दारू थाना के समीप एन एच 522 मार्ग से पिपचो से बड़वार जाने वाले मार्ग की स्तिथि जर्जर, राहगीरों को आवागमन में बढ़ी परेशानी दारू//दारू थाना के समीप एनएच-522 से मिशन स्कूल रोड होते हुए बड़वार जाने वाले पक्की मार्ग की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सतह के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यह मार्ग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी सड़क से कई स्कूलों की गाड़ियां, छोटे-बड़े यात्री वाहन एवं अन्य वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण विशेषकर स्कूली बच्चों को लेकर चलने वाले वाहनों के चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा हो जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री मार्ग होने के बावजूद इसकी हालत लंबे समय से खराब है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आवागमन की समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।#NHAI #pradeep prasad #सांसद #उपायुक्त #ग्रामीण सड़क मंत्रालय #दारू #hazaribag

- xyktzsykzkzzkkykxxkkxkxkyxkxkxyxkzkxkkxkxkzzjjzjzzjJjJzjzjzjz1
- चिलगों, गोमिया में फुटबॉल का महासंग्राम! खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, कही दिल छू लेने वाली बात टाइगर जयराम महतो जी चिलगों, गोमिया में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और ग्रामीणों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और गांव वालों का समर्थन देखते ही बन रहा था। ⚽🔥 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।1
- खान एवं खनिज विधयेक को लेकर झामुमो करेंगे प्रदर्शन और नाकेबंदी1
- सालहन ग्राम सभा की ऐतिहासिक जतरा टोंगरी में साईन बोर्ड गड़ी कार्यक्रम आयोजित बुढ़मू। रांची जिला अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड के सालहन ग्राम सभा द्वारा मंगलवार को ऐतिहासिक जतरा टोंगरी में साईन बोर्ड गड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जतरा टोंगरी के ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए स्थल की पहचान और संरक्षण की दिशा में साईन बोर्ड लगाया गया। कार्यक्रम में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन की सूयमणि दीदी, राजेश दा, चैनगड़ा पंचायत की मुखिया देववंती देवी, बाबूराम मांझी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों की पहचान एवं संरक्षण से आने वाली पीढ़ियों को क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जतरा टोंगरी को संरक्षित रखने तथा इसके ऐतिहासिक महत्व को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- रुक्का में घुसे दो जंगली हाथी ग्रामीणों में दहशत रात में सुरक्षित जंगल की ओर भेजने में जुटी रही वन विभाग की टीम1
- ओरमांझी में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से वायरिंग मिस्त्री की मौत 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से वायरिंग मिस्त्री की मौत, ईरबा में मचा हड़कंप मेदांता के पास दर्दनाक हादसा: अब्दुल जब्बार अंसारी की गई जान, बिजली विभाग पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप एंकर:ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के ईरबा स्थित मेदांता अस्पताल के समीप AK लॉज के पास काम कर रहे वायरिंग मिस्त्री अब्दुल जब्बार अंसारी की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसे अब्दुल जब्बार अंसारी को तत्काल मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए लापरवाही की जांच और उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। हादसा आखिर किन परिस्थितियों में हुआ और 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास काम करने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, यह जांच का विषय है।1
- रातू में मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने के लिए लगा विशेष शिविर मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को रातू प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे और निर्धारित प्रपत्र भरकर नाम, पता समेत अन्य विवरणों में सुधार के लिए आवेदन जमा किया। शिविर के दौरान नए योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने, छूटे हुए नाम दर्ज कराने, नाम व अन्य विवरणों में त्रुटि सुधारने तथा एक ही परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज कराने से संबंधित आवेदन लिए गए। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 के सदस्य मौजूद रहे और मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग किया। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सुधार कराएं। शिविर में जिला कृषि पदाधिकारी रौशन नील कमल, अंचल अधिकारी रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कर उन्हें सुगमता से मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराना है।1
- इरबा में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया युवक, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया ओरमांझी के ईरबा मेदांता अस्पताल के समीप एके लॉज में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 43 वर्षीय एमडी जब्बार अंसारी की मौत हो गई। बीम में लोहे की रॉड डालने के दौरान लंबी रॉड बिजली तार से संपर्क में आ गई, जिससे जब्बार करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों ने बिजली बंद करने में देरी को लेकर नाराजगी जताई।1
- पटना के छात्र आंदोलन में GEN Alpha की एंट्री! ‘सातवीं फेल मुख्यमंत्री’ को लेकर मीडिया के सामने रखी अपनी बात, एसपी ने छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों करवाया?1