Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर सांथलका गांव (Santhalka Village) में दबिश देकर पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे 21 भरे हुए और 25 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन को भी ज़ब्त किया गया है।
सुनील कान्त गोल्डी
भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर सांथलका गांव (Santhalka Village) में दबिश देकर पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे 21 भरे हुए और 25 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन को भी ज़ब्त किया गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- किशनगढ़बास में सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड महोत्सव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संत कंवर राम मंदिर में झंडा रोहण, सत्संग, और लंगर (भंडारा) सहित विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। महोत्सव के मुख्य विवरण: आयोजन: किशनगढ़बास के संत कंवर राम हरि मंदिर और अन्य स्थानों पर। सिंधी नव वर्ष और झूलेलाल जयंती (वरुण देव का अवतार) को पारंपरिक तरीके से मनाना। सिंधी समुदाय के लोग, महिलाएं और युवा पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।1
- खैरथल-तिजारा पुलिस का बड़ा धमाका; गेहूं के खेत में लहलहा रही थी अफीम, 393 किलो खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार खैरथल-तिजारा जिले की खैरथल थाना पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हरसौली गांव में घेराबंदी कर गेहूं की फसल के बीच अवैध रूप से उगाई गई अफीम की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 5050 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनका वजन 393 किलोग्राम बताया जा रहा है। गेहूं की आड़ में रची थी साजिश पुलिस अधीक्षक (SP) बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि तस्कर ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अफीम के पौधों को गेहूं की फसल के बीचों-बीच लगा रखा था, ताकि किसी को शक न हो। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी, तो वहां भारी मात्रा में अफीम की फसल लहलहाती मिली। आरोपी ओमी जाट गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने खेत के मालिक ओमी पुत्र जगदीश प्रसाद (जाति जाट), निवासी हरसौली को मौके से ही धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में अफीम की खेती करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस टीम को मिली कामयाबी आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी जया सिंह और सीओ लाल सिंह यादव के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। टीम का नेतृत्व खैरथल थानाधिकारी रामकिशन यादव ने किया। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह (न. 172) की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने आसूचना संकलन कर इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस की चेतावनी एडिशनल एसपी जया सिंह ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- भाजपा सरकार की तानाशाही के कारण आम जन परेशान यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मभाजपा सरकार की तानाशाही के कारण आम जन परेशान महेश गुर्जरयूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव महेश गुर्जर ने आज मुण्ड़ावर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही कर प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहती है , बेहिसाब मंहगाई और बेरोजगारी के कारण आम आदमी का जीवन यापन करना दूभर हो गया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगाहेश गुर्जर ने आज मुण्ड़ावर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही कर प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहती है , बेहिसाब मंहगाई और बेरोजगारी के कारण आम आदमी का जीवन यापन करना दूभर हो गया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा1
- Post by Juned Khan1
- 🚨 गेहूं की फसल में छिपी अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5,050 पौधे जब्त हरसौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 393 किलो अफीम बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट (हरसौली), खैरथल-तिजारा। खैरथल। हरसौली गांव में खैरथल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं की फसल के बीच उगाई जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 5,050 अफीम के हरे पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। *दो बीघा जमीन पर चल रही थी अवैध खेती* थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को 18 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि हरसौली गांव के पास एक खेत में गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की जांच की। जांच के दौरान गेहूं की फसल के बीच करीब दो बीघा जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए। मौके पर मौजूद आरोपी ने पूछताछ में खेत और फसल को अपना होना स्वीकार कर लिया। *393 किलो अफीम जब्त, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज* पुलिस ने मौके पर अफीम के पौधों को उखाड़कर गिनती की, जिसमें कुल 5,050 पौधे पाए गए। इनका कुल वजन करीब 393 किलोग्राम निकला। इसके बाद पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। *कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम* इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामकिशन यादव सहित पुलिस टीम के सदस्य—रमेश चंद, अशोक कुमार, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, धनपाल, जोगेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, राजेश, ईश्वर, संतोष, संदीप, हंसराज एवं महिला कांस्टेबल पुष्पा शामिल रहे।4
- Post by Sachin kumar1
- Post by Arvind1
- तिजारा: कपड़ों के दाम को लेकर विवाद बना हिंसा, दुकान पर हमला कर दो को पीटा1