Barabanki: अधिवक्ता शुऐब किदवई बॉबी हत्याकांड – 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी पुलिस, नाराज़ वकीलों ने एसपी ऑफिस का किया घेरावबाराबंकी में अधिवक्ता शुऐब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिला। नाराज अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पांच टीमें गठित कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 फरवरी 2026 लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े हुए अधिवक्ता शुऐब महमूद किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता कचहरी से नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और जल्द खुलासे की मांग की। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां घटना 13 फरवरी 2026 की है। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास सर्विस लेन पर अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता शुऐब किदवई उर्फ बॉबी पर उस समय ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी जब वो अपनी बलेनो कार (UP 32 PF 4610) से लखनऊ से बाराबंकी कचहरी की ओर जा रहे थे।दिनदहाड़े हुई साथी अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिस को 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया था। 48 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं, अधिवक्ताओं में आक्रोश निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग न मिलने से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों की तादाद में अधिवक्ता कचहरी के मुख्य गेट से बाहर निकले और नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय तक पहुंचे।अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की एसपी से वार्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, जगत बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात की।पांच टीमें गठित, अलग-अलग जिलों में जांच एसपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल के बाहर आने के बाद एसपी स्वयं कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से वार्ता की। आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। भारी पुलिस बल रहा तैनात, हल्की झड़प की सूचना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर और लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पटेल तिराहा के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हल्की झड़प की भी सूचना है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. विकास चंद्र त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया और संयम बरतने की अपील की। क्या है आगे की रणनीति? पुलिस के अनुसार जांच कई एंगल से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। हालांकि 48 घंटे बाद भी ठोस सुराग न मिलने से अधिवक्ता समुदाय में नाराजगी बरकरार है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और संभावित गिरफ्तारी पर टिकी है।
Barabanki: अधिवक्ता शुऐब किदवई बॉबी हत्याकांड – 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी पुलिस, नाराज़ वकीलों ने एसपी ऑफिस का किया घेरावबाराबंकी में अधिवक्ता शुऐब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिला। नाराज अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पांच टीमें गठित कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 फरवरी 2026 लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े हुए अधिवक्ता शुऐब महमूद किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता कचहरी से नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और जल्द खुलासे की मांग की। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां घटना 13 फरवरी 2026 की है। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास सर्विस लेन पर अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता शुऐब किदवई उर्फ बॉबी पर उस समय ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी जब वो अपनी बलेनो कार (UP 32 PF 4610) से लखनऊ से बाराबंकी कचहरी की ओर जा रहे थे।दिनदहाड़े हुई साथी अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिस को 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया था। 48 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं, अधिवक्ताओं में आक्रोश निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग न मिलने से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों की तादाद
में अधिवक्ता कचहरी के मुख्य गेट से बाहर निकले और नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय तक पहुंचे।अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की एसपी से वार्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, जगत बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात की।पांच टीमें गठित, अलग-अलग जिलों में जांच एसपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल के बाहर आने के बाद एसपी स्वयं कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से वार्ता की। आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। भारी पुलिस बल रहा तैनात, हल्की झड़प की सूचना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर और लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पटेल तिराहा के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हल्की झड़प की भी सूचना है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. विकास चंद्र त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया और संयम बरतने की अपील की। क्या है आगे की रणनीति? पुलिस के अनुसार जांच कई एंगल से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। हालांकि 48 घंटे बाद भी ठोस सुराग न मिलने से अधिवक्ता समुदाय में नाराजगी बरकरार है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और संभावित गिरफ्तारी पर टिकी है।
- *वकील शोएब हत्याकांड: एसपी ऑफिस घिरा, प्रशासन हिला* 🔹 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग, वकीलों का हल्ला बोल #Barabanki #AdvocateMurder #PoliceAction2
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1
- लखनऊ में मोहन मेकिंग पक्का पुल के पास लंबे समय से जमा कूड़े के बड़े ढेर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और दूर तक धुएँ का गुबार फैल गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।1
- Post by Journalist Manoj Shukla1
- देवरिया जिले से खबर है, जहां यूजीसी समेत अन्य कथित अन्यायपूर्ण काले कानूनों के विरोध में आज महारानी चण्डिका छात्रावास परिसर में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलंकार अग्निहोत्री रहे। पत्रकारों से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है और जनहित के बजाय लाभ कमाने वाली व्यवस्था की तरह काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि देश के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने और व्यवस्था के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि विशेषकर स्वर्ण और ओबीसी वर्ग के बीच सरकार के प्रति समर्थन घट रहा है और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विवादित नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए।1
- यह मेरे गाव सूरजपुर है जो बहुत जा द बिकास कर रहा है और तरकी पर है और वह इस विडियो में सा फ दिख रहा है और मेरे गाव का नाम सूरजपुर चक ऊथ है म ऊ जिले मे पडता है1
- स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 05 अन्तर्जनपदीय चोरों की गिरफ्तारी, कब्जे/निशांदेही पर भारी मा1
- *विधानसभा में जोरदार हंगामा: सपा विधायक और मंत्री में तीखी बहस* 🔹 स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर अतुल प्रधान और ब्रजेश पाठक आमने-सामने #UPVidhansabha #SamajwadiParty #BrajeshPathak1
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1