logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डलमऊ। कुटिया चौराहे पर दो डंपरों की लापरवाही से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत रायबरेली l डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुटिया चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। डलमऊ से जगतपुर की ओर जा रहा डंपर (BR 24 GD 5072) और जगतपुर से डलमऊ की ओर आ रहा दूसरा डंपर (UP 78 GT 2511) दोनों की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण पहला डंपर अनियंत्रित हो गया। यह डंपर स्कूटी (UP 33 AU 0466) पर पलट गया, जिससे स्कूटी चालक अनुज कुमार पुत्र इंद्र कुमार (उम्र करीब 35 वर्ष), निवासी बेला टिकी (थाना भदोखर) की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

1 day ago
user_Ravindra Kumar
Ravindra Kumar
पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
1 day ago

डलमऊ। कुटिया चौराहे पर दो डंपरों की लापरवाही से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत रायबरेली l डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुटिया चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। डलमऊ से जगतपुर की ओर जा रहा डंपर (BR 24 GD 5072) और जगतपुर से डलमऊ की ओर आ रहा दूसरा डंपर (UP 78 GT 2511) दोनों की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण पहला डंपर अनियंत्रित हो गया। यह डंपर स्कूटी (UP 33 AU 0466) पर पलट गया, जिससे स्कूटी चालक अनुज कुमार पुत्र इंद्र कुमार (उम्र करीब 35 वर्ष), निवासी बेला टिकी (थाना भदोखर) की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • दोनों वीडियो देख अंतर बताईए - नियम तो वही है फिर या तो इन 6 वर्षों में सरकार की नीयत बदल गई या फिर इन वर्षों में बड़ी तेजी से संसदीय परंपराओं में गिरावट आ गई… लोकसभा अध्यक्ष महोदय का ही पुराना वीडियो गवाही दे रहा है कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा का दायरा असीमित है। लोकसभा अध्यक्ष जी दोहरा मापदंड क्यों ? पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    दोनों वीडियो देख अंतर बताईए -
नियम तो वही है फिर या तो इन 6 वर्षों में सरकार की नीयत बदल गई या फिर इन वर्षों में बड़ी तेजी से संसदीय परंपराओं में गिरावट आ गई…
लोकसभा अध्यक्ष महोदय का ही पुराना वीडियो गवाही दे रहा है कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा का दायरा असीमित है।
लोकसभा अध्यक्ष जी दोहरा मापदंड क्यों ?
पराग प्रसाद रावत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    5 min ago
  • रायबरेली सदर में फॉर्म-7 दुरुपयोग: "श्री राम" के नाम पर मुस्लिम मतदाताओं के वोट निशाने पर, 80+ नाम प्रभावित रायबरेली l सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फॉर्म-7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का मामला सामने आया है। रायबरेली समाजवादी पार्टी के अनुसार, बूथ 166, मुस्लिम बहुल इलाके में "श्री राम" नाम से दर्ज आपत्तियों के जरिए 99 मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश हुई, जिसमें से करीब 80 वोट प्रभावित हुए हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्जी फॉर्म-7 रद्द करने, नाम बहाल करने और जांच की मांग की गई। सपा का आरोप है कि यह PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) वोटरों को निशाना बनाने की साजिश है।
    3
    रायबरेली सदर में फॉर्म-7 दुरुपयोग: "श्री राम" के नाम पर मुस्लिम मतदाताओं के वोट निशाने पर, 80+ नाम प्रभावित
रायबरेली l सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फॉर्म-7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का मामला सामने आया है। रायबरेली समाजवादी पार्टी के अनुसार, बूथ 166, मुस्लिम बहुल इलाके में "श्री राम" नाम से दर्ज आपत्तियों के जरिए 99 मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश हुई, जिसमें से करीब 80 वोट प्रभावित हुए हैं।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्जी फॉर्म-7 रद्द करने, नाम बहाल करने और जांच की मांग की गई। सपा का आरोप है कि यह PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) वोटरों को निशाना बनाने की साजिश है।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    53 min ago
  • मध्य प्रदेश में UGC हुआ लागू... सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मोहन सरकार
    1
    मध्य प्रदेश में UGC हुआ लागू... सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मोहन सरकार
    user_Vinay Kumar Srivastav
    Vinay Kumar Srivastav
