संभावना आवासीय विद्यालय और संभावना पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सह रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन "अघरं मधुरं वदनं मधुरं नयनं मधुरं " गीत की प्रस्तुति कर बच्चों ने मोहा मन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को निदेशक एवं प्राचार्या ने किया पुरस्कृत आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित "शांति स्मृति" संभावना आवासीय उच्च विद्यालय और मौलाबाग स्थित "शारदा स्मृति" संभावना पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव सह रूप सज्जा एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंच संचालन वरीय शिक्षक श्री अरविंद ओझा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत समूह नृत्य "श्याम सवेरे देखू तुमको कितना सुंदर रूप है.. से शुरू हुई। इसके बाद "अधरं मधुरं वदनं नयनं मधुरं गीत की प्रस्तुति नन्हे-मुन्ने बच्चों ने की। तत्पश्चात् रूप सज्जा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, यशोदा का रूप धारण कर अपनी कला का जौहर दिखाया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में अपने संस्कृति के प्रति लगाव के साथ-साथ अपनी कला के प्रदर्शन का मंच प्राप्त होता है। निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण योगीराज और ब्रहांड के गुरू है। कर्म की प्रधानता श्री कृष्ण का मूल मंत्र था। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र एवं डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान कर किया। संभावना आवासीय विद्यालय में रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा एवं कृष्ण बनने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें कुणाल कश्यप (कृष्णा) को प्रथम पुरस्कार, खुशी कुमारी (राधा), सक्षम सिंह (कृष्णा) को द्वितीय पुरस्कार, श्री पाण्डेय (राधा), अगस्तया मिश्रा (कृष्णा), जागृति कुमारी (राधा) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विशेष पुरस्कार आन्या सिंह (राधा), अनिका (राधा), रितिक कुमार (कृष्णा) एवं कृष्णा कुमार (कृष्णा) को दिया गया। वही संभावना पब्लिक स्कूल में रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा एवं कृष्ण बनने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें शिवांश तिवारी (कृष्णा) को प्रथम पुरस्कार वंशिका पाण्डेय (राधा) को द्वितीय पुरस्कार, किशन श्रीवास्तव (कृष्णा) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विशेष पुरस्कार छात्र प्रत्युश राज एवं छात्रा अंशिका कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम की शुरूआत समूह नृत्य श्याम सवेरे देखू तुमको कितना सुंदर रूप है से हुई। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। समूह नृत्य प्रस्तुत करने वालों बच्चों में रितिका, साक्षी, कनिक्षा सिंह, रूही सिंह, रितिका कुमारी, दिब्यम सिंह, सोम्या कुमारी आदि थी। समूह गीत कौन कहते है भगवान आते नहीं को छात्र-छात्रा अर्पिता केशरी, सलोनी कुमारी, सिक्षम सिंह, अपूर्वा सिंह, अक्षरा कुमारी, आरसी दूबे, प्रीति कुमारी, वंदना कुमारी, आर्या कुमारी, यूईका कुमारी, साक्षी सिंह, नंदिनी कुमारी आदि ने प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विशेष आकर्षण एक साथ 200 छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। महोत्सव में गीत-संगीत श्री धर्मेन्द्र कुमार, अमितेश रंजन और महेश शर्मा ने दिया। जबकि नृत्य परिकल्पना चिंटू कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंच परिकल्पना कला शिक्षक संजीव सिन्हा एवं साज-सज्जा कला शिक्षक विष्णु शंकर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, राजेश कुमार रमन, शिक्षिका कामिनी सिंह, निशा सिंह, शशि मिश्रा, शशि भूषण सिंह, रेणू कुमारी, दीपेश कुमार, स्वाती सिंह, जय शंकर, रंजीत कुमार एवं अंकित कुमार मिश्र समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
संभावना आवासीय विद्यालय और संभावना पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सह रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन "अघरं मधुरं वदनं मधुरं नयनं मधुरं " गीत की प्रस्तुति कर बच्चों ने मोहा मन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को निदेशक एवं प्राचार्या ने किया पुरस्कृत आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित "शांति स्मृति" संभावना आवासीय उच्च विद्यालय और मौलाबाग स्थित "शारदा स्मृति" संभावना पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव सह रूप सज्जा एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंच संचालन वरीय शिक्षक श्री अरविंद ओझा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत समूह नृत्य "श्याम सवेरे देखू तुमको कितना सुंदर रूप है.. से शुरू हुई। इसके बाद "अधरं मधुरं वदनं नयनं मधुरं गीत की प्रस्तुति नन्हे-मुन्ने बच्चों ने की। तत्पश्चात् रूप सज्जा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा,
यशोदा का रूप धारण कर अपनी कला का जौहर दिखाया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में अपने संस्कृति के प्रति लगाव के साथ-साथ अपनी कला के प्रदर्शन का मंच प्राप्त होता है। निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण योगीराज और ब्रहांड के गुरू है। कर्म की प्रधानता श्री कृष्ण का मूल मंत्र था। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र एवं डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान कर किया। संभावना आवासीय विद्यालय में रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा एवं कृष्ण बनने वाले बच्चों को
