टीकाकरण अभियान के तहत 861 बालिकाओं ने लगवाया सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका देवास जिले में एचपीवी जिला चिकित्सालय देवास सहित स्वास्थ्य केंद्रों में 14 वर्ष की बेटियों को लेकर पहुंच रहे जागरूक माता-पिता महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 10 स्थानों पर यह टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि जिला चिकित्सालय देवास सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूक माता-पिता 14 वर्ष की बेटियों को लेकर स्वयं पहुंच रहे हैं। अब तक देवास जिले में अभियान के दौरान 861 बालिकाओं ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगवाया है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष पूर्ण न करने वाली बालिकाओं (जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन अभी तक अपना 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है) को निःशुल्क एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। यह टीका पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है, जो सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी ने बताया कि टीकाकरण के दिन अभिभावक अपनी बेटी के साथ मोबाइल फोन अवश्य लेकर आएं तथा आयु प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, राशन कार्ड या स्कूल की मार्कशीट जैसे दस्तावेज साथ लाएं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित आयु वर्ग की बालिकाओं के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपनी किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं और उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में सहयोग करें।
टीकाकरण अभियान के तहत 861 बालिकाओं ने लगवाया सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका देवास जिले में एचपीवी जिला चिकित्सालय देवास सहित स्वास्थ्य केंद्रों में 14 वर्ष की बेटियों को लेकर पहुंच रहे जागरूक माता-पिता महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 10 स्थानों पर
यह टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि जिला चिकित्सालय देवास सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूक माता-पिता 14 वर्ष की बेटियों को लेकर स्वयं पहुंच रहे हैं। अब तक देवास जिले में अभियान के दौरान 861 बालिकाओं ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगवाया है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया
जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष पूर्ण न करने वाली बालिकाओं (जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन अभी तक अपना 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है) को निःशुल्क एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। यह टीका पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है, जो सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी ने बताया कि टीकाकरण
के दिन अभिभावक अपनी बेटी के साथ मोबाइल फोन अवश्य लेकर आएं तथा आयु प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, राशन कार्ड या स्कूल की मार्कशीट जैसे दस्तावेज साथ लाएं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित आयु वर्ग की बालिकाओं के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपनी किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं और उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में सहयोग करें।
- यह तस्वीर शहर के रेवा बाग स्थित स्वास्थ्य केंद्र की है। शाम करीब 5:30 बजे बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का डब्बा लावारिस हालत में पड़ा मिला, जबकि केंद्र बंद होने का समय 6:30 बजे है। गौरतलब है कि इन वैक्सीन को विशेष तापमान में सुरक्षित रखना आवश्यक होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतनी संवेदनशील दवाओं को इस तरह असुरक्षित क्यों छोड़ा गया? यदि इस लापरवाही के कारण कल को किसी बच्चे के साथ कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?1
- Post by Sajid Pathan1
- देवास से (साजिद अली)✍️ यह तस्वीर शहर के रेवा बाग स्थित स्वास्थ्य केंद्र की है। शाम करीब 5:30 बजे बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का डब्बा लावारिस हालत में पड़ा मिला, जबकि केंद्र बंद होने का समय 6:30 बजे है। गौरतलब है कि इन वैक्सीन को विशेष तापमान में सुरक्षित रखना आवश्यक होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतनी संवेदनशील दवाओं को इस तरह असुरक्षित क्यों छोड़ा गया? यदि इस लापरवाही के कारण कल को किसी बच्चे के साथ कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?1
- इंदौर में एक ऑटो चालक की सतर्कता से 18 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। ऑटो चालक की समझदारी और जागरूकता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।1
- इंदौर में उत्साह के आगे धरे रह गए सुरक्षा इंतज़ाम! लोगों के जोश और भारी भीड़ के सामने प्रशासन के लगाए गए बैरिकेट्स भी टिक नहीं पाए। हजारों की संख्या में लोग राजवाड़ा पहुंचने के लिए उमड़ पड़े, जिससे कई जगह सुरक्षा इंतज़ाम बिखरते नजर आए। भीड़ के दबाव में बैरिकेट्स की हालत खराब हो गई और व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया। देखिए मौके का LIVE वीडियो — कैसे उत्साह के आगे धरे रह गए सारे सुरक्षा प्रबंध!1
- कन्नौद अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय के परिसर मे भारी अव्यवस्था . कन्नौद, अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय परिसर मे बेतरिब तरिके से खडे दो पहिया और चार पहिया वाहनो के कारण यातायात अवरोध की स्थिति बन जाती है पैदल चलने को भी जगह नही रहती है, मंगलवार दोपहर 3 बजे जागरूक नागरिक ने बताया कि आश्चर्य की बात है अनुविभागीय अधिकारी की सरकारी गाडी निर्धारित स्थान पर सडक से एक तरफ खडी रहती है . लेकिन यहां दिन भर आने वाले वाहनो को बीच मे खडे करने से परेशानी होती है जबकि इसी परिसर जनपद पंचायत भूमि भवन पंजीयक रोज गार गारन्टी तहसील खाद्य . लोकसेवा महिला बाल विकास सहित कई विभाग है और अब तो अपर कलेक्टर भी प्रत्येक गुरुवार को कन्नौद मे बैठते है ऐसी स्थिति मे यहां बाहर गांव से और कन्नौद से ही आने वाले रहवासियो की काफी भीड रहती है लेकिन वाहन पार्किग का कोई स्थान निर्धारित नही होने से यहां आने वाले व्यक्ति परेशान हो जाते है जबकि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के पीछे रोजगार गारंटी के भवन के सामने काफी खाली जगह पडी है यदि वहां वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित करके बोर्ड लगा दिया जाये जिससे यहां वाहन खडे नही होगे1
- This is the situation of muslim living Uttam Nagar is the new definition of justice?1
- कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा दिए गए सख्त निर्देश।2