अज्ञात कारणों से लगी आग में किसान श्यामलाल की लगभग 10 बिस्वा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख उन्नाव के औरास क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित इनायतपुर बर्रा गांव में मंगलवार दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में किसान श्यामलाल की लगभग 10 बिस्वा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों का उपयोग कर आग पर काबू पाया और उसे अन्य खेतों में फैलने से रोका। जानकारी के अनुसार, बर्रा निवासी श्यामलाल पुत्र जयराम के खेत से मंगलवार दोपहर अचानक धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवाओं के कारण आग ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर पीड़ित किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पास के ट्यूबवेल चलाए और बाल्टियों व अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन तब तक श्यामलाल की लगभग 10 बिस्वा फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इस घटना के संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी औरास, इरशाद अली से बात की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को फिलहाल इस मामले में कोई लिखित या मौखिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसी कोई सूचना समय पर मिलती है, तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर बचाव कार्य सुनिश्चित कराया जाता है

- Lko Big Breaking उत्तर प्रदेश DGP राजीव कृष्ण की प्रेस कॉन्फ्रेंस!! 68 जिले 7 पुलिस कमिश्नरेट में स्कीम शुरू की गई!! 3 महीने में 450 दुर्घटनाजनित मृत्यु के कम केसेस हुए!! प्रतिदिन दुर्घटना जनित मृत्यु में 506 व्यक्तियों की जान बचाने में सफल हुए!! इसे आगे बढ़ाते हुए नए उपकरण लिए गए!! 25 इंटरसेप्टर वाहन फोर व्हीलर 68 टू व्हीलर प्रचेश किए गए!! घायल और दुर्घटना में कमी आएगी!! 88 इकाइयां जिन्हें हम मॉनिटर करते!! 66 इकाइयां जिनमें एक्सीडेंट और दुर्घटना जनित मृत्यु में कमी आई 75 प्रतिशत कमी आई!! जाम कि स्थित के निवारण के लिए सुनियोजित ढंग से कार्रवाई की जाए!! पांच महीने से इस दिशा में काम कर रहे थे!! नई स्कीम जो आज लॉन्च कर रहे!! सिटी में ट्रैफिक की समस्या को दूर करते हुए नई स्कीम लागू की जा रही!! सिटी रेड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन स्कीम लागू की जा रही है!! ट्रैफिक पुलिस को रोड मार्शल के रूप में लगाया जा रहा है!! बख्शी का तलब से पॉलिटेक्निक का स्ट्रेच 40- 50 km 24 घंटे में शाम को और दोपहर में कन्जेशन!! एवरेज टाइम देखे तो 38 से 40 मिनट कंजेशन!! जब मैक्सिमम ट्रैफिक होता है उसका चयन किया और आइडेंटिफाई किया और समस्या को आइडेंटिफाई किया!! किन कारणों से इन समय पर ज्यादा ट्रैफिक का प्रेशर रहता है उन्हें आइडेंटिफाई करते हुए दूर करेंगे!! 20 नगरों में 170 रूट पर ये स्कीम लागू हो रही!! नागरिकों को सुगमता से समस्या से निजात!! Five E के सिद्धांत पर काम...!! Education Awareness engineering enrochement मुख्यालय स्तर से प्रियोडिक रिव्यू होगा!!1
- Post by लखनऊ मीडिया1
- *लखनऊ* *थाना गाजीपुर में बढ़ते मच्छरों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद अशोक उपाध्याय ने पहल करते हुए थाने परिसर में फॉगिंग कराई* । *फॉगिंग मशीन चलते ही पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे मच्छर भाग खड़े हुए और मौजूद पुलिसकर्मियों को काफी राहत मिली।* *स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने पार्षद की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यों से न सिर्फ थाने बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी मच्छरों से होने वाली बीमारियों पर रोक लगेगी।* *समीर नक़वी*✍️4
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- “बेटी बनी प्रशासन की मिसाल: शाहाबाद में कस्तूरबा की छात्रा बरसा देवी एक दिन की SDM” शाहाबाद हरदोई शाहाबाद में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा बरसा देवी को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी (SDM) बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल छात्राओं के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा। एक दिन की SDM बनी बरसा देवी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने SDM की कुर्सी पर बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने पानी की किल्लत, सड़क की खराब स्थिति और राशन वितरण में आ रही दिक्कतों जैसी कई समस्याएं उनके सामने रखीं। बरसा देवी ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उनकी कार्यशैली और निर्णय लेने की क्षमता को देखकर वहां मौजूद अधिकारी और आमजन भी प्रभावित नजर आए। एक छात्रा के रूप में उनका यह आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। 🔴 क्रॉसर: “बेटियों को मिला नेतृत्व का मंच, बढ़ा आत्मविश्वास” इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को यह एहसास कराना था कि वे भी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को यह सीख मिली कि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें और समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस पहल की जमकर सराहना की। उनका मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम बेटियों के मन में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का हौसला पैदा करते हैं। एक दिन की SDM बनकर बरसा देवी ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि अवसर मिलने पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यह पहल निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।2
- लखनऊ पोस्टर विवाद को लेकर सियासत तेज सपा युवजन सभा ने हजरतगंज थाने में शिकायत अखिलेश यादव की छवि खराब करने का आरोप पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग मामले को लेकर राजनीतिक घमासान तेज2
- ‼️कैंपस में सनसनी! छात्रा से अभद्रता का आरोप,3 आरोपी हिरासत में, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई!‼️ कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बीएमएलटी सेकंड ईयर की छात्रा के साथ अभद्रता और जबरदस्ती के प्रयास का मामला सामने आया है।सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस हरकत में आई और तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।पीड़िता का बयान और मेडिकल कराया जा रहा है, वहीं पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।जानकारी पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी। Co-editor Shyam Ji Gupta 9452930700 87389463331
- । अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने इसे “गंदी राजनीति” और “गंदी मानसिकता” का हिस्सा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। लखनऊ में कई जगहों पर सपा कार्यकर्ता पोस्टर फाड़ते नजर आए। उनका कहना है कि जहां-जहां पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ इस तरह के पोस्टर लगाए जाएंगे, वहां-वहां उनका विरोध किया जाएगा। इसी क्रम में लाला लाजपत राय वार्ड से पार्षद पद के उपविजेता शैलेंद्र वर्मा ने भी पोस्टर फाड़कर विरोध की मुहिम शुरू की।1
- लखनऊ विधानसभा के सामने एक महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को बचाया ज्वाइनशील पदार्थ डाल महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास महिला से पूछताछ कर रहे हैं पुलिस अधिकारी2