पुरस्कृत किया गया। इसमें कुणाल कश्यप (कृष्णा) को प्रथम पुरस्कार, खुशी कुमारी (राधा), सक्षम सिंह (कृष्णा) को द्वितीय पुरस्कार, श्री पाण्डेय (राधा), अगस्तया मिश्रा (कृष्णा), जागृति कुमारी (राधा) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विशेष पुरस्कार आन्या सिंह (राधा), अनिका (राधा), रितिक कुमार (कृष्णा) एवं कृष्णा कुमार (कृष्णा) को दिया गया। वही संभावना पब्लिक स्कूल में रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा एवं कृष्ण बनने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें शिवांश तिवारी (कृष्णा) को प्रथम पुरस्कार वंशिका पाण्डेय (राधा) को द्वितीय पुरस्कार, किशन श्रीवास्तव (कृष्णा) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विशेष पुरस्कार छात्र प्रत्युश राज एवं छात्रा अंशिका कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम की शुरूआत समूह नृत्य श्याम सवेरे देखू तुमको कितना सुंदर रूप है से हुई। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। समूह नृत्य प्रस्तुत करने वालों बच्चों में रितिका, साक्षी, कनिक्षा सिंह, रूही सिंह, रितिका कुमारी, दिब्यम सिंह, सोम्या कुमारी
आदि थी। समूह गीत कौन कहते है भगवान आते नहीं को छात्र-छात्रा अर्पिता केशरी, सलोनी कुमारी, सिक्षम सिंह, अपूर्वा सिंह, अक्षरा कुमारी, आरसी दूबे, प्रीति कुमारी, वंदना कुमारी, आर्या कुमारी, यूईका कुमारी, साक्षी सिंह, नंदिनी कुमारी आदि ने प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विशेष आकर्षण एक साथ 200 छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। महोत्सव में गीत-संगीत श्री धर्मेन्द्र कुमार, अमितेश रंजन और महेश शर्मा ने दिया। जबकि नृत्य परिकल्पना चिंटू कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंच परिकल्पना कला शिक्षक संजीव सिन्हा एवं साज-सज्जा कला शिक्षक विष्णु शंकर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, राजेश कुमार रमन, शिक्षिका कामिनी सिंह, निशा सिंह, शशि मिश्रा, शशि भूषण सिंह, रेणू कुमारी, दीपेश कुमार, स्वाती सिंह, जय शंकर, रंजीत कुमार एवं अंकित कुमार मिश्र समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
- गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील आरा, 3 सितंबर। गंगा एवं सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भोजपुर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने आमजन से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतते हुए आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने का आग्रह किया है। जिलाधिकारी ने शाहपुर, बड़हरा, कोईलवर, आरा सदर, उदवंतनगर एवं बिहियां प्रखंड के निचले एवं नदी किनारे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार लोगों को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने तथा इस दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों में स्नान करने, तेज बहाव के करीब जाने तथा नदी, घाट एवं जलमग्न क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें। बच्चों को नदी एवं जलमग्न क्षेत्रों के आसपास अकेले न जाने दें और नदी किनारे फोटो अथवा सेल्फी लेने से भी परहेज करें। नाव से आवागमन करने वाले लोग केवल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई अथवा अधिकृत नाव का ही इस्तेमाल करें तथा नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। जलमग्न सड़कों एवं रास्तों को तेज बहाव के बीच पैदल अथवा वाहन से पार करने का प्रयास नहीं करने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन ने नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं और निर्देशों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को मीडिया, सोशल मीडिया एवं माइकिंग के माध्यम से आमजन को लगातार जागरूक करने का निर्देश दिया है। आपात स्थिति में यहां करें संपर्क जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24×7 संचालित है। किसी भी आपात स्थिति में 94723 98730 एवं 06182-221233 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है।1
- भोजपुर जिला के भाकुनी पंचायत के बसंतपुर गांव चारों तरफ सेआने जाने भोजपुर जिला के भाकुरा पंचायत के बसंतपुर गांव चारों तरफ से आने जाने वाला रास्ता ब्लॉक हो गया है पानी का बहाव बहुत तेज है1
- जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने गंगा एवं सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आमजन से सावधानी बरतने की अपील आरा। गंगा एवं सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने आमजन से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। निचले एवं नदी किनारे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील जिलाधिकारी ने शाहपुर, बड़हरा, कोईलवर, आरा सदर, उदवंतनगर एवं बिहियाँ प्रखंड के निचले एवं नदी किनारे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार इन क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों पर स्थानांतरित कराना सुनिश्चित करने तथा इस कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने निम्न सावधानियां बरतने का अनुरोध किया है— - नदियों में स्नान करने एवं तेज बहाव के करीब जाने से बचें। - नदी, घाट एवं जलमग्न क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करें। - बच्चों को नदी एवं जलमग्न क्षेत्रों के आसपास अकेले न जाने दें। - नदी किनारे फोटो/सेल्फी लेने से बचें। - नाव से आवागमन में केवल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई अथवा अधिकृत नाव का उपयोग करें तथा क्षमता से अधिक सवारी न करें। - जलमग्न सड़कों एवं रास्तों को तेज बहाव के बीच पैदल अथवा वाहन से पार करने का प्रयास न करें। - नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं एवं निर्देशों का पालन करें। - अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आवश्यकता की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करें। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को मीडिया, सोशल मीडिया एवं माइकिंग के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का निर्देश दिया है। *आपात स्थिति में संपर्क* : जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24×7 संचालित है। किसी भी आपात स्थिति में 94723 98730 एवं 06182-221233 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है।1
- *नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आमजन से सावधानी बरतने की अपील* गंगा एवं सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा ने आमजन से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। *निचले एवं नदी किनारे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील* जिलाधिकारी महोदय ने शाहपुर, बड़हरा, कोईलवर, आरा सदर, उदवंतनगर एवं बिहियाँ प्रखंड के निचले एवं नदी किनारे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार इन क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों पर स्थानांतरित कराना सुनिश्चित करने तथा इस कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी महोदय ने निम्न सावधानियां बरतने का अनुरोध किया है— - नदियों में स्नान करने एवं तेज बहाव के करीब जाने से बचें। - नदी, घाट एवं जलमग्न क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करें। - बच्चों को नदी एवं जलमग्न क्षेत्रों के आसपास अकेले न जाने दें। - नदी किनारे फोटो/सेल्फी लेने से बचें। - नाव से आवागमन में केवल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई अथवा अधिकृत नाव का उपयोग करें तथा क्षमता से अधिक सवारी न करें। - जलमग्न सड़कों एवं रास्तों को तेज बहाव के बीच पैदल अथवा वाहन से पार करने का प्रयास न करें। - नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं एवं निर्देशों का पालन करें। - अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आवश्यकता की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करें। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को मीडिया, सोशल मीडिया एवं माइकिंग के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का निर्देश दिया है। *आपात स्थिति में संपर्क* : जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24×7 संचालित है। किसी भी आपात स्थिति में 94723 98730 एवं 06182-221233 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है।1
- sunny enterprieses domestic flor miill ara neyr gaytry mandir आरा का एकमात्र दुकान जो की फाइव रेटिंग होम डिलीवरी होम सर्विस की सुविधा प्रदान करता है हमारा पता सनी इंटरप्राइजेज डॉमेस्टिक फ्लोर मिल मौलाबाग नियर गयात्री मंदिर मोबाइल 943103491/ 93345356464
- बड़हरा विधायक- राघवेंद्र प्रताप सिंह पीपरपांती गांव के बाढ़ पर बोले ऐसा है कि पीपरपांती में भी बाढ़ आया हुआ है और बड़हरा के कई पंचायतों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और अभी भी गंगा जी और सोन नदी का पानी काफी तेजी से बढ़ रहा है। तो बाढ़ की संभावना अन्य प्रखंडों में भी और अन्य जगहों पर होने की संभावना है। सड़क खराब है तो वहाँ कुछ पहले से ठीक किया गया है। अभी भी लोग लगे हुए हैं काम पर। जहाँ रोड खराब हो गया है वहाँ काम चल रहा है, बनना चाहिए। देखिए ऐसा है हमारे यहाँ बरसात भी एक प्रकृति है। यह देश ही ऐसा है जहाँ सारे मौसम आते हैं और सब तरह का अनुभव होता है।1
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा RSS के एक नेता अपने भाषण में कह रहे थे कि हिंदुस्तान में सब कुछ ठीक है और भारत में बहुत सी चीजें सुधर गई हैं। लेकिन उन्हें ये जानना चाहिए कि ये काम उन्होंने नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी ने किया है। यहां तक कि RSS-BJP के जो लोग चोरी कर रहे हैं, उन्हें पकड़ने के लिए हमें उनके पीछे भागना पड़ रहा है। : कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge 📍 दिल्ली1
- पीपरपांती कटाव को लेकर राजद नेता जीशान अली का बड़ा बयान, बोले- अभी समय है, गांव को बचा लीजिए नहीं तो जवनिया जैसी होगी स्थिति बड़हरा। बड़हरा प्रखंड के पीपरपांती गांव में गंगा नदी के तेज कटाव को लेकर राजद आपदा प्रबंधन से जुड़े नेता जीशान अली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विधायक, सांसद और जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर पीपरपांती गांव को कटाव से बचाने की अपील की है। जीशान अली ने कहा कि “अभी समय है, विधायक, सांसद और जिलाधिकारी मिलकर पीपरपांती को बचा लीजिए। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती है और पीपरपांती भी जवनिया जैसा प्रभावित क्षेत्र बन सकता है।” उन्होंने प्रशासन से कटाव प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। राजद नेता ने बड़हरा के आम लोगों की समस्याओं को लेकर एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी मांग की, ताकि बाढ़ और कटाव से प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल सहायता मिल सके। उन्होंने आमजनों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन के संपर्क में रहें और खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।1