    पत्रकार सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लोकेशन रायबरेली रायबरेली खनन निदेशक माला श्रीवास्तव व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर खनन विभाग व एआरटीओ प्रवर्तन ने की बड़ी कार्रवाई अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को किया सीज प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप शासन के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई है टॉक्स फोर्स डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा गांव के पास का है मामला स्थान -डलमऊ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    लोकेशन रायबरेली
रायबरेली खनन निदेशक माला श्रीवास्तव व  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर खनन विभाग व एआरटीओ प्रवर्तन ने की बड़ी कार्रवाई 
अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को किया सीज 
प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप 
शासन के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई है टॉक्स फोर्स
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा गांव के पास का है मामला
स्थान -डलमऊ रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायबरेली जिले में गुटखा-पान मसाला महंगाई पर विवाद, दुकानदार ने महिला को जमकर पीटा: कई घायल, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया **रायबरेली, 3 फरवरी 2026** – रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवानंदपुर में एक दुकान पर पुड़िया (गुटखा/पान मसाला) खरीदने गई महिला के साथ दुकानदार द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना केंद्रीय बजट के बाद पान मसाला और गुटखा में आई महंगाई से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए बढ़े हुए दाम पर बेच रहा था। महिला के विरोध करने पर दुकानदार ने क्रोधित होकर उसे बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त होने पर औपचारिक जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। **घटना का विवरण** दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) की रात करीब 10 बजे के आसपास देवानंदपुर में एक स्थानीय दुकान पर यह वारदात हुई। महिला दुकान से पुड़िया खरीदने पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में केंद्रीय बजट में पान मसाला और गुटखा पर टैक्स/महंगाई बढ़ने के बाद दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए रेट पर बेच रहा था। महिला ने इस पर आपत्ति जताई और सही पुराना रेट मांगा। विरोध करने पर दुकानदार भड़क गया और उसने महिला पर ब्रह्म (लाठी या डंडा) से हमला कर दिया। मारपीट इतनी तेज हुई कि आसपास खड़े कुछ लोग भी बीच-बचाव में आ गए, लेकिन दुकानदार और उसके साथियों ने पत्थर और अन्य तरीकों से हमला जारी रखा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिला खुद गंभीर रूप से चोटिल बताई जा रही है। **पुलिस की कार्रवाई** मिल एरिया थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता या गवाहों की तरफ से औपचारिक शिकायत (तहरीर) मिलते ही धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। अभी तक यह मामला मारपीट और संभावित दंगा/झड़प से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। **स्थानीय प्रतिक्रिया** इस घटना से इलाके में काफी रोष है। स्थानीय लोग महंगाई के नाम पर काले बाजारी और जबरन नए रेट थोपने की शिकायत कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बजट के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जहां दुकानदार ग्राहकों पर दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रायबरेली जिले में गुटखा-पान मसाला महंगाई पर विवाद, दुकानदार ने महिला को जमकर पीटा: कई घायल, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया
**रायबरेली, 3 फरवरी 2026** – रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवानंदपुर में एक दुकान पर पुड़िया (गुटखा/पान मसाला) खरीदने गई महिला के साथ दुकानदार द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना केंद्रीय बजट के बाद पान मसाला और गुटखा में आई महंगाई से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए बढ़े हुए दाम पर बेच रहा था। महिला के विरोध करने पर दुकानदार ने क्रोधित होकर उसे बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त होने पर औपचारिक जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
**घटना का विवरण**  
दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) की रात करीब 10 बजे के आसपास देवानंदपुर में एक स्थानीय दुकान पर यह वारदात हुई। महिला दुकान से पुड़िया खरीदने पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में केंद्रीय बजट में पान मसाला और गुटखा पर टैक्स/महंगाई बढ़ने के बाद दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए रेट पर बेच रहा था। महिला ने इस पर आपत्ति जताई और सही पुराना रेट मांगा।
