Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावधान! LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर नया स्कैम, एक क्लिक और खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता
Afzal pathan patrakaar
सावधान! LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर नया स्कैम, एक क्लिक और खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Afzal pathan patrakaar1
- #HospitalNegligence #BreakingNews #UPNews1
- फाफामऊ मे कोल्ड स्टोरेज गिरने के मामले मे सपा नेता अंसार अहमद सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल, रिन्यू करने वाले अधिकारी के ऊपर अभी तक कोई कार्यवाही नही? समय_होत_बलवान... इसी लिए कहते हैं कि इंसान को कभी भी अपनी ताकत या अच्छे वक्त पर घमंड नहीं करना चाहिए , जमीन पे बैठे ये सक्स आम आदमी ने बल्कि पूर्व मंत्री पूर्व विधायक अंसार अहमद हैं जो कि पुलिस हिरासत में बैठे हैं। इनके ही शीतगृह ( कोल्ड स्टोरेज ) के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में कोल्ड स्टोरेज गिरने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंसार अहमद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने अंसार अहमद, उनके बेटे मंजूर इलाही और भतीजे अलाउद्दीन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। लेकिन एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा होता है कि उस अधिकारी को क्यूँ नहीं गिरफ्तार किया गया जिसने उस जर्जर कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंस को रिन्यू किया वो भी तो कहीं ना कहीं बराबर का गुनहगार है। खैर गलती हुई है तो सजा भी मिलनी ही चाहिये आखिर बेकसूरों की जान तो गई ही है पर सजा भी बराबर मिलनी चाहिये कियोकि उस अधिकारी का भी उतना ही दोष है जिसने इस कोल्ड स्टोर को रिनुअल किया हैं। देखते है योगी आदित्यनाथ की सरकार इन गरीब परिवार के साथ किया न्याय करती है।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by Raju Yadav1
- Post by Rahul Kumar1
- *फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में घटित घटना से सम्बन्धित पूर्व मंत्री समेत 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* *थाना फाफामऊ जनपदीय एस0ओ0जी0 व गंगानगर एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* सोमवार को समय करीब 13.30 बजे थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में कूलिंग हेतु प्रयोग किये जाने वाले अमोनिया गैस के चैम्बर के फटने से कोल्ड स्टोरेज का दीवाल सहित छत गिर गया, जिसके मलबे में कुछ मजदूरों के दबने की सूचना पी0आर0वी0 द्वारा थाना फाफामऊ पर दी गयी । इस सूचना पर श्रीमान् पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । स्थानीय पुलिस, एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 व फायर ब्रिगेड तथा नगर निगम की संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में फसें कुल 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जिसमें 04 की मृत्यु हो गयी एवं अन्य घायलों की ईलाज के पश्चात स्थिति सामान्य है । मृतकों के शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा चुका है । प्रकरण का संज्ञान लेकर थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1) भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम बनाम 1. अंसार अहमद पुत्र नवाब अली 2. जावेद पुत्र निजामुद्दीन 3. मो0 असलम बाबा 4. अलाउद्दीन पुत्र मो0 अनवार 5. उस्मान मैनेजर पुत्र मुकिम अहमद 6. मंजूर पुत्र अंसार अहमद 7. मो0 इरफान पुत्र मुकिमुद्दीन निवासीगण चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज व अन्य सहयोगी 04-05 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । *पुलिस की कार्यवाही-* पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह जी के पर्यवेक्षण में थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1) भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम व बढ़ोत्तरी धारा-109(1)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. अंसार अहमद पुत्र स्व0 नवाबअली निवासी चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज 2. अलाउद्दीन पुत्र अनवर अहमद निवासी निवासी चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज 3. मंजूर इलाही पुत्र अंसार अहमद निवासी चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ, जनपदीय एस0ओ0जी0 व गंगानगर एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-24.03.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत मलाक हरहर स्थित भदरी रेलवे ओवर ब्रिज के पास से 01 फार्च्यूनर कार वाहन सं0-UP 70 DZ 1504 व कोल्ड स्टोरेज से सम्बन्धित कागजात व रजिस्टर के साथ गिरफ्तार कर निमयानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *अभियुक्त अंसार अहमद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0-92/2019 धारा-147/148/149/186/188/286/307/323/332/333/336/353/427/435/436/511 भा0द0सं0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1) भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम व बढ़ोत्तरी धारा-109(1)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज । *बरामदगी का विवरण-* • 01 फार्च्यूनर कार वाहन सं0-UP 70 DZ 1504 • कोल्ड स्टोरेज से सम्बन्धित कागजात व रजिस्टर । *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. उ0नि0 सविन तोमर, प्रभारी जनपदीय एस0ओ0जी0 कमिश्नरेट प्रयागराज मय टीम । 3. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, प्रभारी एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज मय टीम । 4. उ0नि0 दिनेश कुमार यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज । 5. उ0नि0 मुकेश यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज । 6. हे0का0 मुकेश कुमार, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।1
- Post by Afzal pathan patrakaar1