वायरल ऑडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल* *विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा कार्यकर्ता जनक सोनी की कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल* जोधपुर। विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक सोनी के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक अधूरे कार्य को लेकर कार्यकर्ता विधायक से काम पूरा कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वायरल बातचीत में कार्यकर्ता कथित तौर पर कहते हैं कि “मेरे कहने और विश्वास पर जनता ने आपको वोट दिए, अब उन्हीं लोगों के काम के लिए आपसे कह रहा हूं।” इस पर विधायक की ओर से कथित तौर पर “कबीर नगर में क्या इंटरेस्ट है..?” सवाल किया जाता है। जवाब में कार्यकर्ता कहते हैं कि वहां से वोट दिलाना ही उनका इंटरेस्ट था, इसके अलावा कुछ नहीं। ऑडियो वायरल होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जनता के बीच जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं। *दैनिक ख़बर मारवाड़ इस वायरल ऑडियो की सत्यता अथवा उसमें मौजूद आवाजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो की वास्तविकता और बातचीत के संदर्भ की पुष्टि संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी*
वायरल ऑडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल* *विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा कार्यकर्ता जनक सोनी की कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल* जोधपुर। विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक सोनी के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक अधूरे कार्य को लेकर कार्यकर्ता विधायक से काम पूरा कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वायरल बातचीत में कार्यकर्ता कथित तौर पर कहते हैं कि “मेरे कहने और विश्वास पर जनता ने आपको वोट दिए, अब उन्हीं लोगों के काम के लिए आपसे कह रहा हूं।” इस पर विधायक की ओर से कथित तौर पर “कबीर नगर में क्या इंटरेस्ट है..?” सवाल किया जाता है। जवाब में कार्यकर्ता कहते हैं कि वहां से वोट दिलाना ही उनका इंटरेस्ट था, इसके अलावा कुछ नहीं। ऑडियो वायरल होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जनता के बीच जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं। *दैनिक ख़बर मारवाड़ इस वायरल ऑडियो की सत्यता अथवा उसमें मौजूद आवाजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो की वास्तविकता और बातचीत के संदर्भ की पुष्टि संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी*
- स्पेन में सूर्य ग्रहण ग्रहण का अद्भुत नज़ारा। दोपहर में दिखा रात का नजारा...सड़क पर उतरा पूरा स्पेन।1
- हर्षाेल्लास व उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह* *वीरांगनाओं एवं जिला स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त 99 प्रतिभाओं को किया सम्मानित* *हर्षाेल्लास व उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह* *वीरांगनाओं एवं जिला स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त 99 प्रतिभाओं को किया सम्मानित* पाली, 15 अगस्त। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में हर्षाेल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह राजकीय श्री बांगड़ स्टेडियम में आयोजित हुआ। समारोह में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुआ तथा कैबिनेट मंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए गौरव का पर्व है। आज के दिन हमें आजादी मिली और यह हम सभी के लिए गौरव का पल है। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय गौरव की भावना को सदैव हृदय में संजोए रखने तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से इनका लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पाली जिले में गत वर्षों में विकास के कई आयाम स्थापित हुए हैं तथा राज्य बजट में मुख्यमंत्री द्वारा जिले को कई सौगातें दी गई हैं। *वीरांगनाओं एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त प्रतिभाओं का सम्मान* जिला स्तरीय समारोह में देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों की वीरांगनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने एवं सराहनीय कार्य करने वाली कुल 99 प्रतिभाओं को जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। *जिला कलेक्टर ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं* जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर पाली जिले के समस्त जिलेवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा बैण्डवादन किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने राज्यपाल महोदय के अभिभाषण का पठन किया। *जिला कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों में किया ध्वजारोहण* मुख्य समारोह से पूर्व जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने अपने निवास सहित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला परिषद, नगर विकास न्यास कार्यालय एवं डिस्ट्रिक्ट क्लब में ध्वजारोहण किया तथा पुलिस दल की सलामी ली। इस दौरान संबंधित कार्यालयों के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। जिले के अन्य राजकीय कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। *यह रहे मौजूद* समारोह में सांसद पी. पी. चौधरी, विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत सहित जनप्रतिनिधि सुनील भंडारी, पुखराज पटेल, त्रिलोक चौधरी, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।5