विरोध करने पर दुकानदार भड़क गया और उसने महिला पर ब्रह्म (लाठी या डंडा) से हमला कर दिया। मारपीट इतनी तेज हुई कि आसपास खड़े कुछ लोग भी बीच-बचाव में आ गए, लेकिन दुकानदार और उसके साथियों ने पत्थर और अन्य तरीकों से हमला जारी रखा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिला खुद गंभीर रूप से चोटिल बताई जा रही है।
**पुलिस की कार्रवाई**  
मिल एरिया थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता या गवाहों की तरफ से औपचारिक शिकायत (तहरीर) मिलते ही धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। अभी तक यह मामला मारपीट और संभावित दंगा/झड़प से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
**स्थानीय प्रतिक्रिया**  
इस घटना से इलाके में काफी रोष है। स्थानीय लोग महंगाई के नाम पर काले बाजारी और जबरन नए रेट थोपने की शिकायत कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बजट के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जहां दुकानदार ग्राहकों पर दबाव डाल रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है। #ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators
    1
    कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है।
#ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company Haidergarh, Barabanki•
    19 hrs ago
  • pure fazil tukra road Raebareli jila share karo bhai
    1
    pure fazil tukra road Raebareli jila share karo bhai
    user_Raja Bhai
    Raja Bhai
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • श्री गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) की मरम्मत की मांग, ईओ नगरपालिका के खिलाफ जमकर की नारेबाजी रायबरेली: रायबरेली के श्री गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) के व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भवन की तत्काल मरम्मत की मांग की है। अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के नेतृत्व में व्यापार मण्डल ने बताया कि यह तीन मंजिला मार्केट 1976 में नगर पालिका द्वारा बनवाया गया था, ताकि स्थानीय व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा मिले।ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें, ऊपरी मंजिलों पर आवास, बैंक, सरकारी कार्यालय और राजनीतिक दफ्तर संचालित हैं। निर्माण के बाद कभी ठोस मरम्मत नहीं हुई, सिर्फ 2003 में छज्जों की पुताई हुई। जल निकासी की समस्या से छज्जे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, शीलन से भवन को नुकसान पहुंच रहा है। नगर पालिका बोर्ड ने 22 जून 2023 को मरम्मत का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मार्केट से पालिका को सालाना 14 लाख रुपये किराए की आय होती है। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में भवन को जर्जर बताया गया है।व्यापारियों ने विशेष मरम्मत (छत-छज्जे) और जल निकासी व्यवस्था की मांग की है, साथ ही उच्च स्तरीय तकनीकी कमेटी से स्थलीय जांच की अपील की है। इससे सरकारी धन बचेगा और हजारों लोगों की रोजी-रोटी सुरक्षित रहेगी।
    4
    श्री गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) की मरम्मत की मांग, ईओ नगरपालिका के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
रायबरेली: रायबरेली के श्री गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) के व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भवन की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के नेतृत्व में व्यापार मण्डल ने बताया कि यह तीन मंजिला मार्केट 1976 में नगर पालिका द्वारा बनवाया गया था, ताकि स्थानीय व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा मिले।ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें, ऊपरी मंजिलों पर आवास, बैंक, सरकारी कार्यालय और राजनीतिक दफ्तर संचालित हैं। निर्माण के बाद कभी ठोस मरम्मत नहीं हुई, सिर्फ 2003 में छज्जों की पुताई हुई। जल निकासी की समस्या से छज्जे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, शीलन से भवन को नुकसान पहुंच रहा है।
नगर पालिका बोर्ड ने 22 जून 2023 को मरम्मत का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मार्केट से पालिका को सालाना 14 लाख रुपये किराए की आय होती है। 
पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में भवन को जर्जर बताया गया है।व्यापारियों ने विशेष मरम्मत (छत-छज्जे) और जल निकासी व्यवस्था की मांग की है, साथ ही उच्च स्तरीय तकनीकी कमेटी से स्थलीय जांच की अपील की है। इससे सरकारी धन बचेगा और हजारों लोगों की रोजी-रोटी सुरक्षित रहेगी।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.