ने पुराने झूले का आनंद लिया तो वही जम कर खरीददारी भी की।
5 दिवसीय विशाल भंडारा भी लगातार सम्पन्य हुआ
समिति के संयोजक परसादी पटेल और योगेश यादव ने बताया  लगातार कई वर्षो से जन सहयोग से समाधि स्थल पर भंडारा का आयोजन किया जाता है वही विगत पांच दिनों से भंडारा आयोजित किया जा रहा है जो रोज सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर चलता रहा। वही पंथ के अनुयाइयों की सुभीदाओ को लेकर जनपत सदस्य ने समाधि स्थल के पास शौचालय बनाने के लिए करीब पांच लाख की राशि अपने मद से दिया है जिसका निर्माण भी जल्द सुरु करने की बात कही गई है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष शेष राव यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे उत्तम ठाकुर टीकाराम सोनू सरसवर रमेश, डॉ उमेश शर्मा, पहलवान पुष्प कुमार जैन सहित भारी तादात में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया जनपद पंचायत सभा ग्रह में परासिया विधानसभा क्षेत्र की 91 ग्राम पंचायतों एवं चारों नगरीय निकाय के पानी की समस्या को लेकर परासिया एसडीएम एवं PHE अधिकारियों के साथ परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने बैठक कर चर्चा की।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के परासिया  जनपद पंचायत सभा ग्रह में परासिया विधानसभा क्षेत्र की 91 ग्राम पंचायतों एवं चारों नगरीय निकाय के पानी की समस्या को लेकर परासिया एसडीएम एवं PHE अधिकारियों के साथ परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने बैठक कर चर्चा की।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • बदायूँ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन से पहले अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिला अध्यक्ष
    1
    बदायूँ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन से पहले अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिला अध्यक्ष
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शादी में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी नहर में पलटी, 16 घायल, 6 गंभीर जिला चिकत्सालय रेफर सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के ग्राम दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और डायल 112 व एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में जारी है। घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग नर्मदापुरम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि नहर में उस समय पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. ब्रजेश राजपूत ने बताया कि बाबड़िया भाऊ के पास एक तूफान गाड़ी नहर में पलटने से कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने नर्मदापुरम जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। इन लोग हुए घायल रिंशी साहू (14), मिथिलेश साहू (40), कमल साहू (70), ओमवती बाई (69), राघव साहू (5), शिवान्या (18 माह), सोनम साहू (30), विजय साहू (58), गीता साहू (50), राजेश (60), सुमन (55), राजू बाई (60), मालती (65), रामभरोस (63), गुलाब सिंह (62) और मुनिया साहू (42) घायल हुए हैं।
    1
    शादी में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी नहर में पलटी, 16 घायल, 6 गंभीर जिला चिकत्सालय रेफर
सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के ग्राम दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और डायल 112 व एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में जारी है।
घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग नर्मदापुरम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि नहर में उस समय पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घायलों का उपचार कर रहे डॉ. ब्रजेश राजपूत ने बताया कि बाबड़िया भाऊ के पास एक तूफान गाड़ी नहर में पलटने से कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में किया जा रहा है।
वहीं शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने नर्मदापुरम जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
इन लोग हुए घायल
रिंशी साहू (14), मिथिलेश साहू (40), कमल साहू (70), ओमवती बाई (69), राघव साहू (5), शिवान्या (18 माह), सोनम साहू (30), विजय साहू (58), गीता साहू (50), राजेश (60), सुमन (55), राजू बाई (60), मालती (65), रामभरोस (63), गुलाब सिंह (62) और मुनिया साहू (42) घायल हुए हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नर्मदापुरम द्वारा “आपदा बचाव एवं जनसुरक्षा जागरूकता अभियान 2025–26” के अंतर्गत जनजागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित के नेतृत्व में एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा यह रैली आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय परिसर से डिप्टी कलेक्टर बबिता राठौर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह रैली प्रातः 8 बजे शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शांतिनिकेतन स्कूल पहुंची और वहां से आगे बढ़ते हुए होमगार्ड कार्यालय में संपन्न हुई। रैली में एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों ने आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव के उपायों और सुरक्षित रहने के संबंध में जनसामान्य को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी, एसआई सुंदर लाल मरावी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में जिले में आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
    1
    कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नर्मदापुरम द्वारा “आपदा बचाव एवं जनसुरक्षा जागरूकता अभियान 2025–26” के अंतर्गत जनजागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित के नेतृत्व में एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा यह रैली आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय परिसर से डिप्टी कलेक्टर बबिता राठौर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह रैली प्रातः 8 बजे शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शांतिनिकेतन स्कूल पहुंची और वहां से आगे बढ़ते हुए होमगार्ड कार्यालय में संपन्न हुई।
रैली में एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों ने आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव के उपायों और सुरक्षित रहने के संबंध में जनसामान्य को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी, एसआई सुंदर लाल मरावी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में जिले में आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    7 hrs ago
  • पिपरिया स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आज सोमवार को शाम 5:00 बजे चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन को रोककर की चालानी कार्रवाई चालानी कार्रवाई के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं लगने पर चालान काटे गए वहीं चार पहिया वाहन ऑन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने एवं नंबर प्लेट ना होने के चलते चालान काटे गए स्टेशन रोड थाने के एएसआई ने बताया कि चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन चालकों के ऊपर आज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर लगभग 15 से 16 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 6700 के चालान काटे गए वहीं वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने और नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई वहीं दो पहिया वाहन चालकों को दो से अधिक न बैठने के लिए निर्देशित किया गया और उन्हें हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई वहीं उन्होंने बताया कि यह चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी
    1
    पिपरिया स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आज सोमवार को शाम 5:00 बजे चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन को रोककर की चालानी कार्रवाई चालानी कार्रवाई के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं लगने पर चालान काटे गए वहीं चार पहिया वाहन ऑन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने एवं नंबर प्लेट ना होने के चलते चालान काटे गए स्टेशन रोड थाने के एएसआई ने बताया कि चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन चालकों के ऊपर आज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर लगभग 15 से 16 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 6700 के चालान काटे गए वहीं वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने और नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई वहीं दो पहिया वाहन चालकों को दो से अधिक न बैठने के लिए निर्देशित किया गया और उन्हें हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई वहीं उन्होंने बताया कि यह चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.