*PHC स्वीकृति पर खुशी की लहर खातोदड़ा व पाली ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का जताया आभार* महेंद्रगढ़ जिले की खातोदड़ा और पाली ग्राम पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्वीकृत होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने रेवाड़ी स्थित रामपुरा हाउस पहुंचकर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से शिष्टाचार भेंट की और उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही PHC की स्वीकृति अब पूरी होने जा रही है, जिससे आसपास के गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कृष्ण सरपंच खतोदड़ा और देशराज सरपंच पाली ग्राम प्रतिनिधियों ने बताया कि अब मरीजों को छोटे-छोटे उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि गांव के नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में और भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि स्वीकृत PHC को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।