समान नागरिक संहिता पर आमजन दें अपने सुझाव,वेबसाइट एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं अपनी राय जिला कलक्टर ने अधिकाधिक नागरिकों से सहभागिता की अपील की जैसलमेर। राजस्थान में समान नागरिक संहिता यूसीसी के संबंध में आमजन की राय एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में नागरिकों की सुविधा के लिए पद पोर्टल विकसित किया गया है जहां कोई भी नागरिक सरलता से अपने सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। प्रचार सामग्री में उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर भी सीधे पोर्टल पर पहुंचकर सुझाव दिए जा सकते हैं। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने जिले के सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रत्येक नागरिक की राय बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग पोर्टल अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज कर राज्य सरकार की इस जनभागीदारी आधारित पहल को सफल बनाने में योगदान दें।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के विचारों एवं सुझावों को समाहित करते हुए एक ऐसी समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार करना है जो सामाजिक समरसता न्याय समानता तथा संविधान की भावना के अनुरूप हो। नागरिकों के सुझाव इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला कलक्टर ने जिले के सभी विभागों जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों शिक्षण संस्थानों एवं आमजन से आग्रह किया है कि वे इस जनहितकारी पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अधिकाधिक लोगों को पोर्टल एवं क्यूआर कोड के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।

- एबीवीपी के पूर्व अध्यक्ष ने SHO (थानाधिकारी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सेना और सुरक्षा बलों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में तिरंगा फहराने पर आपत्ति जताने का मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। धरना स्थल से बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि SHO खुद अपनी सफाई में पोस्टर बनवाकर अपने ही अधीनस्थ कर्मचारियों के जरिए सोशल मीडिया पर प्रसारित करवा रहे हैं।1
- अगले 3 घंटों में बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालौर और फलोदी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की बहुत संभावना है।1
- जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: ऊंट से भिड़ी सेना की SUV, कई बार पलटी; मेजर की मौत, दो लेफ्टिनेंट गंभीर जैसलमेर। शहर के पास थईयात आर्मी एरिया में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक युवा मेजर की मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार टाटा सफारी के सामने अचानक ऊंट आ गया और वाहन उससे जा टकराया। जानकारी के अनुसार, मेजर हमजा आरिफ अपने साथी अधिकारियों के साथ ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे जैसलमेर शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया के पास सड़क पर अचानक ऊंट आ जाने से SUV उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित होकर करीब 4 से 5 बार पलट गया और लगभग 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद वाहन में सवार तीनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मिलिट्री और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे अधिकारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मेजर हमजा आरिफ को मृत घोषित कर दिया। मेजर हमजा आरिफ की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है और वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। हादसे में घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेजर के पार्थिव शरीर को राजकीय जवाहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। हादसे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस तथा आर्मी पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।1
- राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर जोर की तैयार बैठक हुई राजस्थान1
- स्व. श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा अनावरण समारोह दिव्यलोक सेवा संस्थान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में स्वर्गीय श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा का अनावरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। दिव्यलोक सेवा संस्थान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में स्वर्गीय श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा का अनावरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह अवसर केवल एक प्रतिमा के अनावरण का नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व के आदर्शों, सेवा-भाव और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने का था, जिन्होंने अपने जीवन से अनेक लोगों को प्रेरणा प्रदान की। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने स्व. भण्डारी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, समर्पण, सादगी और मानवीय मूल्यों का अनुपम उदाहरण था। वक्ताओं ने उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियाँ और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।1
- जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी जताया4
- *ओम नमो नारायण सा🙏* *कल 2 अगस्त 2026 को होने वाली मीटिंग में अपना अमूल्य समय निकालकर अवश्य पधारें !!* *आपकी गरिमामय उपस्थिति एवं महत्वपूर्ण सुझाव ही उत्तर ग्रामीण गोस्वामी समाज का बेहतरीन भविष्य और आगामी दिशा और दशा तय करेंगे !!* 🙏🕉️🚩 *मीटिंग स्थान- उत्तर ग्रामीण गोस्वामी सभा भवन एवं छात्रावास इंदिरा कॉलोनी बाड़मेर* *दिनांक एवं समय - 2 अगस्त 2026 , रविवार , सुबह ठीक 10 बजे* *(कृपया समय का विशेष ध्यान रखें !!)*1