logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एफसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल: बंशी की टीम ने मनातू को हराकर खिताब किया अपने नाम प्रखंड के बरुरा पंचायत अंतर्गत फगुआ में आयोजित एफसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को लगभग 4 बजे तक मनातू और बंशी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल में बंशी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनातू की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंशी की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम बंशी को 5,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम मनातू को 3,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शब खान को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बरुरा पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य मुस्तफा खान, आयोजक अरबिंद चंद्रवंशी, राकेश कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
3 hrs ago

एफसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल: बंशी की टीम ने मनातू को हराकर खिताब किया अपने नाम प्रखंड के बरुरा पंचायत अंतर्गत फगुआ में आयोजित एफसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को लगभग 4 बजे तक मनातू और बंशी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल में बंशी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनातू की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंशी की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम बंशी को 5,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम मनातू को 3,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शब खान को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बरुरा पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य मुस्तफा खान, आयोजक अरबिंद चंद्रवंशी, राकेश कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from Chatra and nearby areas
  • झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत यूपीकॉन टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड संस्था की ओर से प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को लगभग 2 बजे तक किया गया है।प्रशिक्षण के लिए कुल तीन बैच बनाए गए हैं।यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर विकाश सिंह एवं अय्यांश पटेल द्वारा दिया जा रहा है।इस मौके पर प्रशिक्षकों ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ योग्य लाभुकों तक पहुँचाना है। इस कार्य में पंचायत सहायकों की भूमिका सबसे अहम होती है।पंचायत सहायक सरकार की सभी योजनाओं को सुचारू रूप से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।लक्ष्य यह है कि कोई भी लाभुक जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।वही प्रशिक्षकों ने मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों के कार्य प्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी दी।वही पंचायती राज व्यवस्था को दुरुस्त व सशक्त बनाने के लिए पंचायत की सभी गतिविधियों में पंचायत सहायकों की सक्रियता को अनिवार्य बताया गया।इस मौके पर कई पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे।
    1
    झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत यूपीकॉन टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड संस्था की ओर से प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को लगभग 2 बजे तक किया गया है।प्रशिक्षण के लिए कुल तीन बैच बनाए गए हैं।यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर विकाश सिंह एवं अय्यांश पटेल द्वारा दिया जा रहा है।इस मौके पर प्रशिक्षकों ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ योग्य लाभुकों तक पहुँचाना है। इस कार्य में पंचायत सहायकों की भूमिका सबसे अहम होती है।पंचायत सहायक सरकार की सभी योजनाओं को सुचारू रूप से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।लक्ष्य यह है कि कोई भी लाभुक जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।वही प्रशिक्षकों ने मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों के कार्य प्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी दी।वही पंचायती राज व्यवस्था को दुरुस्त व सशक्त बनाने के लिए पंचायत की सभी गतिविधियों में पंचायत सहायकों की सक्रियता को अनिवार्य बताया गया।इस मौके पर कई पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    2 hrs ago
  • लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत अंतर्गत पचमो गांव मे भारतमाला परियोजना के कर्मचारियों की मनमानी का मामला सामने आया है जिसमे अधिग्रहण किये हुए जमीन से ज्यादा जमीन पर अधिकार जमाने का कार्य किया जा रहा है ।जमीन मालिक सनोज यादव पिता दिनेश यादव,अशोक महतो पिता सूबेदार महतो,राजेश यादव पिता हुसैनी यादव ,विलास यादव पिता स्व० भून यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया की अधिग्रहण करते समय जो मापी भारतमाला के कर्मचारियों द्वारा किया गया था वो मापी मिले मुआवाज़ा के अनुकूल था और जमीन मे सीमेंट के खम्भे लगा कर चिन्हित किया गया था पर विगत कुछ दिन पहले लगाए हुए खम्भो का स्थान बदल कर 50 फीट तक अधिक जमीन पर खम्भो को लगा दिया गया जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया गया तो उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा भारतमाला के ही अधिकारी आदित्य प्रकाश से बात करने की बात कही।