फुलियाकला पुलिस की कार्रवाई: अवैध बजरी खनन पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार डम्पर व एस्कॉर्ट कर रही हेरियर कार जब्त, एक अन्य आरोपी शांति भंग में गिरफ्तार भीलवाड़ा = जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना फुलियाकला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक डम्पर और एस्कॉर्ट कर रही एक हेरियर कार को जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार अवैध खनन पर रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश विष्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी राजकुमार नायक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार 1 व 2 अप्रैल की रात गश्त के दौरान पीपलेश्वर तिराहे के पास एक डम्पर अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए तथा उसके आगे एस्कॉर्ट कर रही हेरियर कार (आरजे 06 सीएफ 3832) नजर आई। पुलिस ने दोनों वाहनों को रुकवाकर जब्त किया और मौके से वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करवाया गया तथा माइनिंग विभाग को सूचना देकर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू जाट (33) निवासी फूलियाकलां एवं विजय लाल भील (33) निवासी शिवपुरा शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रामराज गोदारा को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया तथा उसकी मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के तहत जब्त किया। पुलिस ने बताया कि डम्पर में बजरी भरने वाले जेसीबी मालिक कल्याण चाडा निवासी सणगारी की तलाश जारी है और मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल रहे: थानाधिकारी राजकुमार नायक, सहायक उपनिरीक्षक टोडरमल, कांस्टेबल किशोर (2192) एवं सत्यनारायण (722) शामिल

- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Lucky sukhwal1
- चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया क्षेत्र में प्रस्तावित फर्टिलाइज़र प्लांट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जनसुनवाई के बाद अब ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है। हनुमान जयंती के दिन सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन और कंपनी के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से पर्यावरण, पानी और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा, जबकि कंपनी इसे विकास और रोजगार का माध्यम बता रही है। 👉 क्या यह विकास बनाम पर्यावरण की लड़ाई है? 👉 क्या प्रशासन करेगा हस्तक्षेप? पूरी रिपोर्ट देखें इस वीडियो में। #Chittorgarh #RajasthanNews #Protest #FertilizerPlant #HanumanJayanti #Environment #GroundReport #rajasthannews #IndiaNews #VillagersProtest #Pollution #SaveEnvironment #LocalNews #HindiNews #AlertNationNews #BreakingNews1
- रामाखेड़ा, भूपालसागर मे मोब्लिचिंग का मामला आया सामने शिकार पर गए युवकों पर ग्रामीणों ने किया हमला एक की गंभीर चोटे से मौत अन्य तीन घायल, पुलिस ने अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया1
- 🌹🙏SRI Lakshminath Bhagvan Siv Sankar Ji Vasakraj 🙏🏽 Maharaj GOVIND SAWARIYA SETH JI Aapki JAY Ho ♥️ 🌷 🌺 🔥1
- Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si1
- Hanuman Mandir Bhajan Sandhya ka program Rakha gaya hai1