Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस अधीक्षक महोदय,भोजपुर द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। आज दिनांक- 16.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय,भोजपुर द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Jitendra Kumar
पुलिस अधीक्षक महोदय,भोजपुर द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। आज दिनांक- 16.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय,भोजपुर द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- आरा। भोजपुर समाहरणालय परिसर में 'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' के अंतर्गत आम जनमानस को जागरूक करने हेतु 'जागरूकता रथ' को भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सुदूर क्षेत्रों तक आग से बचाव के तरीकों, आपातकालीन सावधानियों और अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रति नागरिकों को संवेदनशील बनाना है। विशेषकर गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए जन-भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के कर्मी एवं अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, भोजपुर सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करे। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) से संपर्क करे।1
- Post by एनामुल हक1
- पटना (बिहटा)। राघोपुर इलाके में 18 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्रा अनुपमा कुमारी की संदिग्ध मौ/त के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका मूल रूप से औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड की रहने वाली थी और बिहटा स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। घटना 13 अप्रैल 2026 की है, जब छात्रा का शव किराए के कमरे से बरामद हुआ था। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल के आधार पर बक्सर निवासी राज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। जांच में दोनों के बीच पहले से जान-पहचान और प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।1
- My YouTube channel:- dekhiye aur sikhiye 👈 search 🔍1
- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बड़ी पंचायत के विशुनपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वा जयंती बड़े हर्ष हुलास और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर भीम आर्मी के नवजीवन छात्र संघ बिशनपुरा बरूही सहार भोजपुर के तत्वाव धान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद के काटकर जयंती मनाई गई और उपस्थित लोगों के बीच बरसात स्वरूप केक वितरण किया गया, इस मौके पर कार्यकरता बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता न्याय और अधिकारों के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया,1
- Post by Live tv news 24×71
- आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को समाहरणालय परिसर, भोजपुर में 'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' के अंतर्गत आम जनमानस को जागरूक करने हेतु 'जागरूकता रथ' को जिलाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सुदूर क्षेत्रों तक आग से बचाव के तरीकों, आपातकालीन सावधानियों और अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रति नागरिकों को संवेदनशील बनाना है। विशेषकर गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए जन-भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के कर्मी एवं अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, भोजपुर सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करे। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) से संपर्क करें: 📞 लैंडलाइन नंबर: 06182-221233 📱 मोबाइल नंबर: 94723-987303
- आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव में एक नाबालिग बच्ची तपती धूप में लगभग दो सौ फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई और शादी करवाने की जिद पर अड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर कायम रही। और वह अपने प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई सूचना पर चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन, महिला एसआई मधुकुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला पुलिस पदाधिकारी ने धैर्यपूर्वक बातचीत कर बच्ची को भरोसा दिलाया और प्रेमी से मोबाइल पर बात करवाने की बात कह बहला फुसला किसी तरह नीचे उतरने के लिए राजी किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद उसे थाना लाया गया और परिजनों को बुलाया गया। बच्ची की मां ने बताया कि चार दिन पहले भी बच्ची घर से अपने पिता जी के नानी घर सनदिया गांव भाग कर पहुंच गई थी। जहां के एक युवक से प्रेम करती है। जिसे स्वजन किसी तरह बहियारा लेकर पहुंचे थे कि टावर पर ही चढ़ गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त बच्ची को महिला पुलिस अभिरक्षा में समझा बुझा कर स्वजनों के साथ घर भेज दिया।1
- बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पटना साहिब गुरुद्वारा पहुँचे। दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने दरबार साहिब में जाकर गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेका। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला मौका था जब वह पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी की प्रेरणा से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। नीतीश कुमार के 20 साल के शासनकाल में बिहार में काफी काम हुआ। यहां तक कि जब गुरु गोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व मनाया गया था तब नगर विकास विभाग का मंत्री रहते हुए यहां काफी करने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी से बिहार की समृद्धि और विकसित बिहार के लिए कामना की। गुरु दरबार में मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री को गुरु महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियां दी गईं। उन्होंने कुछ देर तक शबद कीर्तन भी सुना और गुरुद्वारे के धार्मिक माहौल में समय बिताया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप तलवार भी भेंट की गई। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोक भवन जाते समय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।4