*विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर श्री एकेडमी में सेवा, अनुशासन और एकता का संदेश महू।,ग्राम कोदरिया स्थित श्री एकेडमी में शनिवार को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वर्तमान एवं पूर्व स्काउट्स ने एक-दूसरे को स्काउट स्कार्फ पहनाकर सेवा, भाईचारे और एकता की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं स्काउट मास्टर डॉ. राजेश कुमार पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट स्कार्फ केवल एक वर्दी का हिस्सा नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्काउट के आदर्श वाक्य "सदैव तैयार" को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही भावना उन्हें हर परिस्थिति में समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस प्रतिवर्ष 1 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1907 में इंग्लैंड के ब्राउनसी द्वीप पर आयोजित प्रथम स्काउट शिविर की स्मृति में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत स्काउट आंदोलन के संस्थापक रॉबर्ट बैडन-पॉवेल ने की थी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश कुमार पाटीदार एवं सुदर्शन सर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को स्काउटिंग के सिद्धांतों, सेवा भावना, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण में स्काउट आंदोलन की भूमिका की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने स्काउट प्रतिज्ञा का स्मरण करते हुए समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करने का संकल्प भी लिया। संस्थान की प्राचार्य डॉ. हेमलता पाटीदार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन स्काउटिंग के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के संदेश के साथ हुआ।
*विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर श्री एकेडमी में सेवा, अनुशासन और एकता का संदेश महू।,ग्राम कोदरिया स्थित श्री एकेडमी में शनिवार को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वर्तमान एवं पूर्व स्काउट्स ने एक-दूसरे को स्काउट स्कार्फ पहनाकर सेवा, भाईचारे और एकता की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं स्काउट मास्टर डॉ. राजेश कुमार पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट स्कार्फ केवल एक वर्दी का हिस्सा नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्काउट के आदर्श वाक्य "सदैव तैयार" को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही भावना उन्हें हर परिस्थिति में समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए
प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस प्रतिवर्ष 1 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1907 में इंग्लैंड के ब्राउनसी द्वीप पर आयोजित प्रथम स्काउट शिविर की स्मृति में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत स्काउट आंदोलन के संस्थापक रॉबर्ट बैडन-पॉवेल ने की थी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश कुमार पाटीदार एवं सुदर्शन सर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को स्काउटिंग के सिद्धांतों, सेवा भावना, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण में स्काउट आंदोलन की भूमिका की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने स्काउट प्रतिज्ञा का स्मरण करते हुए समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करने का संकल्प भी लिया। संस्थान की प्राचार्य डॉ. हेमलता पाटीदार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन स्काउटिंग के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के संदेश के साथ हुआ।
- कांवड़ यात्रा को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट, इंदौर–खंडवा–ओंकारेश्वर मार्ग पर सुरक्षा का अभेद्य सुरक्षा कवच1
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवयुवकों के नाम जारी किया वीडियो संदेश दिल्ली भारत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जंतर मंतर पर हुए छात्रों के धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को और उनकी मां को गाली देने पर एक वीडियो संदेश जारी किया और कहां के नवयुवक दिशा भटक गए हैं अपना जीवन सुधारने के लिए सही दिशा पड़े यही मेरा उद्देश्य है1
- देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 20261
- खरगोन पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 51 मोटरसाइकिलें बरामद1
- Indore: मौलाना के कथित बयान पर विरोध, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग | Indore News1