ब्रज होली महोत्सव-2026: अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न, दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम की समय-सारणी जारी* डीग, 18 फरवरी 2026। विश्व पटल पर ब्रज संस्कृति की अमिट छाप छोड़ने वाले ब्रज होली महोत्सव-2026 के सफल आयोजन एवं पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु बुधवार को पंचायत समिति सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां ने की तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जौहरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था एवं पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि ब्रज की यह गौरवशाली परंपरा पूर्ण गरिमा के साथ संपन्न हो सके। पर्यटन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 26 फरवरी को डीग में विविध आयोजनों के साथ होगा। इस दिन प्रातः 10 बजे मेला मैदान में रस्सा-कस्सी, कबड्डी, मटका दौड़ और अन्य पारंपरिक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात, दोपहर 12 बजे डीग महल परिसर में मेहंदी, रंगोली, चित्रकला एवं मूंछ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सायं 4 बजे डीग महल के ऐतिहासिक रंगीन फव्वारों का संचालन और राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जिसका समापन सायं 7 बजे एक भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। महोत्सव के द्वितीय दिवस, 27 फरवरी को कामां में धार्मिक एवं पारंपरिक होली के रंगों की छटा बिखरेगी। प्रातः 7:15 बजे लाल दरवाजा पर गणेश पूजन के उपरांत, प्रातः 9 बजे से कामां के प्रमुख मंदिरों में गुलाल होली, कुंज गुलाल, दूध-दही, लड्डू होली एवं लठ्ठमार होली का आयोजन परंपरानुसार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे श्री गोपीनाथ जी मंदिर व श्री राधा वल्लभ जी मंदिर से गोकुल चन्द्रमा मंदिर तक लोक कलाकारों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायं 4 बजे श्री राधा वल्लभ जी मंदिर में फूलों की होली एवं लठ्ठमार होली का विशेष आकर्षण रहेगा। सायं 6 बजे विमल कुंड पर महाआरती एवं दीपदान के पश्चात, श्री गोपीनाथ जी मंदिर में होरी के रसिया गायन और रात्रि 7 बजे कोट ऊपर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का समापन होगा। इसके अतिरिक्त भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग को शीघ्र अनुमति प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
ब्रज होली महोत्सव-2026: अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न, दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम की समय-सारणी जारी* डीग, 18 फरवरी 2026। विश्व पटल पर ब्रज संस्कृति की अमिट छाप छोड़ने वाले ब्रज होली महोत्सव-2026 के सफल आयोजन एवं पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु बुधवार को पंचायत समिति सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां ने की तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जौहरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था एवं पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि ब्रज की यह गौरवशाली परंपरा पूर्ण गरिमा के साथ संपन्न हो सके। पर्यटन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 26 फरवरी को डीग में विविध आयोजनों के साथ होगा। इस दिन प्रातः 10 बजे मेला मैदान में रस्सा-कस्सी, कबड्डी, मटका दौड़ और अन्य पारंपरिक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात, दोपहर 12 बजे डीग महल परिसर में मेहंदी, रंगोली, चित्रकला एवं मूंछ प्रतियोगिताएं आयोजित
होंगी। सायं 4 बजे डीग महल के ऐतिहासिक रंगीन फव्वारों का संचालन और राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जिसका समापन सायं 7 बजे एक भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। महोत्सव के द्वितीय दिवस, 27 फरवरी को कामां में धार्मिक एवं पारंपरिक होली के रंगों की छटा बिखरेगी। प्रातः 7:15 बजे लाल दरवाजा पर गणेश पूजन के उपरांत, प्रातः 9 बजे से कामां के प्रमुख मंदिरों में गुलाल होली, कुंज गुलाल, दूध-दही, लड्डू होली एवं लठ्ठमार होली का आयोजन परंपरानुसार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे श्री गोपीनाथ जी मंदिर व श्री राधा वल्लभ जी मंदिर से गोकुल चन्द्रमा मंदिर तक लोक कलाकारों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायं 4 बजे श्री राधा वल्लभ जी मंदिर में फूलों की होली एवं लठ्ठमार होली का विशेष आकर्षण रहेगा। सायं 6 बजे विमल कुंड पर महाआरती एवं दीपदान के पश्चात, श्री गोपीनाथ जी मंदिर में होरी के रसिया गायन और रात्रि 7 बजे कोट ऊपर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का समापन होगा। इसके अतिरिक्त भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग को शीघ्र अनुमति प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
- isme se bahut badbu aatai h isko koi saaf krne nhi aata ye takriban 6 mahine se ganda hi pda h2
- हाईवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत डीग कामा मार्ग पर हीरो एजेंसी के सामने हुआ हादसा डीग ।डीग-कामा रोड पर हीरो बाइक एजेंसी के सामने मंगलवार की रात्रि में करीब पौने 9 बजे एक हाइवा ट्रक और बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाइवा को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना कोतवाली के Si अमर सिंह गुर्जर ने बताया है कि बाइक सवार कामा थाने के गांव छिछरवाड़ी का निवासी था। उन्होंने बताया है कि मंगलवार की रात्रि में करीब पौने 9 बजे गांव छिछरबाड़ी निवासी रामेश्वर करीब 40 वर्ष पुत्र फूल सिंह लोधा बाइक से अपने गांव छिछरवाडी जा रहा था। इसी दौरान डीग कामा रोड पर रेलवे फाटक से पहले हीरा बाइक एजेंसी के सामने कामा की ओर से आ रहे एक हाइवा से उसकी बाइक की टक्कर हो गई ,जिससे बाइक पर सवार युवक रामेश्वर 40 वर्ष पुत्र फूल सिंह लोधा निवासी छिछिर बाडी की मौके पर ही मौत ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर Asi पप्पू सिंह पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जबकि हाईवा को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।4
- मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का झरना ये पानी की टंकी यूपी के महोबा में बनाई गई। इसको बनाने में जनता के 65 लाख रुपए खर्च किए गए। टेस्टिंग के एक दिन बाद ही टंकी से झरने की तरह पानी गिरने लगा। असल में ये सबूत है मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का। जल जीवन मिशन और इस जैसी तमाम योजनाएं सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार का जरिया बन कर रह गई हैं। इन योजनाओं के तहत BJP से जुड़े लोगों को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है और उसके बाद जनता के पैसों की लूट खसोट होती है। मोदी का साफ संदेश है- 'तुम भी खाओ, मुझे भी खिलाओ'2
- 🚨 फरह पुलिस की मुठभेड़ में लूट का वांछित आरोपी महेंद्र उर्फ हल्के घायल गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद1
- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ज्वैलर्स के साथ हुई धोखाधड़ी के अपराध में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का 01 एण्ड्रॉयड मोबाईल व 145000- रुपया बरामद ।1
- बर्गर बर्गर बर्गर बर्गर डोकरी की बैकरी का फेमस बर्गर1
- Post by Vinay_creator1121
- थाना जमुना पार क्षेत्र की नगला काजी में दो पक्षों में पथराप जमकर पत्थर फेक और लाठी डंडे चले पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया1