बन्दर नियंत्रण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु मंकी हैंडलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया पहाड़ी (चित्रकूट) ग्राम पंचायत प्रसिद्धपुर के ब्लॉक-पहाड़ी में बंदर नियंत्रण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु मंकी हैंडलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में तथा प्रभागीय वनाधिकारी के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में किसान सभा के अध्यक्ष, विभिन्न ब्लॉकों से ग्राम विकास विभाग के 2-2 प्रतिनिधि, प्रत्येक वन क्षेत्र (Range) से 2-2 प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी चित्रकूट द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण किसानों एवं ग्रामीणों को आर्थिक क्षति एवं असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जनपद स्तर पर समन्वित कार्ययोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षित व्यक्तियों की टीम विकसित की जा रही है। प्रशिक्षण में मथुरा से आए विशेषज्ञ मोहम्मद आरिफ द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई कि— बंदरों से स्वयं की सुरक्षा किस प्रकार की जाए, बिना किसी हानि पहुँचाए बंदरों को सुरक्षित रूप से कैसे पकड़ा जाए, तथा बचाव एवं नियंत्रण की व्यावहारिक विधियाँ क्या हैं। उन्होंने मौके पर लाइव प्रदर्शन भी किया तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि अन्य जनपदों से बंदरों को लाकर क्षेत्र के जंगलों में छोड़े जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस विषय पर प्रभागीय वनाधिकारी महोदय द्वारा पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक रोकथामात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई। बंदर नियंत्रण हेतु रेस्क्यू वैन की व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी से समन्वय कर आवश्यक निर्णय लिए जाने का प्रयास किया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में वन विभाग को बंदर नियंत्रण हेतु पृथक वित्तीय प्रावधान प्राप्त नहीं है तथा शासनादेशानुसार ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों की भूमिका इस विषय में महत्वपूर्ण है। इस संबंध में उच्च स्तर पर भी विषय को अवगत कराया जाएगा। भविष्य की कार्ययोजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित ग्राम में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित “मंकी नियंत्रक ” तैयार किए जाएंगे, जिससे कम लागत में बंदर समस्या का समाधान संभव हो सके तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकें।
बन्दर नियंत्रण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु मंकी हैंडलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया पहाड़ी (चित्रकूट) ग्राम पंचायत प्रसिद्धपुर के ब्लॉक-पहाड़ी में बंदर नियंत्रण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु मंकी हैंडलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में तथा प्रभागीय वनाधिकारी के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में किसान सभा के अध्यक्ष, विभिन्न ब्लॉकों से ग्राम विकास विभाग के 2-2 प्रतिनिधि, प्रत्येक वन क्षेत्र (Range) से 2-2 प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी चित्रकूट द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण किसानों एवं ग्रामीणों को आर्थिक क्षति एवं असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जनपद स्तर
पर समन्वित कार्ययोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षित व्यक्तियों की टीम विकसित की जा रही है। प्रशिक्षण में मथुरा से आए विशेषज्ञ मोहम्मद आरिफ द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई कि— बंदरों से स्वयं की सुरक्षा किस प्रकार की जाए, बिना किसी हानि पहुँचाए बंदरों को सुरक्षित रूप से कैसे पकड़ा जाए, तथा बचाव एवं नियंत्रण की व्यावहारिक विधियाँ क्या हैं। उन्होंने मौके पर लाइव प्रदर्शन भी किया तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि अन्य जनपदों से बंदरों को लाकर क्षेत्र के जंगलों में छोड़े जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस विषय पर प्रभागीय वनाधिकारी महोदय द्वारा पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक रोकथामात्मक
कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई। बंदर नियंत्रण हेतु रेस्क्यू वैन की व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी से समन्वय कर आवश्यक निर्णय लिए जाने का प्रयास किया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में वन विभाग को बंदर नियंत्रण हेतु पृथक वित्तीय प्रावधान प्राप्त नहीं है तथा शासनादेशानुसार ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों की भूमिका इस विषय में महत्वपूर्ण है। इस संबंध में उच्च स्तर पर भी विषय को अवगत कराया जाएगा। भविष्य की कार्ययोजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित ग्राम में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित “मंकी नियंत्रक ” तैयार किए जाएंगे, जिससे कम लागत में बंदर समस्या का समाधान संभव हो सके तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकें।
- अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में जली तीन दुकानों के स्वामियों ने किसी के द्वारा आग लगाने का लगाया आरोप चित्रकूट के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र में रात-दर-रात सब्जी दुकानों में आगजनी से मचा हड़कंप — कई अस्थायी दुकानें राख, दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान। प्रत्यक्षदर्शियों ने शरारती तत्वों की सक्रियता बताई; पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है। वीडियो में स्थानीय (भारतीय) फुटेज दिखाया गया है और घटनाक्रम, 피해 व प्रशासन की प्रतिक्रिया संक्षेप में प्रस्तुत है। जानिए कौन है जिम्मेदार और क्या कदम उठाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ रोकी जा सकें। अगर आपको रिपोर्टिंग उपयोगी लगे तो वीडियो को लाइक और शेयर करें। #चित्रकूट #सब्जीमंडीआग #आगजनी #पुलीसजांच #स्थानीयन्यूज़ हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा सही और समय पर जानकारी पाएं। **अभय टीवी** पर सब्सक्राइब करें और हमेशा अपडेटेड रहें! वर्तमान समय में जिन दर्शकों के व्हाट्सएप नंबर में अभय टीवी की खबरें आती थी, अब वह खबरें व्हाट्सएप के नियमानुसार नहीं पहुंच पायेगी, अतः दर्शकों से अनुरोध है, कि वह किसी भी ग्रुप में या अपने व्हाट्सएप नंबर में अभय टी0 वी0 की खबरें देखें, तो अभय टीवी को सब्सक्राइब कर लें, ताकि उनको समय-समय पर अभय टी0 वी0 की खबरें देखने को मिले1
- #santrampaljimahraj1
- प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात SHO राजापुर ने संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक छात्र को परीक्षा केन्द्र हरिमोहन सिंह इण्टर कॉलेज बछरन चित्रकूट में समय से पहुंचाया गया आज दिनांक 18.02.2026 को उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र जो अपने ही स्कूल के0एल0पी0 मेमोरियल इण्टर कॉलेज कलवलिया रोड टेरा बुजुर्ग में परीक्षा देने पहुंच गया था, प्रवेश पत्र से ज्ञात हुआ कि छात्र का परीक्षा केन्द्र हरिमोहन सिंह इण्टर कॉलेज बछरन चित्रकूट है। जिसे तत्काल SHO राजापुर ने अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचाया गया। छात्र सहित शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।1
- सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट श्रीमती इला चौधरी की मेगा/ बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में बाइट।1
- Post by Ajay Kumar Bunkar1
- चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में मानवता की एक मिसाल सामने आई। कक्षा 10 का छात्र बुद्ध विलास हाई स्कूल की परीक्षा देने निकला, लेकिन गलती से गलत परीक्षा केंद्र पहुँच गया। परीक्षा शुरू होने में बस कुछ ही मिनट बाकी थे और सही केंद्र लगभग 18 किलोमीटर दूर था—एक चूक, पूरा साल बर्बाद कर सकती थी। इसी दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्र को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल सही परीक्षा केंद्र तक पहुँचाया। नतीजा—छात्र समय पर परीक्षा कक्ष में बैठा और उसका भविष्य सुरक्षित हो गया। यह घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि ज़रूरत के वक्त संरक्षक और मार्गदर्शक भी है। आज बुद्ध विलास के लिए पुलिस एक उम्मीद बनकर आई। 💯 🔥 वायरल लाइन (Highlight Caption) “18 किलोमीटर की दौड़, पुलिस के साथ—बच गया एक छात्र का पूरा साल!” #UttarPradesh #UPPolice #Chitrakoot #Rajapur #HumanityFirst #PoliceWithPeople #MotivationalNews #PositiveNews #StudentLife #BreakingGoodNews1
- “जागरूक रहिए। कीमत जानिए।“गुटखा से सेहत को नुकसान है — ये तो सच है ही।क्योंकि जानकारी ही असली ताकत है।”✔ बड़े पैकेट को छोटी-छोटी पुड़ियों में तोड़ दिया जाता है। ✔ ग्राहक को लगता है वह सिर्फ 10 या 15 रुपये खर्च कर रहा है। ✔ लेकिन पूरा पैकेट बिकने पर दुकानदार को भारी मुनाफा। ✔ ग्राहक को कभी पता ही नहीं चलता कि असली कीमत क्या है। धीरे-धीरे लत भी लगती है… और जेब से पैसा भी दोगुना निकलता है।1
- सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट श्रीमती इला चौधरी की मेगा/ बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में बाइट।1