ग्रामीणों ने अपनी परेशानी आदित्य प्रकाश को मोबाइल पर बताई तो वो ग्रामीणों की बात न सुनकर उल्टा धमकाने लगे की जो हो रहा है वो ठीक हो रहा है विरोध की स्थिति मे मै आप लोग पर केस कर दूंगा जेल भेज दूंगा।ग्रामीणों ने बताया की कुछ भी जानकारी माँगने पर भारतमाला के कर्मचारी और अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नही है।जमीन मालिको का कहना है जितना भूमि का मुआवाजा दिया गया है उससे अधिक भूमि हथियाने का काम भारतमाला परियोजना कर रही है।इस बात की जानकारी लेने के लिए भारतमाला के अधिकारी बी के रेड्डी और आदित्य प्रकाश से मोबाइल पर सम्पर्क साधने का प्रयास किया गया तो बी के रेड्डी द्वारा ये कह कर पल्ला झाड़ लिया की उक्त सभी विषय अंचल कार्यालय से सम्बन्धित है जो इस पूरे मामले के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है।और ग्रामीणों को झूठे केस मे फ़साने की धमकी देने वाले आदित्य प्रकाश का मोबाइल बंद बता रहा है
    4
    लोकतंत्र की आवाज़
निशांत तिवारी
प्रभारी झारखंड 
हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत अंतर्गत पचमो गांव मे भारतमाला परियोजना के कर्मचारियों की मनमानी का मामला सामने आया है जिसमे अधिग्रहण किये हुए जमीन से ज्यादा जमीन पर अधिकार जमाने का कार्य किया जा रहा है ।जमीन मालिक सनोज यादव पिता दिनेश यादव,अशोक महतो पिता सूबेदार महतो,राजेश यादव पिता हुसैनी यादव ,विलास यादव पिता स्व० भून यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया की अधिग्रहण करते समय जो मापी भारतमाला के कर्मचारियों द्वारा किया गया था वो मापी मिले मुआवाज़ा के अनुकूल था और जमीन मे सीमेंट के खम्भे लगा कर चिन्हित किया गया था पर विगत कुछ दिन पहले लगाए हुए खम्भो का स्थान बदल कर 50 फीट तक अधिक जमीन पर खम्भो को लगा दिया गया जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया गया तो उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा भारतमाला के ही अधिकारी आदित्य प्रकाश से बात करने की बात कही।ग्रामीणों ने अपनी परेशानी आदित्य प्रकाश को मोबाइल पर बताई तो वो ग्रामीणों की बात न सुनकर उल्टा धमकाने लगे की जो हो रहा है वो ठीक हो रहा है विरोध की स्थिति मे मै आप लोग पर केस कर दूंगा जेल भेज दूंगा।ग्रामीणों ने बताया की कुछ भी जानकारी माँगने पर भारतमाला के कर्मचारी और अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नही है।जमीन मालिको का कहना है जितना भूमि का मुआवाजा दिया गया है उससे अधिक भूमि हथियाने का काम भारतमाला परियोजना कर रही है।इस बात की जानकारी लेने के लिए भारतमाला के अधिकारी बी के रेड्डी और आदित्य प्रकाश से मोबाइल पर सम्पर्क साधने का प्रयास किया गया तो बी के रेड्डी द्वारा ये कह कर पल्ला झाड़ लिया की उक्त सभी विषय अंचल कार्यालय से सम्बन्धित है जो इस पूरे मामले के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है।और ग्रामीणों को झूठे केस मे फ़साने की धमकी देने वाले आदित्य प्रकाश का मोबाइल बंद बता रहा है
    user_Nishant Tiwari
    Nishant Tiwari
    Local News Reporter शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • डोभी से महेंद्र कुमार की रिपोर्ट किसी भी खबर के लिए संपर्क करें # 9472352510 डोभी प्रखंड के पट्टी पंचायत में मंगलवार की सुबह किसानों के खेतों में आधुनिक तकनीक के तहत ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। इस पहल से किसानों में उत्साह देखा गया और खेती के कार्य में नई तकनीक अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मंगलवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए पट्टी पंचायत के किसान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजय यादव, उदय प्रसाद एवं विनय प्रसाद सहित अन्य किसानों ने बताया कि ड्रोन से दवा छिड़काव करने में प्रति एकड़ 440 रुपये खर्च आता है। वहीं जिन किसानों का ई-फार्मर रजिस्ट्रेशन है, उन्हें आधी कीमत यानी 220 रुपये प्रति एकड़ में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डोभी प्रखंड के पट्टी पंचायत अंतर्गत कंगाली बिगहा, बांग्लापर और चंदा गांव में रबी फसल, गेहूं एवं आम के वृक्षों पर भी कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। किसानों का कहना है कि ड्रोन तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्र में समान रूप से दवा का छिड़काव हो जाता है, जिससे फसल की सुरक्षा बेहतर होती है और श्रम व समय की भी बचत होती है। यह पहल कृषि क्षेत्र में आधुनिकता और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में अहम साबित हो रही है।
    1
    डोभी से महेंद्र कुमार की रिपोर्ट
किसी भी खबर के लिए संपर्क करें 
# 9472352510
डोभी प्रखंड के पट्टी पंचायत में मंगलवार की सुबह किसानों के खेतों में आधुनिक तकनीक के तहत ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। इस पहल से किसानों में उत्साह देखा गया और खेती के कार्य में नई तकनीक अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मंगलवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए पट्टी पंचायत के किसान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजय यादव, उदय प्रसाद एवं विनय प्रसाद सहित अन्य किसानों ने बताया कि ड्रोन से दवा छिड़काव करने में प्रति एकड़ 440 रुपये खर्च आता है। वहीं जिन किसानों का ई-फार्मर रजिस्ट्रेशन है, उन्हें आधी कीमत यानी 220 रुपये प्रति एकड़ में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