- महापुरुषों की मूर्तियों की अनदेखी पर भड़के विधायक भीमराज भाटी और शहर अध्यक्ष हकीम भाई, बोले—राष्ट्रीय पर्व पर भी नहीं हुई सफाई पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापुरुषों की मूर्तियों और प्रमुख चौराहों की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। विधायक भीमराज भाटी और कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष हकीम भाई ने मीडिया से बातचीत में महात्मा गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्तियों की कथित उपेक्षा पर गहरा रोष जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और उचित रखरखाव तक नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर प्रशासन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्थाओं में लापरवाही दिखाई देना चिंता का विषय है। *औपचारिकताओं तक सीमित व्यवस्था का आरोप* भाटी और हकीम भाई ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित जिम्मेदार केवल औपचारिकताएं पूरी करने में लगे हैं। ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के सम्मान एवं रखरखाव को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। *कार्यकर्ताओं और आमजन में भी रोष* कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं की अनदेखी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में भी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर के प्रमुख चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित साफ-सफाई एवं उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानजनक वातावरण बना रहे।2
- नवलगढ़ की बड़ी खबर नवलगढ़ में तिरंगा लहराते हुए देखा लोक प्रशासन तिरंगा उल्टा है1
- नागाजी महाराज श्री मठ में गूंजे वैदिक मंत्र, बारिश की कामना को उमड़ा आस्था का सैलाब रोहित जोशी । खंडप नागाजी महाराज श्री मठ खंडप में रविवार को वार्षिक हवन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। वार्षिक धार्मिक आयोजन में खंडप सहित डाबली गोलियां, सरवड़ी, चियाली, रोजियों की ढाणी, अर्थंडी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मठ परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने नागाजी महाराज की समाधि के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र में अच्छी बारिश, खुशहाली, सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की गई। ग्रामीणों ने नागाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। मंत्रोच्चारण के बीच दी हवन में आहुतियां वार्षिक हवन कार्यक्रम में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन की विधि संपन्न करवाई। हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने विधिवत आहुतियां देकर लोक कल्याण और क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की। हवन के दौरान गूंजते वैदिक मंत्रों और धार्मिक जयकारों से मठ परिसर का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। महंत उमाकांत गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नागाजी महाराज की समाधि के दर्शन के साथ ही मठ के महंत उमाकांत गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। महंत ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, सद्भाव और समाजहित के कार्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने सभी के सुख-शांति एवं क्षेत्र की समृद्धि की मंगलकामना की। आस्था का केंद्र बना नागाजी महाराज श्री मठ वार्षिक हवन कार्यक्रम के दौरान आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। ग्रामीणों के लिए नागाजी महाराज श्री मठ लंबे समय से आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र रहा है। वार्षिक हवन में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सामूहिक रूप से क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं खुशहाली की प्रार्थना की2
- विकसित भारत' और 'विकसित उत्तर प्रदेश' के लिए हम सब सामूहिक रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, यही स्वाधीनता सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी... विकसित भारत' और 'विकसित उत्तर प्रदेश' के लिए हम सब सामूहिक रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, यही स्वाधीनता सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी...1
- सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत का जोधपुर दौरा l जोधपुर पहुंचने पर होटल ताज हरी महल में हुआ स्वागत l आज एनएलयू के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे सम्मिलित l1
- तिरंगे की शान में गूंजा खंडप स्कूल विद्यार्थियों ने दी रंगा -रंग प्रस्तुतियां4
- बालोतरा में मातृशक्ति मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया बालोतरा। बालोतरा में पूर्व पार्षद के निवास स्थल पर मातृशक्ति ने मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया।4