सवाई माधोपुर: जिला अस्पताल में 148 जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश, हब एंड स्पोक मॉडल के तहत मरीजों को मिलेगी बेहतर व त्वरित जांच सुविधा, सवाई माधोपुर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार हब एंड स्पोक मॉडल के तहत जिला अस्पताल सवाई माधोपुर में मरीजों को विभिन्न जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान जयपुर के निर्देशों की पालना में सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में 148 प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर जांचों के सुचारु संचालन और व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत डॉ. मानवेंद्र प्रताप शुक्ल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी (जांच) योजना की रिपोर्टिंग एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. बनवारी लाल मीना, सहायक आचार्य (पैथोलॉजी) को कृष्णा लैब का चिकित्सा अधिकारी प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए डॉ. गायत्री मीना, डॉ. हेमेन्द्र कुमार शर्मा तथा डॉ. दीपक शर्मा को भी दायित्व सौंपे गए हैं। जांच व्यवस्था के संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ तकनीकी सहायक वृंदावन मथुरिया को सौंपी गई है, जो कृष्णा लैब का संचालन सुनिश्चित करेंगे। वहीं एम/एस कृष्णा डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड, पुणे द्वारा आवश्यक मशीनें, रिएजेंट्स तथा तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

- Post by Bhagwan sharma1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता सवाई माधोपुर राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कलक्टर काना राम ने सर्किट हाउस में अगवानी की तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक शाखा का निरीक्षण करते हुए वहां कार्यरत कार्मिकों से संवाद किया तथा राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से एलआर शाखा का निरीक्षण करते हुए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, फाइलों के निस्तारण, राजस्व मंडल में लंबित पत्रावलियों की तामील तथा विभिन्न रिर्पोटो की प्रेषण स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से कोई भी फाइल लंबित न रखी जाए। बोर्ड अध्यक्ष ने ई-फाइल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का निस्तारण डिजिटल प्रणाली के माध्यम से समय पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न पोर्टल और वेबसाइटों की भी जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं से जुड़े भूमि आवंटन प्रकरणों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर 1077, 07462-220602 पर आमजन की समस्या समाधान की कार्यप्रणाली की भी जांच की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर गौरव मित्तल सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by Meena ji Meenaji1
- ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।1
- Post by Vishwanath Sharma1
- सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की। इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है । मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।2
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1