logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हसनपुरा में पैक्स चुनाव को ले नामांकन पत्रों की जांच में सभी आवेदन वैध हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के दो पंचायतों यथा अरंडा व तेलकथू में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की समीक्षा के अंतिम दिन सभी अभ्यर्थियों के आवेदन की जांच की गई। जहां जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इससे चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि तेलकथू पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र तथा सदस्य पद के लिए सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। वहीं अरंडा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार तथा सदस्य पद के लिए सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसी दौरान चुनाव मैदान में बने रहने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा। नामांकन पत्रों की समीक्षा पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों के बीच चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि पैक्स चुनाव के तहत 18 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी। इसके साथ ही पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की औपचारिक समाप्ति 20 मार्च 2026 को कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।

5 hrs ago
user_महाबीर कुमार
महाबीर कुमार
पत्रकार, 7050053339 हसनपुरा, सीवान, बिहार•
5 hrs ago

हसनपुरा में पैक्स चुनाव को ले नामांकन पत्रों की जांच में सभी आवेदन वैध हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के दो पंचायतों यथा अरंडा व तेलकथू में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की समीक्षा के अंतिम दिन सभी अभ्यर्थियों के आवेदन की जांच की गई। जहां जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इससे चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि तेलकथू पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र तथा सदस्य पद के लिए सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। वहीं अरंडा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार तथा सदस्य पद के लिए सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसी दौरान चुनाव मैदान में बने रहने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा। नामांकन पत्रों की समीक्षा पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों के बीच चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि पैक्स चुनाव के तहत 18 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी। इसके साथ ही पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की औपचारिक समाप्ति 20 मार्च 2026 को कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्यास सिंह द्वारा क्षेत्र अंतर्गत चिंतामणपुर ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार को दोपहर के समय निशुल्क नेत्र जांच अस्पताल एवं परामर्श का शुभारंभ उद्घाटन फीता काटकर जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष कौशल किशोर गिरी के साथ किया गया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह द्वारा बताया गया कि जिला सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल वरदान साबित हो रहा है गरीबों के लिए विशेष छूट और आयुष्मान से इलाज की सुविधा यहां उपलब्ध है क्षेत्र के लोगों को पटना दिल्ली लखनऊ गोरखपुर इलाज करने के लिए किसी भी गंभीर बीमारी का अब जाने का जरूरत नहीं है.अस्पताल में ब्लड बैंक की भी व्यवस्था की गई है.#siwan #mmch
    2
    दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्यास सिंह द्वारा क्षेत्र अंतर्गत चिंतामणपुर ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार को दोपहर के समय निशुल्क नेत्र जांच अस्पताल एवं परामर्श का शुभारंभ उद्घाटन फीता काटकर जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष कौशल किशोर गिरी के साथ किया गया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह द्वारा बताया गया कि जिला सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल वरदान साबित हो रहा है गरीबों के लिए विशेष छूट और आयुष्मान से इलाज की सुविधा यहां उपलब्ध है क्षेत्र के लोगों को पटना दिल्ली लखनऊ गोरखपुर इलाज करने के लिए किसी भी गंभीर बीमारी का अब जाने का जरूरत नहीं है.अस्पताल में ब्लड बैंक की भी व्यवस्था की गई है.#siwan #mmch
    user_Anish Singh
    Anish Singh
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Yuva RJD Neta Siwan
    1
    Post by Yuva RJD Neta Siwan
    user_Yuva RJD Neta Siwan
    Yuva RJD Neta Siwan
    Local Politician Hussainganj, Siwan•
    12 hrs ago
  • सीवान ब्रेकिंग: बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में सोमवार को बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 25 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि करीब 6 अपराधी दुकान में घुसकर दुकानदार को डराते हुए सोना-चांदी के आभूषण और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना थाना से कुछ ही दूरी पर होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं सीवान के एसपी पूरण कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। #Siwan #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #Loot #SiwanPolice #Basntpur #Bihar
    1
    सीवान ब्रेकिंग: बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में सोमवार को बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 25 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि करीब 6 अपराधी दुकान में घुसकर दुकानदार को डराते हुए सोना-चांदी के आभूषण और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना थाना से कुछ ही दूरी पर होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं सीवान के एसपी पूरण कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
#Siwan #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #Loot #SiwanPolice #Basntpur #Bihar
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    1 hr ago
  • mairwa Se Lekar Rampur Bujurg new road ka Nirman
    1
    mairwa Se Lekar Rampur Bujurg new road ka Nirman
    user_Rajeev Goswami
    Rajeev Goswami
    जिरादेई, सीवान, बिहार•
    2 hrs ago
  • 30 करोड़ की लागत से बनेगी गुठनी मोड़–रामपुर बुजुर्ग सड़क, निर्माण कार्य शुरू मैरवा : मैरवा के गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली करीब 30 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब काम की शुरुआत होने से इलाके के लोगों में खुशी देखी जा रही है। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किस्मती देवी ने विधिवत पूजा-पाठ कर किया। इस संबंध में चाणक्य टेक्नो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई 7 से 9 मीटर तक होगी। वहीं गुठनी मोड़ से मझौली चौक तक सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जिससे सड़क किनारे की व्यवस्था बेहतर हो सके। इसके अलावा पूरे मार्ग के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे। सड़क बनने से इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता, आशीष वर्णवाल, मंटू शाही सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    30 करोड़ की लागत से बनेगी गुठनी मोड़–रामपुर बुजुर्ग सड़क, निर्माण कार्य शुरू
मैरवा : मैरवा के गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली करीब 30 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब काम की शुरुआत होने से इलाके के लोगों में खुशी देखी जा रही है।
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किस्मती देवी ने विधिवत पूजा-पाठ कर किया।
इस संबंध में चाणक्य टेक्नो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई 7 से 9 मीटर तक होगी। वहीं गुठनी मोड़ से मझौली चौक तक सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जिससे सड़क किनारे की व्यवस्था बेहतर हो सके।
इसके अलावा पूरे मार्ग के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे।
सड़क बनने से इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता, आशीष वर्णवाल, मंटू शाही सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    11 hrs ago
  • 14 saal se bishunipur dawa mandi me koi karya nhi h
    3
    14 saal se bishunipur dawa mandi me koi karya nhi h
    user_Firoj Ansari
    Firoj Ansari
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अब बेरोजगारी खत्म! 45 दिन में सीखें मोबाइल बनाना। #Gopalganj #MobileRepairingCourse #MobileRepairingTraining #LearnMobileRepairing #MobileTechnician #SkillDevelopment #TechnicalCourse #MobileRepairing
    1
    अब बेरोजगारी खत्म! 45 दिन में सीखें मोबाइल बनाना। #Gopalganj
#MobileRepairingCourse
#MobileRepairingTraining
#LearnMobileRepairing
#MobileTechnician
#SkillDevelopment
#TechnicalCourse
#MobileRepairing
    user_AGS live
    AGS live
    Local News Reporter बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
  • “तेल रोका तो जंग पक्की! ईरान को ट्रंप की सीधी चेतावनी”
    1
    “तेल रोका तो जंग पक्की! ईरान को ट्रंप की सीधी चेतावनी”
    user_AGS live
    AGS live
    Local News Reporter बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.