logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीसामऊ विधानसभा की संगोष्ठी में कांग्रेस पर बरसे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 19अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 अप्रैल से निरंतर चलाए जा रहे आंबेडकर जयंती कार्यक्रमों के क्रम में आज सीसामऊ विधानसभा के रामबाग स्थित ‘शुभ परिणय गेस्ट हाउस’ में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर रविन्द्र पाटनी ने सहभागिता की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "जिन लोगों ने दशकों तक बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया और उन्हें मुख्यधारा से दूर रखने का प्रयास किया, वे आज राजनीतिक लाभ के लिए संविधान की बात कर रहे हैं।" पाल ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद में 'मेरा संविधान-मेरा स्वाभिमान' पर विशेष चर्चा कराकर बाबा साहेब के विचारों को वैश्विक सम्मान दिया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा समर्थित सरकार ने ही 1989-90 में बाबा साहेब को 'भारत रत्न' से नवाजकर उनके योगदान को स्वीकार किया था।विशिष्ट अतिथि रविन्द्र पाटनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के पंचतीर्थों और उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं, जबकि धरातल पर दलितों और वंचितों के उत्थान का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। संगोष्ठी का कुशल आयोजन भाजपा उत्तर जिले की मंत्री रीता पासवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि मंच संचालन संदीप पासवान द्वारा संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने व्यक्त किया। ​कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, डॉ. दिवाकर मिश्रा किशन लाल सुदर्शन,मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,इंद्रजीत खन्ना,अनंत मिश्रा पार्षद गोविंद शुक्ला, आलोक पांडे ,सी एल बघेल सहित विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

22 hrs ago
user_संजय कुमार मिश्र
संजय कुमार मिश्र
Court reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago
21377fe7-7033-40be-aa11-12a0db75b6b0

सीसामऊ विधानसभा की संगोष्ठी में कांग्रेस पर बरसे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 19अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 अप्रैल से निरंतर चलाए जा रहे आंबेडकर जयंती कार्यक्रमों के क्रम में आज सीसामऊ विधानसभा के रामबाग स्थित ‘शुभ परिणय गेस्ट हाउस’ में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर रविन्द्र पाटनी ने सहभागिता की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "जिन लोगों ने दशकों तक बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया और उन्हें मुख्यधारा से दूर रखने का प्रयास किया, वे आज राजनीतिक लाभ के लिए संविधान की बात कर रहे हैं।" पाल ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद में 'मेरा संविधान-मेरा स्वाभिमान' पर विशेष चर्चा कराकर बाबा साहेब के विचारों को वैश्विक सम्मान दिया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा समर्थित सरकार

