ख़बर जिला सागर से। थाना सानौधा, जिला सागर दिनांक: 28.02.2026 *सानौधा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न* **होली, रंगपंचमी एवं रमजान शांतिपूर्वक मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय* सागर/सानौधा। आगामी होली, रंगपंचमी एवं पवित्र रमजान माह के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु थाना सानौधा परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा व्यवस्था तथा अफवाहों की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। *जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता* बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धार्मिक प्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र में सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। *सुरक्षा व्यवस्था एवं सख्त निगरानी* प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा, सघन गश्त एवं पेट्रोलिंग की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। *अफवाहों से सावधान रहने की अपील* थाना प्रभारी निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि त्योहारों की गरिमा बनाए रखना और उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास, शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे। थाना प्रभारी द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को आगामी त्योहारों की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। जिला पुलिस सागर आमजन से अपील करती है कि शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-बिजय चोहान बीना :-गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय द्वारा दोपहर 3 बजे पवित्र हृदय चर्च के फादर सेंन्टो1
- राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो शेयर कर बताई हटाए जाने की वजह! #AAP #RaghavChadha #AshokMittal #RajyaSabha #Politics #HindiNews1
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1
- Post by पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- बडी खबर ललितपुर जिले के मडावरा क्षेत्र आ रही है,जहाँ एक मृतका का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई पूरा मामला मडावरा क्षेत्र सोंरई उल्दना खुर्द के जंगल में मिली महिला की जली लाश के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या कर शव जलाने का गंभीर आरोप लगाया है, मृतका की पहचान आरती सहरिया पत्नी रामगोपाल सहरिया उम्र करीब 25 वर्ष निवासी सौलदा थाना मदनपुर के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है, कि आरती के पति ने ही उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया! #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #viralpost #latestnews #upnews #Lalitpur #latestnews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर नगर में हनुमान जयंती पर निकले विशाल जुलूस की शोभा यात्रा में अज्ञात चोरों और जेव कतरों ने पुलिस सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए शोभायात्रा में चल रहे पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के सोने चांदी के आभूषण और पर्से पर हाथ साफ कर दिए जिसकी शिकायत इस घटना का शिकार हुए श्रद्धालुओं ने ललितपुर थाना सदर कोतवाली में की है इसके बाद उन्हें सदर कोतवाली पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं दिलाया गया जिससे नाराज होकर सभी पीड़ित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अज्ञात चोर और जेब कतरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने इतनी कड़ी पुलिस सुरक्षा होने के बावजूद भी इस तरह की घटना का हो जाना पुलिस की निष्क्रियता और कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाती है.1
- 🙏🙏🙏🌹🌹🌹🌹🚀🚀🚀🚀🚀🚀🚀🚀🚀🚀🎊🎊🎊🎊1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चोहान खुरई की जनता का उत्सव डोहेला महोत्सव, आयोजन को लेकर पूर्व ग्रहमंत्री वर्तमान खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने की अधिकारियो के1