डोभी प्रखंड के पट्टी पंचायत अंतर्गत कंगाली बिगहा, बांग्लापर और चंदा गांव में रबी फसल, गेहूं एवं आम के वृक्षों पर भी कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।
किसानों का कहना है कि ड्रोन तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्र में समान रूप से दवा का छिड़काव हो जाता है, जिससे फसल की सुरक्षा बेहतर होती है और श्रम व समय की भी बचत होती है। यह पहल कृषि क्षेत्र में आधुनिकता और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में अहम साबित हो रही है।
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • आमस:- सबका सामान जीवन आसान ' कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को सभी विभागों में जनता दरबार आयोजित कर लोगो का समस्या निदान किया जाना है।इसी क्रम में सोमवार को आमस प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। आमस प्रखंड कार्यालय में बीडीओ नीरज कुमार राय के द्वारा जनता दरबार लगाया।यहां वृद्धा पेंशन से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को बीडीओ ने उन्हें उचित परामर्श दिया। अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी अरशद मदनी ने जमाबंदी,परिमार्जन सहित अन्य भूमि से जुड़ी मामलों की सुनवाई की।उन्होंने ने जन सुनवाई में आए लोगों को सही जानकारी दी और उसकी समस्याओं का समाधान किया। वहीं बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि सोमवार की शिविर में अंचल में 40 के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं।जिसे निष्पादन को लेकर जरूरी कागजात लिया गया है।
    1
    आमस:- सबका सामान जीवन आसान ' कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार व  शुक्रवार को सभी विभागों में जनता दरबार आयोजित कर लोगो का समस्या निदान किया जाना है।इसी क्रम में सोमवार को आमस प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया।
आमस प्रखंड कार्यालय में बीडीओ नीरज कुमार राय के द्वारा जनता दरबार लगाया।यहां वृद्धा पेंशन से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को बीडीओ ने उन्हें उचित परामर्श दिया।
अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी अरशद मदनी ने जमाबंदी,परिमार्जन सहित अन्य भूमि से जुड़ी मामलों की सुनवाई की।उन्होंने ने जन सुनवाई में आए लोगों को सही जानकारी दी और उसकी समस्याओं का समाधान किया।
वहीं बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि  सोमवार की शिविर में अंचल में 40 के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं।जिसे निष्पादन को लेकर जरूरी कागजात लिया गया है।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के दिन भोजपुरिया गाना बजाते हुए उल्लंघन करते देख
    1
    महाशिवरात्रि के दिन भोजपुरिया गाना  बजाते हुए उल्लंघन करते देख
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    Barachatti, Gaya•
    4 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by कुमारवाणी
    1
    Post by कुमारवाणी
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local Politician Aurangabad, Bihar•
    16 hrs ago
  • थाना क्षेत्र के कौरा–घोरीघाट मुख्य पथ पर बारेबांध के समीप मंगलवार को लगभग 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। इस दुर्घटना में बिहार के सुहैल थाना अंतर्गत सेवती टोला, नौखिला निवासी युवक सनोज भारती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कविता देवी और बहन रिंकु देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सनोज भारती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कविता देवी और रिंकु देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों के अनुसार, सनोज भारती अपनी पत्नी के इलाज के लिए बाइक से पत्नी और बहन को लेकर रानीगंज जा रहे थे। इसी दौरान भरही बारेबांध के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घोरीघाट पंचायत समिति सदस्य के पति राजन कुमार ने सहयोग करते हुए तीनों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सनोज भारती अपने पीछे पत्नी सहित चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    थाना क्षेत्र के कौरा–घोरीघाट मुख्य पथ पर बारेबांध के समीप मंगलवार को लगभग 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। इस दुर्घटना में बिहार के सुहैल थाना अंतर्गत सेवती टोला, नौखिला निवासी युवक सनोज भारती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कविता देवी और बहन रिंकु देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सनोज भारती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कविता देवी और रिंकु देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों के अनुसार, सनोज भारती अपनी पत्नी के इलाज के लिए बाइक से पत्नी और बहन को लेकर रानीगंज जा रहे थे। इसी दौरान भरही बारेबांध के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घोरीघाट पंचायत समिति सदस्य के पति राजन कुमार ने सहयोग करते हुए तीनों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सनोज भारती अपने पीछे पत्नी सहित चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.