6df83824-5a47-42cf-ad2a-37fba41e6972

ने ही 1989-90 में बाबा साहेब को 'भारत रत्न' से नवाजकर उनके योगदान को स्वीकार किया था।विशिष्ट अतिथि रविन्द्र पाटनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के पंचतीर्थों और उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं, जबकि धरातल पर दलितों और वंचितों के उत्थान का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। संगोष्ठी का कुशल आयोजन भाजपा उत्तर जिले की मंत्री रीता पासवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि मंच संचालन संदीप पासवान द्वारा संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने व्यक्त किया। ​कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, डॉ. दिवाकर मिश्रा किशन लाल सुदर्शन,मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,इंद्रजीत खन्ना,अनंत मिश्रा पार्षद गोविंद शुक्ला, आलोक पांडे ,सी एल बघेल सहित विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Amazing words starting with the sound of 'A' (is video me hum sound of a k bare me sikhege)
    1
    Amazing words starting with the sound of 'A' (is video me hum sound of a k bare me sikhege)
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व
    1
    Post by किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व
    user_किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व
    किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व
    Actor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by MAKKI TV
    1
    Post by MAKKI TV
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    3 hrs ago
  • Post by लाला यादव
    1
    Post by लाला यादव
    user_लाला यादव
    लाला यादव
    Court reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राहक को 'सड़क कब बनेगी?' पूछना पड़ा भारी, दुकानदार ने बेटे संग पीटा, 3 दांत तोड़कर बोला- 'लो, बन गई' उत्तर प्रदेश में कानपुर के शारदा नगर इलाके में एक मामूली मजाक ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क की खराब हालत पर की गई एक हल्की टिप्पणी ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि एक ग्राहक को बुरी तरह पीट दिया गया और उसके तीन दांत टूट गए। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रविवार शाम को निजी क्षेत्र में कार्यरत और स्थानीय निवासी अमित सिंह, अपने घर के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर दूध लेने पहुंचे थे। दुकान के बाहर की सड़क लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। इसी को लेकर अमित ने दुकानदार संजय सिंह भदौरिया से हल्के अंदाज में पूछ लिया कि 'सड़क कब ठीक होगी?'बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, टिप्पणी से नाराज होकर दुकानदार ने पहले अमित के साथ गाली-गलौज की। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दुकानदार ने अमित को दुकान के अंदर खींच लिया। वहां उसने अपने बेटे सौरभ के साथ मिलकर डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में अमित के तीन दांत टूट गए और उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।
    1
    ग्राहक को 'सड़क कब बनेगी?' पूछना पड़ा भारी, दुकानदार ने बेटे संग पीटा, 3 दांत तोड़कर बोला- 'लो, बन गई'
उत्तर प्रदेश में कानपुर के शारदा नगर इलाके में एक मामूली मजाक ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क की खराब हालत पर की गई एक हल्की टिप्पणी ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि एक ग्राहक को बुरी तरह पीट दिया गया और उसके तीन दांत टूट गए। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
रविवार शाम को निजी क्षेत्र में कार्यरत और स्थानीय निवासी अमित सिंह, अपने घर के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर दूध लेने पहुंचे थे। दुकान के बाहर की सड़क लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। इसी को लेकर अमित ने दुकानदार संजय सिंह भदौरिया से हल्के अंदाज में पूछ लिया कि 'सड़क कब ठीक होगी?'बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
पुलिस के अनुसार, टिप्पणी से नाराज होकर दुकानदार ने पहले अमित के साथ गाली-गलौज की। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दुकानदार ने अमित को दुकान के अंदर खींच लिया। वहां उसने अपने बेटे सौरभ के साथ मिलकर डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में अमित के तीन दांत टूट गए और उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।
    user_अमित श्रीवास्तव
    अमित श्रीवास्तव
    BA,LLB Kanpur, Kanpur Nagar•
    8 hrs ago
  • कानपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का 'हंटर' लगातार चल रहा है। शहर में एलएसडी (LSD) ड्रग्स की रेव पार्टी पर हुई बड़ी छापेमारी के ठीक 24 घंटे के भीतर, कल्याणपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस और गांजा बरामद किया है। कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नशे के काले कारोबार की जड़ें खोदने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने अनीता सोनकर, सूरज सोनकर उर्फ नाटू और कौशल सोनकर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से 512 ग्राम चरस, 2 किलोग्राम से अधिक गांजा और 8 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों का इतिहास बेहद दागदार है। इन तीनों पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। सूरज और कौशल तो पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं, लेकिन जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से नशे का नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया था।
    1
    कानपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का 'हंटर' लगातार चल रहा है। शहर में एलएसडी (LSD) ड्रग्स की रेव पार्टी पर हुई बड़ी छापेमारी के ठीक 24 घंटे के भीतर, कल्याणपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस और गांजा बरामद किया है।
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नशे के काले कारोबार की जड़ें खोदने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने अनीता सोनकर, सूरज सोनकर उर्फ नाटू और कौशल सोनकर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से 512 ग्राम चरस, 2 किलोग्राम से अधिक गांजा और 8 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है।
पकड़े गए आरोपियों का इतिहास बेहद दागदार है। इन तीनों पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। सूरज और कौशल तो पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं, लेकिन जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से नशे का नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया था।
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • घाटमपुर बिजली घर में बिजली समस्या की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से कर्मचारियों द्वारा अभद्रता का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। हालांकि शुरू एप्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा हैं साथ ही विभाग से कार्रवाई की मांग की गई हैं।
    1
    घाटमपुर बिजली घर में बिजली समस्या की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से कर्मचारियों द्वारा अभद्रता का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। हालांकि शुरू एप्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा हैं साथ ही विभाग से कार्रवाई की मांग की गई हैं।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    36 min ago
  • Post by MAKKI TV
    1
    Post by MAKKI TV
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.