Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत- बीसलपुर के ईदगाह मुख्य चौराहे से ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक बेखौफ गुजरता आया नजर क्षमता से अधिक लोड लेकर सड़क पर दौड़ रहा वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा व्यस्त चौराहे पर खुलेआम नियमों की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदार अधिकारीयों की सक्रियता पर सवाल एआरटीओ विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, ओवरलोडिंग पर नहीं लग पा रहा अंकुश।
यूपी समाचार
पीलीभीत- बीसलपुर के ईदगाह मुख्य चौराहे से ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक बेखौफ गुजरता आया नजर क्षमता से अधिक लोड लेकर सड़क पर दौड़ रहा वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा व्यस्त चौराहे पर खुलेआम नियमों की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदार अधिकारीयों की सक्रियता पर सवाल एआरटीओ विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, ओवरलोडिंग पर नहीं लग पा रहा अंकुश।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हजारा थाना क्षेत्र के गांव चन्द्रनगर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक बाघ ने गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया। शिकार के बाद बाघ गन्ने के खेत के पास ही डेरा जमाए रहा। बाघ की मौजूदगी से भयभीत ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच लापरवाही को लेकर नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने देर शाम पिंजरा लगाया। प्रयास रंग लाई और बाघ पिंजरे में कैद हो गया। बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की चहलकदमी लोगों के लिए दहशत बनी थी और बाघ पकड़े के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।1
- डूडा गाँव मे पेड़ से लटका मिला दिव्यांग युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस। पीलीभीत घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डूडा में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 30 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव घर के अंदर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान हरीशचंद्र पुत्र ख्यालीराम के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। शव देखे जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीशचंद्र दिव्यांग था और घर में अकेला रहता था। उसके दो भाई और भी है जो ईंट भट्टे पर काम करने गए हुए थे। सुबहा जब हरीशचंद्र का शव पेड़ पर झूलता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है। पुलिस हर पहलू से जांच करने की बात कह रही है।1
- पीलीभीत घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डूडा में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 30 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव घर के अंदर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान हरीशचंद्र पुत्र ख्यालीराम के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। शव देखे जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीशचंद्र दिव्यांग था और घर में अकेला रहता था। उसके दो भाई और भी है जो ईंट भट्टे पर काम करने गए हुए थे। सुबहा जब हरीशचंद्र का शव पेड़ पर झूलता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है। पुलिस हर पहलू से जांच करने की बात कह रही है।1
- गृहमंत्री अमित शाह ने मतुआ समाज के सामाजिक योगदान की सराहना की और कहा कि उन्होंने हमेशा समाज कल्याण की भावना को बढ़ावा दिया है। अपने संबोधन में, उन्होंने मतुआ संप्रदाय के महान संतों श्री श्री हरिचंद ठाकुर और श्री श्री गुरु चंद ठाकुर को स्मरण किया। गृहमंत्री ने कहा कि इन संतों ने समाज में समानता, जागरूकता और एकता का संदेश दिया और समग्र विश्व को इस संप्रदाय से जोड़ने का कार्य किया। अमित शाह के बयान को मतुआ समाज के प्रति सम्मान और उनके सामाजिक योगदान की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। मतुआ समुदाय सामाजिक समरसता और मानव मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। #UttarPradesh #update #BJPGovernment #MatuaDharma #UttarakhandNews #MYogiAdityanath Prakash Adhikari Subhankar Mandal1
- पीलीभीत दर्पण 120-02-2026 डॉ पी एस शर्मा पीलीभीत। जनपद के अमरिया कषेत्र में संचालित एक ईंट भट्े को लेकर विवाद गहराता जा रहा है ।अरिल भारत हिंदू महासभा ने जिला प्रशासन को ज्ापन सौंपकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र मेंसंचालित एक भट्े पर मजदूरों को बंधक बनाकर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही थी तथा उनके साथमारपीट की गई संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित भट़ा संचालक मखदूम खान केखिलाफ केवल धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है, जिससे मजदूरों और आम लोगों में भय कावातावरण बना हुआ है । संगठन ने आरोप लगाया कि मामले में ठोस एवं सुसंगत धाराओं में मुकदमादर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए | ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अमरिया क्षेत्र में अधिकांश भट्े एक ही वर्ग विशेष द्वारासंचालित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर असंतोष की स्थिति उत्पतन्न हो रही है । संगठन नेप्रशासन से निष्यक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्र कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है1 अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में ठोस कार्रवाई नहींकी गई तो संगाठन आम जनमानस के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होगा |फिलहाल प्रशासन कीओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रहीं है । अधिकारियों का कहना है कि जांच केआधार पर आबशयक बैधानिक कार्रवाई की जाएगी राजेन्द्र कुमार जिका मंत्री), सर्वेश कुमारक्यप, सुशील कशयप (नगर अध्यक्षा) राहुल शर्मा मजला आध्य गौरव शर्मा (युवा जिलाध्यक्ष)कृुष्णा यहानी (युवा अनिल कुमार जिला हों प्रेम सागर शर्मा (ज़ीला मीडिया प्रभारी प्रकाश ओनहांतीअनिता वरिष्ठ उपाध्याम (युवा डिला उपाध्यक्ष)अमन संजोग (जिला उपाध्यश्ष हिंदु प्रासकापीलीभीत । जितेन्द्र मौर्य (युवा जिला उपाध्यक्ष) आदि उपस्थित रहे 11
- आज दिनांक 20/2//2026 को शाहजहांपुर बीसलपुर क्षेत्र ग्राम रोहनिया चौराहे के पास सुल्तान खां के ईंट भट्टे के पास क़रीब दो बजे निगोही थाना क्षेत्र ग्राम ज़िन्दपुरा से आ रहे (22) बर्ष शहबाज पुत्र शहंशाह अकेले अपनी बाइक से बीसलपुर जा रहा था तभी अचानक पीछे से पिकअप ने ओबर टेक कर दिया वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे 108 एम्बुलेंस से स्वास्थ्य सामुदायिक अस्पताल बीसलपुर भेज दिया4
- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा मित्रों और इंस्ट्रक्टर के लिए एक बड़ा एलान किया है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में एलान किया कि शिक्षा मित्रों और इंस्ट्रक्टर को हर महीने ₹18,000 और इंस्ट्रक्टर को हर महीने ₹17,000 मिलेंगे. उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्र और इंस्ट्रक्टर लंबे समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे. अब सीएम योगी ने उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने शिक्षा मित्रों और इंस्ट्रक्टर के हित में यह कदम उठाया है. पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्हें सिर्फ ₹3,000 मिलते थे. हमारी सरकार ने 2017 में इसे बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया. अब महंगाई को देखते हुए ₹8,000 बढ़ा दिए गए हैं. टीचरों को पांच लाख रुपये का कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जाएगा. 150,000 शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत1
- किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 18 फरवरी की सुबह करीब 9:00 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई, जब युवती घर से अचानक लापता मिली। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन के बावजूद जब सफलता नहीं मिली, तो परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।1
- कलीनगर तहसील परिसर में दाखिल-खारिज समेत अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। दरअसल पूरनपुर के अधिवक्ता हरिओम कुशवाहा और फैजान ने शुक्रवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि कलीनगर तहसील में खुलेआम भ्रष्टाचार व्याप्त है। उनका आरोप है कि दाखिल-खारिज सहित कोई भी कार्य बिना रिश्वत दिए नहीं किया जाता, जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कलीनगर व पूरनपुर के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने अधिवक्ताओं से बातचीत कर उन्हें समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया।1